PM Modi in Saharanpur: सहारनपुर में बोले PM मोदी, भ्रष्टाचार पर पीछे हटने वाला नहीं हूं, राष्ट्र नीति पर चलती है भाजपा

PM Modi in Saharanpur: सहारनपुर में बोले PM मोदी, भ्रष्टाचार पर पीछे हटने वाला नहीं हूं, राष्ट्र नीति पर चलती है भाजपा

PM Modi in Saharanpur प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके बेटे का भविष्य बचाने के लिए मैं विपक्ष की गालियां खा रहा हूं। मोदी के सपने के हिसाब से देखा जाए तो अब तक काम तो सिर्फ ट्रेलर है, असली काम तो अभी बाकी है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 02:16 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 02:16 PM (IST)

उन्होंने कहा कि अगले 5 साल भी मुफ्त अनाज की गारंटी मोदी सरकार देगी। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई जारी रहेगी। यह मोदी की गारंटी है।

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नीयत सही तो तो नतीजे भी सकारात्मक आते हैं।
  2. मैंने गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, रुकने नहीं दूंगा और उस गारंटी को पूरा भी किया है।
  3. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों ने फ्लॉप फिल्म को फिर से रिलीज किया है।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले मां शाकंभरी को नमन किया और कहा कि आपके सामने तस्वीर साफ है। हम हैं जिसका मिशन है भ्रष्टाचार हटाओ और एक तरफ वे हैं उनका कमीशन कहता है भ्रष्टाचारी बचाओ, लेकिन ये मोदी है। पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी। ये मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही, उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। INDI गठबंधन कमीशन के लिए है। मोदी सरकार मिशन के लिए काम करती है।

भाजपा का स्थापना दिवस

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज एक बहुत शुभ अवसर है, आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, लोगों का दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश हर कोने में शक्ति की उपासना की जाती है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन के नेता शक्ति के खिलाफ है, लेकिन मैं देश को झुकने नहीं दूंगा।

आपके बेटे का भविष्य बचाने को गालियां खा रहा हूं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नीयत सही तो तो नतीजे भी सकारात्मक आते हैं। मैंने गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, रुकने नहीं दूंगा और उस गारंटी को पूरा भी किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों ने फ्लॉप फिल्म को फिर से रिलीज किया है। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल भी मुफ्त अनाज की गारंटी मोदी सरकार देगी।

भ्रष्टाचार पर कार्रवाई जारी रहेगी। यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके बेटे का भविष्य बचाने के लिए मैं विपक्ष की गालियां खा रहा हूं। मोदी के सपने के हिसाब से देखा जाए तो अब तक काम तो सिर्फ ट्रेलर है, असली काम तो अभी बाकी है।