Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में लाल आतंक के खिलाफ जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, LMG और AK-47 भी बरामद
Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। खबरों के अनुसार जवानों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मौके से एलएमजी और एके-47 हथियार भी बरामद किए हैं।
By Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 10:21 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 10:29 AM (IST)

बीजापुर। Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी बीच बीजापुर से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। खबरों के अनुसार जवानों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मौके से एलएमजी और एके-47 हथियार भी बरामद किए हैं।
बतादें कि बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में बीते दो अप्रैल को नक्सलियों के लड़ाकू दस्ता कंपनी नंबर दो के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने 13 नक्सलियों को मार गिराया था। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से अब तक 13 नक्सलियों के शव सहित एक लाइट मशीन गन, बैरल ग्रेनेड लांचर और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए थे। बस्तर में सुरक्षा बल का यह अब तक का सबसे सफल अभियान है।



.jpg)









.jpg)
.jpg)