Photo voltaic Eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को, भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।जिसे खग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा।

By anil tomar

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 12:37 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 12:37 PM (IST)

Solar Eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को, भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा

Photo voltaic Eclipse: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।जिसे खग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 2 बजकर 20 मिनट पर होगा। इसकी अवधि 05 घंटे 08 मिनट की होगी। ज्योतिष के अनुसार, इसका प्रभाव आम व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य की दृष्टि पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है।

यह सूर्य ग्रहण कहां कहां दिखाई देगा

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा। इसके अलावा कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, जमैका, आयरलैंड, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक में ये ग्रहण दिखेगा।

भारत मे लोग इस दिन क्या करें

  • 8 अप्रैल को दिखने वाला सूर्य ग्रहण को लेकर कई लोग सोच रहे हैं कि सूर्य ग्रहण लगने से क्या पूजा-पाठ जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं? क्योंकि सूर्य ग्रहण के अगले दिन से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो रही है। इस कारण से नवरात्रि का व्रत करने वाले लोग टेंशन में हैं लेकिन ज्योतिषों के अनुसार अमेरिका में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा और लोग बाकी दिनों की तरह ही अपनी दिनचर्या के अनुसार काम कर सकते हैं।
  • सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण दोनों एक खगोलीय घटना है। ज्योतिष शास्त्र में दोनों ही ग्रहण का बहुत महत्व है। लेकिन आपको सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण से घबराना नहीं चाहिए। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान आपको गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। वहीं, सूर्य ग्रहण के दौरान आप सूर्य के बीज मंत्र ओम घृणि सूर्याय नम: का जाप भी कर सकते हैं। इससे ग्रहण का दुष्प्रभाव आप पर नहीं पड़ता।
Prithviraj Sukumaran stated Me and Salman Dilkar are nepo children | मैं और सलमान दिलकर नेपो किड्स हैं- पृथ्वीराज सुकुमारन: बोले- मुझे पहली फिल्म सरनेम की वजह से मिली, स्क्रीन टेस्ट भी नहीं किया गया था

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है। पृथ्वीराज ने दुलकर सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया। पृथ्वीराज साउथ के सुपरस्टार सुकुमारन के बेटे हैं, वहीं दुलकर सलमान साउथ स्टार ममूटी के बेटे हैं।

पृथ्वीराज ने कहा- मैं और सलमान दोनों केरल में बहुत पास-पास ही रहते थे। हम दोनों ही ‘नेपो किड्स’ हैं। इसके बाद नेपोटिज्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा- मेरा फिल्म इंडस्ट्री में आना काफी आसान रहा। मेरी पहली फिल्म मेरे सरनेम की वजह से मुझे मिली। किसी ने नहीं सोचा था कि मैं एक अच्छा एक्टर बनूंगा क्योंकि मैं एक बड़े एक्टर का बेटा था।

पृथ्वीराज सुकुमारन पत्नी सुप्रिया मेनन और सलमान दुलकर पत्नी अमाल सुफिया के साथ।

पृथ्वीराज सुकुमारन पत्नी सुप्रिया मेनन और सलमान दुलकर पत्नी अमाल सुफिया के साथ।

आपकी सफलता जनता के हाथ में होती है- पृथ्वीराज

पृथ्वीराज ने मैशबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म के पहले उनका स्क्रीन टेस्ट भी नहीं किया गया था। वो अपनी पहली फिल्म का क्रेडिट अपने सरनेम को देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भले ही उन्हें फिल्म उनके सरनेम की वजह से मिली। लेकिन आखिरी फैसला जनता के हाथ में ही होता है, कि वो आपको एक्सेप्ट करती है या नहीं। शुक्रवार को जब फिल्म रिलीज होती है, तो जनता ये तय करती है कि आप बतौर एक्टर कितने सफल होंगे।

अगर जनता को आप पसंद नहीं आए तो नहीं आए। फिर आप किसी के भी बेटे या बेटी हों इसमें कोई भी कुछ नहीं कर सकता है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स भी इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। जनता ही आपको चुनती है, और आप इससे बच नहीं सकते हैं। आपको उन्हें फेस करना ही पड़ता है। पृथ्वी ने कहा- हां, मैं फिर भी यही कहूंगा कि फिल्म इंडस्ट्री में आना मेरे लिए आसान था।

पत्नी सुप्रिया के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन।

पत्नी सुप्रिया के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन।

पृथ्वीराज ने 25 अप्रैल 2011 को पलक्कड़ में हुए एक पर्सनल इवेंट में जर्नलिस्ट सुप्रिया मेनन से शादी की थी। बता दें, पृथ्वीराज जल्द ही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ-स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में दिखाई देंगे।

Balod Crime: कलयुगी मां की करतूत, अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, वारदात में दूसरे बेटे ने की मदद, जानिए वजह

Balod Crime Information: बालोद जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोबा के रहने वाले एक युवक के संदेहास्पद मौत के मामले में पुलिस ने मां और छोटे भाई को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 11:56 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 11:56 AM (IST)

