देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 70 वर्षीय बुजुर्ग छोहन कुशवाहा की लाश घर में पड़ी मिली थी।
By Prashant Pandey
Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 03:58 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 04:03 PM (IST)
HighLights
- कलयुगी बेटा अपने ही पिता की जान का दुश्मन बन गया।
- घटना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के परसवारा की है।
- ग्रामीणों को शव की जानकारी लगी तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Maihar Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर 70 वर्षीय पिता को मौत के घाट उतार दिया। वृद्ध की लाश घर में मिलने से सारे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने अमदरा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वृद्ध की लाश को पीएम के लिए शवगृह भेजा गया। जांच के बाद बेटे द्वारा हत्या करने की बात सामने आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मैहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटा अपने ही पिता की जान का दुश्मन बन गया और डंडे मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के परसवारा की है। जहां देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 70 वर्षीय बुजुर्ग छोहन कुशवाहा की लाश घर में पड़ी मिली थी। जब ग्रामीणों को शव की जानकारी लगी तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

अमदरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुट गई। कुछ ही घंटे में पुलिस ने हत्या के कारण का पता लगा लिया और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बेटे लालू कुशवाहा ने ही डंडे से पीट-पीटकर पिता की जान ली है। फिलहाल अभी हत्या करने का मुख्य कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपित बेटे को आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।



.jpg)

