IPL 2024: टीम का बोझ उठाता चला गया, विराट कोहली के भरोसे आरबीसी, ये पांच खिलाड़ी फ्लॉप, करोड़ों में है कीमत

IPL 2024: टीम का बोझ उठाता चला गया, विराट कोहली के भरोसे आरबीसी, ये पांच खिलाड़ी फ्लॉप, करोड़ों में है कीमत

शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने शतक जड़ा। देखा जाए तो विराट इस सीजन में टीम के टॉप परफॉर्मर हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 04:21 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 04:26 PM (IST)

विराट कोहली।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Information: इंडियन प्रीमियर लीग 22 मार्च से शुरू हो गया है। लीग का यह 17वां साल है। इतनें सालों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की किस्मत नहीं बदलती है। आईपीएल खिताब का सपना संजोए आरसीबी फैंस को सालों से निराशा ही मिल रही है। बेंगलुरु को मौजूदा सीजन में चौथी हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने शतक जड़ा। देखा जाए तो विराट इस सीजन में टीम के टॉप परफॉर्मर हैं। उन्होंने अब तक पांच मैचों में उनके बल्ले से 316 रन निकले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 146.29 और औसत 105.33 का रहा। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। ऑरेंज कैप उनके पास है। किंग कोहली के अलावा आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी का कोई खिलाड़ी खास नहीं कर पाया है। पाचों मैंचों में यही देखने को मिला है। बेंगलुरु के खराब परफॉर्मेंस में 5 प्लेयर्स की भूमिका अहम रही है। इन खिलाड़ियों फ्रेचाइंजी ने करोड़ों में खरीदा है, लेकिन इका प्रदर्शन औसत रहा है।

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने पांच पारियों में 32 रन बनाए हैं। वह दो बा अपना खाना भी खोल नहीं पाए है। मैक्सवेल रनों के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। हालांकि गेंद से कमाल दिखाया है और 4 विकेट लिए हैं। ग्लेन को आरसीबी ने 11 करोड़ में टीम में शामिल किया था।

कैमरन ग्रीन

पिछले आईपीएल में कैमरन ग्रीन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्हें बेंगलुरु ने ट्रेडिंग विंडो के जरिए टीम में जोड़ा है। कैमरन के लिए आरसीबी ने 17.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन यह कंगारू खिलाड़ी अब तक फ्लॉप रहा है। उन्होंने 5 मैचों में 68 रन बनाए हैं।

फाफ डुप्लेसिस

फाफ डुप्लेसिस दमदार खेल नहीं दिखा पाए हैं। उन्होंने पांच पारियों में 109 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी के कप्तान ने 44 रन बनाए है। इसके लिए 33 गेंदों का सामना किया। फाफ को आईपीएल 2022 के ऑप्शन में बेंगलुरु ने 7 करोड़ में खरीदा था।

मोहम्मद सिराज

बेंगलुरू में गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद सिराज के ऊपर है। मगर उन्होंने अब तक जैसी बॉलिंग की है। उसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। उन्होंने 4 विकेट झटके है। उनका इकोनॉमी रेट 10.10 का रहा। आरसीबी ने सिराज को 7 करोड़ में रिटेन किया था।

मयंक डागर

फिरकी गेंदबाज मयंक डागर का परफॉर्मेंस खास नहीं रहा है। उन्होंने पांच मैचों में एक विकेट लिया है। उनका इकोनॉमी रेट 10.14 का रहा है। स्पिनर्स पर मिडिल ओवर्स में रन रोकने और विकेट चटकाने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन मयंक ऐसा नहीं कर पाए हैं। आरसीबी ने उन्हें 1.80 करोड़ में टीम के साथ जोड़ा है।