Bihar Lok Sabha Chunav: नवादा में पीएम मोदी की रैली, पढ़िए संबोधित की बड़ी बातें, देखिए वीडियो

Bihar Lok Sabha Chunav: नवादा में पीएम मोदी की रैली, पढ़िए संबोधित की बड़ी बातें, देखिए वीडियो

नवादा में पीएम मोदी की रैली पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि लोग 2 करोड़ नौकरियों और उनके खातों में 15 लाख रुपये का इंतजार कर रहे हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 11:38 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 12:04 PM (IST)

पीएम मोदी अपनी रैलियों में न केवल अपने कामकाज गिना रहे हैं, बल्कि भविष्य की योजनाएं भी बता रहे हैं।

HighLights

  1. पीएम मोदी का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी
  2. आज बिहार के साथ ही बंगाल और एमपी में करेंगे जनसभा
  3. 19 अप्रैल को है पहले चरण का मतदान

एजेंसी, नवादा (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के नवादा में हैं, जहां रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैली से पहले बिहार की सियासत गर्म है।

पीएम मोदी की रैली पर लालू की बेटी का तंज

नवादा में पीएम मोदी की रैली पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है। लोग 2 करोड़ नौकरियों और उनके खातों में 15 लाख रुपये का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सारण में चीनी मिल स्थापित करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया।

मोदी की गारंटी पर पूरी दुनिया को भरोसा: चिराग पासवान

वहीं पीएम मोदी की नवादा रैली पर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, ‘सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया को भी पीएम मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। एक तरफ हमारे पास पीएम की गारंटी है और दूसरी ओर एक मजबूत गठबंधन (एनडीए) है, जो आश्वस्त करता है कि हम बिहार में 40/40 सीटें जीतने जा रहे हैं।’