Jabalpur Information : बैंक प्रबंधक और दलाल ने 25 लाख रुपये के ऋण में 14 लाख हड़पे

Jabalpur Information : बैंक प्रबंधक और दलाल ने 25 लाख रुपये के ऋण में 14 लाख हड़पे

Jabalpur Information : बैंक प्रबंधक ने ऋण संबंधी औपचारिता के लिए एक दलाल से मिलने के लिए भेजा। दबाव बनाकर ऋण की राशि से छह लाख रुपये का महिला का फिक्स डिपाजिट करा दिया।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 09:01 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 09:01 AM (IST)

HighLights

  1. मिलकर महिला को लगाया चूना।
  2. 2022 में ऋण के लिए बैंक में आवेदन किया था।
  3. हनुमानताल थाना में फर्जीवाड़े की शिकायत की।

Jabalpur Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एक महिला ने एक बैंक से 25 लाख रुपये ऋण लिया। लेकिन उसके हाथ में मात्र 11 लाख रुपये आए। ऋण स्वीकृत कराने वाले बैंक के प्रबंधन ने दलाल के साथ मिलकर महिला के ऋण से 14 लाख रुपये हड़प लिए। यह मामला शनिवार को उस समय सामने आया जब ऋण लेने वाली महिला ने हनुमानताल थाना में फर्जीवाड़े की शिकायत की।

बैंक प्रबंधक ने ऋण संबंधी औपचारिता के लिए एक दलाल से मिलने के लिए भेजा था

नालबंद निवासी मुमताज अली खान ने पुलिस में शिकायत की है कि उसने वर्ष 2022 में ऋण के लिए एक बैंक में आवेदन किया था। बैंक प्रबंधक ने ऋण संबंधी औपचारिता के लिए एक दलाल से मिलने के लिए भेजा। दलाल ने दो लाख रुपये कमीशन मिलने पर 25 लाख रुपये तक का ऋण स्वीकृत कराने की बात कही। कमीशन पर सहमति देने के बाद महिला का संबंधित बैंक में खाता खोला गया।

फर्जी कोटेशन के आधार पर ऋण स्वीकृत किया गया

फर्जी कोटेशन के आधार पर 25 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। लेकिन स्वीकृत ऋण की राशि कोटेशन देने वाली व्यापारी के खाते में पहुंची। व्यापारी ने रुपये के बदले में कोई सामान नहीं दिया। इस बीच बैंक प्रबंधक ने दबाव बनाकर ऋण की राशि से छह लाख रुपये का महिला का फिक्स डिपाजिट करा दिया। शेष 19 लाख रुपये की राशि से मात्र साढ़े नौ लाख रुपये महिला के खाते में स्थानांतरित किया। इस राशि से भी चार लाख 90 हजार रुपये किसी दूसरे खाता में भेज दिए। पूरे खेल में बैंक प्रबंधन ने 14 लाख रुपये हड़प लिए। 25 लाख रुपये के ऋण में महिला को मात्र पांच लाख रुपये हाथ में आए। पुलिस ने शिकायत को जांच में लिया है।