Balod Crime: कलयुगी मां की करतूत, अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, वारदात में दूसरे बेटे ने की मदद, जानिए वजह
डौंडीलोहारा थाने के बाहर गिरफ्तार आरोपित । l पुलिस

नईदुनिया न्यूज, बालोद। Balod Crime Information: बालोद जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोबा के रहने वाले एक युवक के संदेहास्पद मौत के मामले में पुलिस ने मां और छोटे भाई को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बता दें कि विवाद के बाद दोनों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था।

पुलिस के मुताबिक मृतक वामन कुमार साहू ग्राम कोबा के स्कूलपारा स्थित अपने घर में अपनी मां रमेश्वरी बाई, भाई कुंदन साहू और भाई की पत्नी चमेली साहू के साथ रहता था। घटना के दिन 31 मार्च को रात करीब साढ़े सात से आठ बजे के मध्य वह नशे की हालत में घर आया।

इसके बाद उसकी मां और भाई बहू ने खाना खाने के लिए कहा। इस पर मृतक ने खाने से इन्कार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसे सुनकर मृतक की मां रमेश्वरी बाई चाकू को हाथ में लेकर बाहर निकली तो मृतक और उसकी मां के बीच आपस में झूमा-झपटी होने लगा और मृतक अपनी मां को गाली देने लगा। इस बीच रमेश्वरी अपने दूसरे बेटा कुंदन साहू को आवाज लगाई।

अस्पताल में डाक्टरों ने किया मृत घोषित

मौके पर उपस्थित लोगों ने संजीवनी एम्बुलेंस वाहन 108 को सूचना दी, एंबुलेंस के आने के बाद घायल वामन कुमार साहू को ग्रामीण अरुण साहू व बिरेन्द्र साहू आदि ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गए। जिला अस्पताल के डाक्टर ने समय रात्रि में मृत घोषित कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बालोद थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर एक अप्रैल को पंचनामा की गई।

दोनों ने हत्या की बात स्वीकारी

चार अप्रैल को मौका निरीक्षण के दौरान आरोपित रमेश्वरी बाई के द्वारा बताए गए तथ्यों से मेल नहीं खाने पर मामले में बारीकी से जांच करते हुए मौके के गवाह से विस्तृत पूछताछ की गई। इसके साथ ही दोनों आरोपितों से कड़ाई से पूछने पर उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू को बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

दोनों गलत बयान देकर करते रहे गुमराह, साक्ष्य को छुपाने कर दी पुताई

मां व भाई कुंदन साहू दोनों मिलकर मृतक को मारपीट करते हुए चाकू से मृतक के गर्दन और कंधे के पास तीन बार वार किए। मृतक जान बचाकर पहले स्कूल की ओर भागा फिर बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए अपने चचेरे भाई बिरेन्द्र साहू के घर खून से लतफत होकर पहुंचा और जमीन पर गिर गया।

इसके बाद ग्रामीणों और अपनी मां को बुलाया। इसी दौरान मृतक वामन की मां भी पहुंच गई। ग्रामीणों के पूछने पर उसने सीढ़ी से गिरने से चोट आने की बात कहीं। दूसरी तरफ मृतक के भाई कुंदन साहू मौके से फरार हो गया था। साक्ष्य को छुपाने की नीयत से मौके घटना स्थल की जांच, निरीक्षण से पूर्व पुताई कर दी गई थी।

Delhi Excise Coverage Rip-off: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 18 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

शुक्रवार को ही मनीष सिसोदिया ने एक पत्र लिखकर अपने क्षेत्रवासियों से कहा था कि वे जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 12:00 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 12:00 PM (IST)

Delhi Excise Policy Scam: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 18 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
सिसोदिया न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

HighLights

  1. दिल्ली शराब घोटाले के केस में मनीष सिसोदिया एक साल से जेल में है।
  2. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिर झटका लगा है।
  3. शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया है।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले के केस में बीते एक साल से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिर झटका लगा है। शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया है और सिसोदिया न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है। आपको बता दें कि शुक्रवार को ही मनीष सिसोदिया ने एक पत्र लिखकर अपने क्षेत्रवासियों से कहा था कि वे जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

BJP Basis Day: भाजपा का स्थापना दिवस आज, एक लाख कांग्रेसियों को ज्वाइन कराने का दावा, दिग्विजय के करीबी रामलाल ने थामा ‘कमल’

स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में भाजपा द्वारा 64,523 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सदस्यता अभियान में अन्य पार्टी के नेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बूथ के गणमान्यजनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है।

By Ravindra Soni

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 09:04 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 11:49 AM (IST)

BJP Foundation Day: भाजपा का स्थापना दिवस आज, एक लाख कांग्रेसियों को ज्वाइन कराने का दावा, दिग्विजय के करीबी रामलाल ने थामा 'कमल'

HighLights

  1. प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं को बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।
  2. इसके लिए अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क और संवाद किया गया है।
  3. न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा का दावास, बनाएंगे कीर्तिमान।

