RCB vs RR: Virat Kohli ने IPL करियर का जड़ा 8वां शतक, यह खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया

आईपीएल 2024 का पहला शतक विराट कोहली ने जड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 गेंदों में 113 रन बनाए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 10:23 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 10:25 PM (IST)

RCB vs RR: Virat Kohli ने IPL करियर का जड़ा 8वां शतक, यह खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया
विराट कोहली।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024, Virat Kohli: आईपीएल 2024 का पहला शतक विराट कोहली ने जड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 गेंदों में 113 रन बनाए। यह आईपीएल करियर का उनका 8वां शतक है। विराट इस लीग में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। यह टी20 में उनका 9वां शतक है। इस फॉर्मेट में सर्वाधिक सेंचुरी की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और माइकल क्लिंगर को पीछे छोड़ दिया। जिन्होंने आठ-आठ शतक जड़े हैं। सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। उन्होंने 22 शतक लगाए हैं।