Ambikapur crime Information : राजपुर के बूढ़ाबगीचा से उत्तर प्रदेश के दो शातिर अपराधियों ने पिकअप की चोरी की थी। टवेरा वाहन से आकर आरोपितों ने घटना कारित की थी और बड़े आराम से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टवेरा वाहन तथा चोरी की पिकअप को बरामद कर लिया है।
By Asim Sen Gupta
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 12:21 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 12:21 AM (IST)
नईदुनिया न्यूज राजपुर। राजपुर के बूढ़ाबगीचा से उत्तर प्रदेश के दो शातिर अपराधियों ने पिकअप की चोरी की थी। टवेरा वाहन से आकर आरोपितों ने घटना कारित की थी और बड़े आराम से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टवेरा वाहन तथा चोरी की पिकअप को बरामद कर लिया है। आरोपित परशुराम बिन्द (49) निवासी हेमपुर थाना माण्डा प्रयागराज तथा पुनित ठाकुर उर्फ छोटू (28) निवासी दूबहां थाना जिगना जिला मिर्जापुर से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बूढ़ाबगीचा राजपुर निवासी दीपेश कुमार गर्ग की पिकअप वाहन सीजी 15 एसी 3058 बीते चार अप्रैल 2024 को घर के सामने से चोरी कर ली गई थी। शिकायत मिलने पर सैकडो सीसी कैमरों की जांच की गई। जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास एक संदिग्ध टवेरा वाहन नजर आया था।इसी को पुलिस ने जांच का आधार बनाया। टवेरा वाहन का डिटेल निकालने पर पता चला कि टवेरा वाहन कमांक यूपी 63 क्यु 8990 का मालिक परशुराम बिंद निवासी चुनार जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का होना पता चला। विशेष पुलिस टीम को उसके गृह ग्राम भेजा गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर वाहन स्वामी के निवास स्थान ग्राम हेमपुर जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश को दबिश देकर हिरासत में लिया गया।
घटना के सबंध में पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने साथी पुनित ठाकुर उर्फ छोटू के साथ पिकअप चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों आरोपित पेशे से वाहन चालक है। छत्तीगढ आना जाना करते रहे हैं। उन्हें क्षेत्र की जानकारी भी है। इस जानकारी पर पुलिस ने पुनीत ठाकुर को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की पिकअप और घटना में प्रयुक्त टवेरा वाहन भी जब्त किया गया।कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक सुधीर मिंज, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश तिर्की, प्रधान आरक्षक अभिषेक बघेल, राजेन्द्र ध्रुव, आरक्षक रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, संतोष सिंह, लखेश्वर राम, शिवलाल, शिवशंकर नरेन्द्र कश्यप तथा सायबर सेल से मंगल सिंह, सुखलाल सिंह, राज किशोर पैकरा एवं जिला सरगुजा से गणेश कदम सक्रिय रहे।
शातिर अपराधी हैं दोनों
पिकअप चोरी की घटना में शामिल दोनों आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। पुनित ठाकुर उर्फ छोटू ठाकुर थाना जिगना मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का हिस्ट्रीसीटर है। इसके विरूद्ध चोरी व मारपीट के कई अपराध पंजीकृत हैं। आरोपित परशुराम बिन्द के विरूद्ध थाना माण्डा एवं उत्तर प्रदेश के अन्य थानों में कई अपराध दर्ज है।





