चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ेंगे। केकेआर अपना विजयी क्रम जारी रखना चाहेगी। जबकि चेन्नई अपनी तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 08:05 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 08:05 PM (IST)
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ेंगे। केकेआर अपना विजयी क्रम जारी रखना चाहेगी। जबकि चेन्नई अपनी तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी। सीएसके ने अब तक चार मैच खेले हैं। उनमें से दो में जीत हासिल की है। ऋतुराज गायकवाड़ के अगुवाई में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले दो मुकाबलों में जीत हासिल की। फिर दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार दो मैच हार गए। वहीं, कोलकाता का विजयी क्रम बरकरार है। उसने खेले अपने तीनों मैच जीते हैं। अंक तालिका में +2.518 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। चेन्नई दो हार के बावजूद +0.517 के एनआरआर के साथ तीसरे पायदान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (IPL 2024 CSK vs KKR Head To Head)
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का 29 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से सीएसके ने 18 और केकेआर ने 10 में जीत हासिल की है। कोलकाता के खिलाफ सीएसके का उच्चतम स्कोर 235 है। चेन्नई के खिलाफ केकेआर का हाईस्कोर 202 है। दोनों के बीच पिछले पांच मैचों में सुपर किंग्स ने 3 में जीत दर्ज की है।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 CSK vs KKR Possible Taking part in 11)
चेन्नई सुपर किंग्स
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।
कोलकाता नाइट राइडर्स
फिल साल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, आंद्र रसेल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम (IPL 2024 CSK vs KKR Dream11 Group)
विकेटकीपर- फिल साल्ट
बल्लेबाज- ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे
ऑलराउंडर्स- सुनील नरेन (कप्तान), शिवम दुबे, आंद्रे रसेल
गेंदबाज- मिशेल स्टार्क, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती।





