Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर में चुनावी खर्च न बताने पर कांग्रेस, खर्च मिलान न होने पर भाजपा उम्मीदवार को नोटिस

Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव में अब तक दिनेश यादव ने 18 लाख 77 हजार और आशीष दुबे ने 11 लाख 86 हजार रुपए खर्च किए।

By Atul Shukla

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 07:47 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 07:47 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर में चुनावी खर्च न बताने पर कांग्रेस, खर्च मिलान न होने पर भाजपा उम्मीदवार को नोटिस

HighLights

  1. खर्च का ब्योरा प्रस्तुत न करने पर 6 अन्य प्रत्याशियों को नाेटिस दिया है।
  2. 19 में 13 उम्मीदवारों ने चुनावी प्रचार-प्रसार पर खर्च का ब्यौरा दिया है।
  3. चुनावी खर्च का लेखा जोखा प्रस्तुत करने की तिथि 4 अप्रैल तय की गई थी।

Lok Sabha Chunav 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । लोकसभा चुनाव में प्रचार में जुटे उम्मीदवारों ने खर्च करना शुरू कर दिया है, लेकिन उन्हें इस खर्च का ब्यौरा भी देना है, लेकिन कई देने से बच रहे हैंं लोकसभा का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च का ब्योरा दिया। उन्होंने यह जानकारी एक्सपेंडिचर मॉनिरिंग सेल को सौंपी इसमें अभी तक सबसे अधिक खर्च करने वाले कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश यादव रहे, जिन्होंने अभी तक चुनाव में 18 लाख 77 हजार 980 रुपये खर्च किए।

आशीष दुबे ने 11 लाख 86 हजार 191 रुपये खर्च किए

भाजपा के आशीष दुबे ने 11 लाख 86 हजार 191 रुपये खर्च कर दिए हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों ही प्रत्यााशियों को नोटिस जारी िकया गया है। इनके द्वारा प्रस्तुत निर्वाचन व्यय और अनुवीक्षण दल द्वारा संघारित छाया प्रेषण रजिस्टर में अंतर पाया गया है। वहीं खर्च का ब्योरा प्रस्तुत न करने पर 6 अन्य प्रत्याशियों को नाेटिस दिया गया है।दरअसल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 19 अभ्यर्थियों में से 13 उम्मीदवारों ने चुनावी प्रचार-प्रसार पर चार अप्रैल तक हुए खर्च का ब्यौरा जिला निर्वाचन कार्यालय के एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल के समक्ष प्रस्तुत किया है।

चार अप्रैल तक देना था ब्याैरा

लोकसभा चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के लिए प्रथम चरण में चुनावी खर्च का लेखा जोखा प्रस्तुत करने की तिथि 4 अप्रैल तय की गई थी। पहले चरण में परीक्षण हेतु निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने वाले छह उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। जिला निर्वाचन कार्यालय के एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल के अनुसार प्रथम चरण में परीक्षण हेतु निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने वाले उम्मीदवारों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा बहुजन समाज पार्टी के राकेश चौधरी ने 25 हजार 16, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अधिवक्ता उदय कुमार साहू ने 25 हजार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जगदीश सिंह लोधी ने एक लाख 74 हजार 742, आदिम समाज पार्टी के दसई राम कोल ने 16 हजार 800, बहुजन आवाम पार्टी के रामकुमार पासी ने 12 हजार 500, राष्ट्रीय समाज दल आर के लाल सिंह ने 25 हजार एवं सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कॉम्युनिस्ट के उम्मीदवार कॉमरेड सचिन जैन ने 58 हजार 120 का चुनाव खर्च का लेखा जोखा दिया है ।

