बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल की मंडी सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत का पहला प्रधानमंत्री कहा है। उनकी इस पोस्ट को देखकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस भड़क गए हैं।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 07:08 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 07:08 PM (IST)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल की मंडी सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत का पहला प्रधानमंत्री कहा है। उनकी इस पोस्ट को देखकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस भड़क गए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए कोई भी इतिहास के साथ छेड़छाड़ ना करे।





