देहात थाना अंतर्गत पुराने रेलवे क्रासिंग के आगे रेंवजा पुरा रोड पर गेहूं के खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आग लग गई। आग से करीब 50 हजार रुपये की फसल जल गई। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबू पाया।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 11:28 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 11:28 PM (IST)
भिंड, नईदुनिया प्रतिनिधि। देहात थाना अंतर्गत पुराने रेलवे क्रासिंग के आगे रेंवजा पुरा रोड पर गेहूं के खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आग लग गई। आग से करीब 50 हजार रुपये की फसल जल गई। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कल्याण जाटव पुत्र भोंदूराम जाटव निवासी पुराना रेलवे क्रासिंग रेंवजा पुरा रोड का खेत है। खेत के ऊपर से 11 केवी की लाइन गुजरी है। दोपहर में किसान कल्याण जाटव अपने घर खाना खाने के लिए चले गए। करीब साढ़े तीन बजे अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया, इससे खेत में कटे रखे गेहूं के ढेर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग सुलगने लगी और देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं।
किसान की 50 हजार की फसल बर्बाद
फसल में आग लगी देखकर आसपास के खेतों में काम रहे किसानों ने कल्याण जाटव को सूचना दी। साथ ही फायर बिग्रेड को सूचना दी। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इससे आग पूरे खेत मेंन नहीं फैल सकी है। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। किसान के मुताबिक करीब 50 हजार रुपये की फसल जलकर राख हो गई है।