एक उम्मीदवार ने अब तक 12 हजार 500 ही खर्च किए

निर्दलीय उम्मीदवारों में डा ढाई अक्षर ने केवल 12 हजार 500 रूपये खर्च किए हैं, जो अभी तक का सबसे कम खर्च है। वहीं फौजी विजय हल्दकार पूर्व सैनिक ने एक लाख 09 हजार 412 रु, स्वतंत्र समाज सेवी विनय चक्रवर्ती ने 25 हजार रूपये एवं संतोष कुमार कुशवाहा ने 25 हजार अभी तक अपने चुनावी अभियान पर खर्च होना बताया है। इसके अलावा एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल के अनुसार जिन छह उम्मीदवारों द्वारा प्रथम चरण में निर्वाचन व्यय लेखा परीक्षण नहीं प्रस्तुत किया गया है, उनमें राष्ट्र निर्माण पार्टी के उम्मीदवार अशोक राणा तथा निर्दलीय उम्मीदवार गुलाब सिंह, दिनेश यादव, पूर्णेश कुमार जैन, इंजी प्रवीण गजभिये दादा एवं महावीर जैन शामिल हैं । इन सभी छह उम्मीदवारों को नियत समय पर निर्वाचन व्यय का लेखा.जोखा प्रस्तुत नहीं करने पर रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Shekhar Kapoor shared an anecdote associated to ‘Mr. India’ | शेखर कपूर ने शेयर किया ‘मिस्टर इंडिया’ से जुड़ा किस्सा: बोले- सीन को फिल्माने के लिए कॉकरोच को शराब पिलाया था

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 1987 में रिलीज हुई कल्ट फिल्म मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर शेखर कपूर ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। शूट के दिनों को याद करते हुए शेखर ने कहा कि फिल्म के एक फेमस सीन में एक कॉकरोच श्रीदेवी का पीछा करता है। कॉकरोच से डरकर श्रीदेवी कमरे में चारों तरफ भागने लगती हैं। इस सीन को शूट करना उनके लिए बहुत बड़ा चैलेंज था। क्योंकि कॉकरोच से एक्टिंग कैसे करवाया जाए, ये बड़ा सवाल था। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर बाबा आजमी ने इसका एक समाधान निकाला।

डेली पोस्ट से बात करते हुए शेखर ने कहा- मैंने और बाबा आजमी ने सोचा कि कॉकरोच को शराब पिला देते हैं। वो नशे में कोई तो हरकत करेगा। दोनों ने कॉकरोच के सामने थोड़ी सी रम गिरा दी। कुछ देर बाद सच में कॉकरोच इधर उधर भागने लगा था। शेखर को लगा कि कॉकरोच सच में नशे में आ गया है। उन्होंने कहा- कॉकरोच को शायद उन्हें शराब पसंद आ गई थी।

रणवीर अलाहाबादी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान शेखर कपूर ने मिस्टर इंडिया की मेकिंग के दौरान का एक मजेदार किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि फिल्ममेकिंग के दौरान प्रोड्यूसर बोनी कपूर और लीड एक्टर अनिल कपूर बेहद डरे हुए थे।

उन्होंने कहा, जिस दिन फिल्म शुरू हुई, उस दिन अनिल कपूर डरा हुआ था। वो डरता बहुत है। बोनी भी बहुत डरा हुआ था, वो सोच रहे थे कि फिल्म चलेगी या नहीं। उन्होंने कहा था, हमारा सारा पैसा लगा हुआ है, पूरी फैमिली का, खत्म हो जाएगा। डर तो था, किसी को नहीं पता था कि क्या होगा।

उस दौर की मेगा बजट फिल्म थी मिस्टर इंडिया

बताते चलें कि फिल्म मिस्टर इंडिया को 80 के दौर में 3 करोड़ 80 लाख रुपए में बनाया गया था। ये उस दौर के मुताबिक एक बड़ा अमाउंट था। ये अपने तरह की इकलौती फिक्शनल फिल्म थी, जिसमें गायब होने की कहानी दिखाई गई थी।

अनिल कपूर से पहले ये रोल अमिताभ बच्चन को दिया गया था, लेकिन अमिताभ को आइडिया पसंद नहीं आया। उन्हें लगा कि इस तरह की साइंस फिक्शनल फिल्म नहीं चलेगी, ऐसे में उन्होंने फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि 1987 में रिलीज हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, जिसे आज भी कल्ट का दर्जा मिला हुआ है।

Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर में कटंगा से छोटी लाइन फाटक तक होगा पीएम मोदी का रोड शो, एक घंटे में चलेंगे एक किलोमीटर

Lok Sabha Chunav 2024 : रोड शो फुहारा से मिलौनीगंज, गोहलपुर तक प्रस्तावित किया गया था। पीएम के काफिले के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का 26 फीट का घेरा नहीं बन पा रहा था।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 07:17 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 07:17 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर में कटंगा से छोटी लाइन फाटक तक होगा पीएम मोदी का रोड शो, एक घंटे में चलेंगे एक किलोमीटर

HighLights

  1. भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शो होगा।
  2. सुरक्षा कारणों ने अंतिम समय में स्थल परिवर्तन।
  3. शुक्रवार को सुबह से शाम तक चला निरीक्षण।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में सात अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कटंगा से छोटी लाइन के बीच होगा। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री का काफिला एक घंटे में लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करेगा। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शो होगा। सुरक्षा कारणों से अंतिम समय पर पीएम के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। पूर्व में पीएम का रोड शो फुहारा से मिलौनीगंज, गोहलपुर तक प्रस्तावित किया गया था। यह मार्ग संकरा होने से दिल्ली से आए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज ने कार्यक्रम स्थल को अनुपयुक्त पाया। इस मार्ग में पीएम के काफिले के लिए एसपीजी का 26 फीट का घेरा नहीं बन पा रहा था।

naidunia_image

पीएम के रोड शो के लिए वैकल्पिक स्थान की तलाश

सुरक्षा दस्ते की ना के बाद पीएम के रोड शो के लिए वैकल्पिक स्थान की तलाश की गई। शुक्रवार को सुबह प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कटंगा से छोटी लाइन फाटक तक मार्ग का निरीक्षण किया। उसके बाद इस मार्ग का दिल्ली से आए विशेष सुरक्षा अधिकारियों के दल ने देखा। सुरक्षा मापदंडों पर सुरक्षित पाए जाने पर वैकल्पिक मार्ग में पीएम के रोड पर सहमति बनी। शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों, प्रमुख अधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ जाकर निर्धारित मार्ग में रोड शो के संबंध में जानकारी ली। व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह उपस्थित थे।

naidunia_image

अलर्ट पर शहर, एसपीजी ने संभाली कमान

पीएम के आगमन को लेकर शहर अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा एसीपी दल ने संभाल लिया है। पीएम के प्रवास के प्रस्तावित मार्गों को निगरानी में लिया गया है। डुमना विमानताल से लेकर कार्यक्रम स्थल कटंगा-छोटीलाइन फाटक तक पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। प्रत्येक आने-जाने वाले और संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है।

naidunia_image

छतों पर तैनात रहेंगे बंदूकधारी जवान

विशेष विमान से डुमनाविमानतल पहुंचने के बाद पीएम कार से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इस दौरान वे एसपीजी के घेरे में रहेंगे। बिना अनुमति या पास किसी भी व्यक्ति को पीएम या उनके वाहन के नजदीक आने नहीं दिया जाएगा। रोड शो वाले मार्ग पर ऊंचे भवनों की छत पर बूंदकधारी कमांडो तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए आसपास के जिलें से बुलाई गई पुलिस बल की गई कंपनियां भी तैनात रहेंगी।

naidunia_image

नो फ्लाय जोन/ रेड जोन घोषित

वीआइपी मूवमेंट के चलते शनिवार को सुबह 4 से सोमवार सुबह 8 बजे तक कई प्रतिबंध लागू किए गए है। पुलिस ने पीएम के प्रवास के समय डुमना विमानताल को नो फ्लाय जोन घोषित किया है। रोड शो के कार्यकम स्थल की 15 किलोमीटर की परिधि को नो फ्लाय एवं रेड जोन बनाया गया है। यहां पर ड्रोन, बलून उड़ाने पर रोक रहेगी।

naidunia_image

डायवर्ट रहेगा यातायात

पीएम मोदी के शहर प्रवास के दौरान कई जगह यातायात डायवर्ट रहेगा। लोगों को समस्या से बचने के लिए वैकल्पिक मागोंं के उपयोग के लिए कहा गया है। कार्यक्रम के दौरान छोटी लाइन फाटक से कटंगा के बीच अन्य वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है।

