Raigarh Accident Information: सुरक्षाकर्मी की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चार घंटे चक्काजाम
प्रशासनिक अधिकारी आधी रात को मौके पर आए और उचित आश्वासन और तत्कालीन सहायता राशि देने के बाद चक्काजाम खत्म करवाया ।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 12:30 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 12:36 AM (IST)

HighLights
- ट्रक से कुचलकर गई सुरक्षाकर्मी की जान
- आधीरात मे जूटमिल थाना क्षेत्र में मचा हलचल, मुआवजा कार्रवाई की मांग पर हुआ आंदोलन
- जूटमिल पुलिस ने ट्रक चालक पर अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
रायगढ़ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रायगढ़ जिले में दुर्घटनाओं का सिलसिला अनवरत चल रहा है पुलिस तथा यातायात विभाग की तमाम कोशिश के बाद भी इस पर लगाम नही लग पा रहा है। आलम यह नेशनल हाईवे से लेकर ग्रामीण सड़कों में दुर्घटनाएं से लोग सहमे हुए हैं। इस बीच रात्रि में गार्ड की नौकरी करने के लिए जा रहे हैं ग्रामीण को डाला बड़ी ट्रक के रौंदकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना के बाद जूटमिल पुलिस ने ट्रक चालक पर अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
जानकारी के मुताबिक गढउमरिया, ब्राम्हण पारा थाना जूटमिल रायगढ बालक राम गुप्ता अनुपम पण्डा के गोदाम में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के पद पदस्थ था। बालक राम प्रतिदिन के भांति शाम करीब 06:00 बजे घर से अपने सायकल पर ड्यूटी के लिए गोदाम जा रहे था। तभी ग्राम गढउमरिया पुसौर रोड पर पुसौर की ओर से आ रही ट्रक क्र.सीजी 04 जेसी 6947 चालक के द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर गार्ड को रौंद दिया। इस दुर्घटना ग्रामीण की मौके पर दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। इधर दुर्घटना की जानकारी ग्रामीण जनों को लगाते हुए आंदोलन का रूख अख्तियार कर लिए और गांव के प्रमुख मार्ग को बंद करते हुए चक्का जाम कर दिए।
इधर रास्ते की जानकारी मिलते ही जूटमिल पुलिस टीम बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाइए देने लगी परंतु इसका असर उन पर नहीं हुआ स्थिति यह बन गई कि ग्रामीणों द्वारा मुआवजा ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। तत्पश्चात प्रशासनिक अधिकारी आधी रात को मौके पर आए और उचित आश्वासन और तत्कालीन सहायता राशि देने के बाद चक्काजाम खत्म करवाया ।

