Breaking Information LIVE Updates; Kargil Andaman Earthquake | MP Delhi UP Mumbai Information | भास्कर अपडेट्स: हाथी में हमले में घायल माओवादी ने केरल पुलिस के सामने सरेंडर किया

Breaking Information LIVE Updates; Kargil Andaman Earthquake | MP Delhi UP Mumbai Information | भास्कर अपडेट्स: हाथी में हमले में घायल माओवादी ने केरल पुलिस के सामने सरेंडर किया

  • Hindi Information
  • Nationwide
  • Breaking Information LIVE Updates; Kargil Andaman Earthquake | MP Delhi UP Mumbai Information

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरल के कन्नूर जिले में हाथी के हमले में घायल माओवादी सुरेश ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि जंगल से गुजरते वक्त हाथी ने उस पर हमला किया था। वह चिकमंगलुरु का रहने वाला है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

फिल्ममेकर गंगू रामसे का 83 साल की उम्र में निधन, पुरानी हवेली-वीराना जैसी हॉरर फिल्में बनाई थीं

वेटरन फिल्ममेकर, डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे का 7 अप्रैल को निधन हो गया। 83 साल के गंगू रामसे पिछले 1 महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था। रामसे ब्रदर्स हॉरर फिल्मों के लिए काफी मशहूर थे। गंगू रामसे के निधन की खबर उनके परिवार ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट से कन्फर्म की।

परिवार ने स्टेटमेंट में लिखा, ”अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि रामसे ब्रदर्स में से एक लीजेंड्री सिनेमैटोग्राफर, फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और एफ.यू. रामसे के दूसरे बेटे गंगू रामसे का निधन हो चुका है। 83 साल की उम्र में पिछले एक महीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान रहे गंगू रामसे आज सुबह 8 बजे हमें छोड़कर चले गए।”

दिल्ली सरकार ने ड्राई डे की लिस्ट जारी की, इन तारीखों में नहीं मिलेगी शराब

दिल्ली सरकार ने राजधानी में ड्राई डे की लिस्ट जारी की है। 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर, 17 को राम नवमी, 21 को महावीर जयंती, 23 को बुद्ध पूर्णिमा, 17 जून को ईद-उल-जुहा के चलते ड्राई डे रहेगा।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव के चलते वोटिंग वाले दिन यानी 24 अप्रैल को की शाम 6 बजे से लेकर 26 अप्रैल की शाम 6 बजे तक और फिर 4 जून को ड्राई डे रहेगा।

कर्नाटक में बस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, 30 घायल; बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी

बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक निजी बस रविवार तड़के होलालाकेरे शहर के पास पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना होलालकेरे टाउन के बाहरी इलाके में अंजनेय मंदिर के पास हुई। घालयें में 8 की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने इस इलाके में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए गलत सड़क निर्माण को जिम्मेदार ठहराया।

मुख्तार अंसारी के परिवारवालों से मिलने गाजीपुर पहुंचे SP अध्यक्ष अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के माफिया रहे मुख्तार अंसारी के परिवारवालों से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार (7 अप्रैल) को मिलने पहुंचे।

हेलीपैड पह ही सपा प्रमुख ने मीडिया से बात की और मुख्तार की मौत से जुड़े सवाल पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट से सिटिंग जज से मामले की जांच कराई जाए तो मौत की सच्चाई सामने आएगी। अखिलेश से जब पूछा गया कि आपको न्यायिक जांच पर भरोसा है? तब उन्होंने कहा कि हमें इस सरकार पर ही भरोसा नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार वारणसी से बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

फाइल फोटो

फाइल फोटो

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार वाराणसी से रविवार (7 अप्रैल) को बरामद कर ली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को मलिका नड्डा की कार को ड्राइवर सर्विसिंग के लिए ले गया था। इसके बाद उसने कार को गोविंदपुरी स्थित अपने घर के पास पार्क की। यहीं से चोरों ने कार चुराई। ड्राइवर ने 19 मार्च को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। CCTV फुटेज में कार को गुरुग्राम ले जाते देखा गया था।

कारगिल और अंडमान में भूकंप के झटके, 3.4 और 4.3 रही तीव्रता

लद्दाख और अंडमान में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गई है। वहीं, अंडमान में आए भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। दोनों जगह भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

आज की अन्य बड़ी खबरें

मध्यप्रदेश के अनूपपुर में विशाखापट्टनम-अमृतसर हिराकुंड एक्सप्रेस से टकराई कार, कई कोच क्षतिग्रस्त

मध्यप्रदेश के अनूपपुर में शनिवार देर रात एक रेलवे क्रॉसिंग के पास विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन से एक कार टकरा गई। इस हादसे में ट्रेन के कई कोच क्षतिग्रस्त हो गए। अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।