Khans have been insecure, that is why Pakistani stars have been banned in India | ‘खान्स थे इनसिक्योर, इसलिए भारत में बैन हुए पाकिस्तानी स्टार्स’: एक्ट्रेस नादिया खान बोलीं- हमारे एक्टर्स की एक्टिंग और पॉपुलैरिटी देख डर गए थे ये लोग

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान ने हालिया इंटरव्यू में भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के बैन पर बात की है। उनका कहना है कि नेताओं के अलावा भारत के बड़े सुपरस्टार्स ने साजिश कर पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कराया है।

नादिया ने कहा कि इस साजिश में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान भी शामिल थे। वे लोग फवाद खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों से इनसिक्योर हो गए थे। वजह यह थी कि भारतीय लोगों के बीच इन कलाकारों की फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती जा रही थी।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान

नादिया का दावा- पाकिस्तानी एक्टर्स आंखों से एक्टिंग करते हैं

नादिया ने एक उर्दू चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा- जब फवाद खान जैसे कलाकारों ने भारत में काम करना शुरू किया और बड़े स्तर पर लोकप्रियता हासिल की, तब भारत के कुछ बड़े एक्टर्स इनसिक्योर हो गए। उन्होंने इसे मुद्दा बना दिया और इन कलाकारों पर बैन लगा दिया। ऐसा नहीं था कि राजनेताओं को हमारे एक्टर्स से समस्या थी। यह इंडियन एक्टर्स थे, जिन्हें खतरा महसूस हुआ। वे जानते थे कि भारत के लोग हमारे सितारों पर फिदा हो जाएंगे क्योंकि वे वास्तव में अच्छे एक्टर्स हैं। उन्हें अपनी बॉडी दिखाने की जरूरत नहीं है, वे आंखों से एक्टिंग करते हैं।

नादिया ने कहा कि इंडिया में फवाद खान और अली अब्बास जैसा कलाकार की बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी है।

नादिया ने कहा कि इंडिया में फवाद खान और अली अब्बास जैसा कलाकार की बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी है।

नादिया बोलीं- पाकिस्तानी एक्टर्स से खान्स हैं इनसिक्योर

नादिया ने आगे कहा- मुद्दा यह है कि भारत के लोग सच में हमारे एक्टर्स से प्यार करते हैं। आपको अंदाजा नहीं है कि ये लोग वहां कितने फेमस हैं। पाकिस्तानी शो भारतीय शो से आधी कीमत पर बनते हैं। हमारे कलाकार काम के भूखे हैं। वे चाहते हैं कि उनका काम इंटरनेशनल लेवल पर देखा जाए। आपको अंदाजा नहीं है कि हमारे स्टार्स की वहां किस तरह की फैन फॉलोइंग है। इससे खान्स (शाहरुख, सलमान और आमिर) इनसिक्योर हैं, क्योंकि उनके पास हमारे जैसे आर्टिस्ट नहीं हैं।

Aaj Ka Panchang 06 April 2024: आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें आज कब रहेगा राहुकाल

आज सूर्योदय सुबह 6:05 बजे होगा और सूर्यास्त 18:42 बजे होगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 06:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 06:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 06 April 2024: आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें आज कब रहेगा राहुकाल
चंद्रदेव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे।

HighLights

  1. आज 6 अप्रैल 2024, शनिवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है।
  2. आज राहुकाल सुबह 09:14 बजे से 10:49 बजे तक रहेगा।
  3. आज शतभिषा नक्षत्र का योग है।

धर्म डेस्क, इंदौर। आज 6 अप्रैल 2024, शनिवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज राहुकाल सुबह 09:14 बजे से 10:49 बजे तक रहेगा। आज शतभिषा नक्षत्र का योग है। चंद्रदेव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। आज सूर्योदय सुबह 6:05 बजे होगा और सूर्यास्त 18:42 बजे होगा।

आज का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक संवत 1945 शोभकृत
  • कलि संवत 5125
  • दिन काल 12:37 PM
  • विक्रम संवत 2080
  • मास अमांत फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत चैत्र
  • तिथि द्वादशी 10:21 AM
  • नक्षत्र शतभिषा 03:40 PM
  • करण

    • तैतिल 10:21 AM
    • गर 10:21 AM
    • पक्ष कृष्ण

    योग

    • शुभ 06:14 AM
    • शुक्ल 06:14 AM
    • वार शनिवार

    सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

    • सूर्योदय 06:15 AM
    • चन्द्रोदय +05:04 AM
    • चन्द्र राशि कुम्भ
    • सूर्यास्त 06:45 PM
    • चन्द्रास्त 04:17 PM
    • ऋतु वसंत

    शुभ और अशुभ समय

    • शुभ समय
    • अभिजीत 11:58 – 12:48
    • अशुभ समय
    • दुष्टमुहूर्त 06:05 AM – 06:55 AM
    • कंटक 11:58 AM – 12:48 PM
    • यमघण्ट 03:20 PM – 04:10 PM
    • राहु काल 09:14 AM – 10:48 AM
    • कुलिक 06:55 AM – 07:46 AM
    • कालवेला या अर्द्धयाम 01:39 PM – 02:29 PM
    • यमगण्ड 01:58 PM – 03:32 PM
    • गुलिक काल 06:05 AM – 07:39 AM

    दिशा शूल

    • दिशा शूल पूर्व
    • चन्द्रबल और ताराबल

    ताराबल

    • अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

    चन्द्रबल

    • मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    Madgaon Specific Avinash Tiwary Interview; Amitabh Bachchan Khakee Film | ‘खाकी’ के चंदन महतो अविनाश तिवारी: मडगांव एक्सप्रेस में पहली बार रियल लुक में दिखे; बिग बी को कोहनी मारी तो लगा करियर खत्म

    मुंबई15 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

    • कॉपी लिंक

    अविनाश तिवारी कई फिल्मों और सीरीज में अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं। इन फिल्मों में उनके लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट हुए। पहली बार वे मडगांव एक्सप्रेस में अपने रियल लुक में नजर आएं। अविनाश तिवारी अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं कि शुरू से ही उन्हें अच्छे फिल्म मेकर्स के साथ काम करने का मौका मिला है। वे मानते हैं कि जब आपके पास अच्छी फिल्में और अच्छे फिल्म मेकर्स हों तो काम अपने आप बेहतर होने लगता है।

    अविनाश तिवारी ने एक टीवी शो में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। एक्शन सीक्वेंस फिल्माने के दौरान उनकी कोहनी बिग बी को लग गई थी। अविनाश काफी डर गए थे, उन्हें लगा कि अब करियर खत्म हो गया। दैनिक भास्कर से इंटरव्यू के दौरान अविनाश तिवारी ने फिल्म मडगांव एक्सप्रेस और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस शेयर किए।

    फिल्म मडगांव एक्सप्रेस में दिव्येंदु शर्मा और प्रतीक गांधी का कॉमिक किरदार है जबकि आप थोड़े सीरियस रोल में दिखे हैं, इस बारे में कुछ बताएं?
    मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इतने शानदार कलाकारों के बीच मैंने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है। फिल्म देखने के बाद मैंने अपने आप को छोटी सी शाबाशी भी दी। दोनों एक्टर्स की तुलना में मेरे पास कम जोक्स थे, इसके बावजूद मैंने अपनी प्रेजेंस दिखाई। यह मेरे लिए बड़ी बात थी।

    फिल्म 22 मार्च को रिलीज हुई थी।

    फिल्म 22 मार्च को रिलीज हुई थी।

    इस बात का बुरा नहीं लगा कि सारे अच्छे डायलॉग्स बाकी दोनों एक्टर्स को मिल गए?
    नहीं ऐसा नहीं है, फेशियल एक्सप्रेशन से ही मैंने काफी कुछ काम कर दिया है। जब आपके पास इतने अच्छे को-स्टार्स हों तो सारी चीजें आसान लगने लगती हैं।

    अपनी जर्नी के बारे में बताइए।
    मेरा जन्म बिहार के गोपालगंज में हुआ था। हालांकि मेरी परवरिश मुंबई में हुई है। मैंने मुंबई में ही स्कूलिंग की। इसके बाद दिल्ली में एक्टिंग कोर्स किया। इसके बाद न्यूयॉर्क में जाकर एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। न्यूयॉर्क से लौटा तो लगा कि दरवाजे खुल गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बहुत संघर्ष के बाद अब लग रहा है कि मेहनत रंग ला रही है।

    एक्टिंग की शुरुआत कैसे हुई?
    मैं 2003 में थिएटर करता था। इसके बाद डीडी नेशनल पर दो शोज किए। थोड़े पैसे आने शुरू हुए तो लगा कि अब यही मंजिल है। हालांकि तुरंत समझ में आया कि जीवन में यहीं नहीं रुकना है। यही सोचकर मैंने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। हालांकि इसी बीच 2012 में मुझे अमिताभ बच्चन के साथ एक शो ‘युद्ध’ करने का मौका मिला।

    मिस्टर बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करना अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। इस शो की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान मेरी कोहनी उन्हें लग गई। मुझे उसी वक्त लगा कि करियर खत्म हो गया। मैं डर गया लेकिन बच्चन साहब ने बड़ा दिल दिखाया और इस बात को जाने दिया।

    अविनाश पिछले एक दशक से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, लेकिन उन्हें असल पहचान पिछले कुछ सालों में मिली है।

    अविनाश पिछले एक दशक से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, लेकिन उन्हें असल पहचान पिछले कुछ सालों में मिली है।

    अमिताभ बच्चन को जब आपने पहली बार देखा तो कैसा लगा?
    पहले मुझे लगा कि उन्हें एक को-स्टार की तरह ट्रीट करूंगा। हालांकि जब वो सामने आए तो लग गया कि अमिताभ बच्चन आए हैं। सब लोग अपनी चेयर से उठ गए। मैं भी उन्हें देखकर खड़ा हो गया। फिर एहसास हुआ कि अमिताभ बच्चन एक नॉर्मल को-स्टार नहीं हैं। उनका औरा सबसे अलग है।

    अमिताभ बच्चन के साथ एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते अविनाश तिवारी।

    अमिताभ बच्चन के साथ एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते अविनाश तिवारी।

    पहली बार मडगांव एक्सप्रेस में रियल लुक में नजर आएं। इससे पहले की फिल्मों और सीरीज में आपके लुक के साथ एक्सपेरिमेंट होता आया है?
    जी, मुझे एक शख्स ने कॉल करके कहा कि पहली बार किसी ने तुम्हारे लुक के साथ जस्टिस किया है। मैंने उससे कहा कि मडगांव एक्सप्रेस में मेरे लुक के साथ जस्टिस हुआ है, लेकिन पिछली फिल्मों में मेरे टैलेंट के साथ जस्टिस हुआ था।

    खाकी-द बिहार चैप्टर में चंदन महतो के किरदार में आपने काफी प्रभावित किया था। क्या कहेंगे?
    मैं हमेशा अपनी स्क्रिप्ट पिताजी को भी शेयर करता हूं। उन्हें लगा कि ये स्क्रिप्ट मेरे लिए सही नहीं है। हालांकि डायरेक्टर नीरज पांडे को काफी यकीन था कि मैं इसे बेहतर तरीके से निभा पाऊंगा। मैंने बिहार में जितना टाइम बिताया था, वो सारे अनुभव मैंने चंदन महतो के किरदार को निभाने में लगा दिए। बाद में लोगों का रिएक्शन भी बहुत गजब था। काफी लोगों ने कहा कि मैंने जिस अंदाज में किरदार को निभाया है, शायद कोई और नहीं कर सकता था।

    At this time in Indore: स्नेह नगर में होगा वैश्य समाज का गणगौर महोत्सव, बायपास पर होगा वार्षिक महोत्सव मंथन 2024

    इंदौर शहर में आज 6 अप्रैल को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

    By ramkrashna Mule

    Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 05:05 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 05:05 AM (IST)

    Today in Indore: स्नेह नगर में होगा वैश्य समाज का गणगौर महोत्सव, बायपास पर होगा वार्षिक महोत्सव मंथन 2024

    At this time in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 6 अप्रैल को होंगे। इसमें कैथोलिक इंदौर धर्मप्रांत के नवीन बिशप अभिनंदन समारोह होगा। इसके अलावा मालवी माटी के संत पं. कमलकिशोर नागर भागवत कथा भी सुनाएंगे। साईं प्रभातफेरी निकालकर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया जाएगा। गणगौर मेले का आयोजन व प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन का वार्षिकोत्सव भी आयोजित किया जाएगा।

    – शहर में एक बार फिर साईं के प्रति भक्ति और समर्पण का उल्लास छाएगा। केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट की प्रभातफेरी विद्या पैलेस कालोनी से सुबह 6 बजे निकलेगी। इसमें भक्त साईं की महिमा का गुणगान करते हुए चलेंगे।

    – योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी मंदिर उषानगर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 से 7.30 तक योग शिक्षकों द्वारा शरीर की अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताए जाएंगे।

    – यदि आपकी रुचि इतिहास को करीब से जानने में है तो आप छत्रीबाग सि्थत होलकरकालीन छत्रियों के देखने जरूर जाएं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आप यहां छत्रियों को निहार सकते हैं। यहां लगे साइन बोर्ड की मदद से आप होलकर राजवंश के बारे में भी जान सकते हैं।

    – आदिवासी कला बैगा कितनी खूबसूरत है यदि यह आप देखना चाहते हैं, इसे कैसे बनाया जाता है, इसके बारे में सीखना चाहते हैं तो सुबह 11.30 बजे या दोपहर 3 बजे अभिनव कला समाज के सभागृह पहुंच जाएं। यहां उमरिया से आए कलाकार बैगा चित्रकारी सिखा रहे हैं।

    – सात दिवसीय भागवत कथा 8 अप्रैल तक गोम्मटगिरि जम्बूड़ी हप्सी स्थित गोवर्धन गोशाला पर आयोजित की जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक पं. कमल किशोर नागर के मुखारविंद से हो रही है।

    – आप वैश्य समाज के गणगौर महोत्सव के रंगारंग आयोजन में शामिल होना चाहते हैं तो यह अवसर नवचेतना महिला संगठन उपलब्ध करवा रहा है। शाम 5 बजे से स्नेह नगर स्थित अग्रसेन भवन पर गणगौर माता की ज्वेलरी का आटे से निर्माण करने एवं मिसेस गणगौर जैसी रोचक स्पर्धाएं भी होंगी ।यहां महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

    – कैथोलिक इंदौर धर्मप्रांत के चौथे बिशप 62 वर्षीय थामस मैथ्यू कुट्टीमाक्कल का अभिनंदन समारोह और निवृत्तमान बिशप का विदाई समारोह शाम 5.30 बजे सेंट पाल हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में होगा। इस अवसर पर 22 बिशप मौजूद रहेंगे। इस मौके पर समाजजनों के साथ विभिन्न सगठनों के प्रमुख मौजूद रहेंगे।

    – प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन परिवार का प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान का वार्षिक महोत्सव मंथन 2024 लाभगंगा परिसर, एबी रोड बायपास पर आयोजित किया जाएगा। इसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।