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। इस खास मौके पर पार्टी संगठन द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश एवं जिला कार्यालयों पर विशेष सजावट की गई है। भाजपा के स्‍थापना दिवस का प्रदेश में मुख्‍य कार्यक्रम भोपाल में पुरानी आरटीओ बिल्‍डिंग में स्‍थित पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय पर हुआ, जहां कुछ देर पहले मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव व प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी का ध्‍वज फहराया। इस कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डा. सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश के सभी 64,523 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज फहराते हुए भाजपा की रीति-नीति का प्रसार किया जा रहा है।

naidunia_image

पूर्व विधायक रामलाल मालवीय समेत अनेक नेता भाजपा में शामिल

इस मौके पर उज्जैन के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता रामलाल मालवीय सहित तीन दर्जन से अधिक कांग्रेस नेता हुए भाजपा में शामिल हो गए। रामलाल मालवीय दिग्विजय सिंह के करीबी नेता माने जाते हैं और वह दो बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर रमेश चन्द्र सक्सेना ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

लाभार्थियों से संपर्क

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल के बूथ पर पहुंचकर लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। इसके साथ-साथ आज बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें अन्य पार्टी के नेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बूथ के गणमान्यजनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को कार्यकर्ता संगठन एप के माध्यम से तत्काल अपलोड करेंगे।

व्यापक सदस्यता अभियान

भाजपा की ओर से स्थापना दिवस पर आज एक लाख कांग्रेसियों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का दावा किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर होगा। सदस्यता अभियान के लिए छिंदवाड़ा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे तो भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। भाजपा द्वारा स्थापना दिवस मनाने के लिए बूथ स्तर पर बीते कई दिनों से भव्य तैयारी की जा रही है।

बूथ स्तर पर कार्यक्रम

प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं को बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क और संवाद किया गया है। उन्हें पार्टी की सदस्यता लेने के लिए तैयार किया गया है। नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि एक दिन में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सदस्यता का यह कीर्तिमान होगा।

जानिए न्यू ज्वाइनिंग टोली के बारे में

भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए बनाया गया एक विशेष प्रकोष्ठ है। यह अन्य दलों के नेताओं से संवाद कर उनकी भाजपा में सदस्यता आदि के लिए समन्वय करता है।

ये हो चुके भाजपा में शामिल

यहां पर यह बता दें कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश पचौरी सहित कांग्रेस के कई नेता भाजपा का दाम थाम चुके हैं। वहीं कमल नाथ के करीबियों में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, उनके पुत्र अजय सक्सेना, सैयद जाफर, छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक रहे कमलेश शाह, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके, भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

CBI Raid in Delhi: दिल्ली में मानव तस्करी का खुलासा, कई इलाकों में सीबीआई का छापा, दो नवजात बच्चे बरामद

CBI इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और उन्हें खरीदने वाले शख्स से पूछताछ कर रही है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 11:19 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 11:20 AM (IST)

CBI Raid in Delhi: दिल्ली में मानव तस्करी का खुलासा, कई इलाकों में सीबीआई का छापा, दो नवजात बच्चे बरामद
सीबीआई की कार्रवाई अभी भी जारी है और कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

HighLights

  1. सीबीआई की टीम को दो नवजात बच्चे बरामद हुए हैं।
  2. बाल तस्करी की सूचना मिलने की CBI की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की।
  3. छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने केशवपुरम के एक घर से 2 नवजात शिशुओं को बचाया है।

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानव तस्करी की सूचना के बाद सीबीआई की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान सीबीआई की टीम को दो नवजात बच्चे बरामद हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि बाल तस्करी की सूचना मिलने की CBI की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने केशवपुरम के एक घर से 2 नवजात शिशुओं को बचाया है। सीबीआई की कार्रवाई अभी भी जारी है और कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

#WATCH | CBI carried out raids at a number of areas in Delhi yesterday, in reference to little one trafficking. Through the raid, the CBI staff rescued two new child infants from a home in Keshavpuram.

CBI is interrogating the lady who bought the kids and the one that purchased them… pic.twitter.com/ugGTukT8QC

— ANI (@ANI) April 6, 2024

संदिग्धों से पूछताछ कर रही सीबीआई

CBI इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और उन्हें खरीदने वाले शख्स से पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

हो सकता है बड़ा खुलासा

राजधानी दिल्ली में सीबीआई के इस छापे के बाद मानव तस्करी को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है। शुरुआती जांच में कई नवजात बच्चों का खरीद-फरोख्त का मामला लग रहा है। पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिला और पुरुष शामिल हैं।

Chaitra Navratri 2024 : जबलपुर के बूढ़ी और बड़ी खेरमाई मंदिर में उमड़ती है जनमेदिनी, गोंड शासक ने बनवाई थी मढ़िया

खेरमाई माता मंदिर को पहले खेरो माता के नाम से जाना जाता था।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 11:23 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 11:23 AM (IST)

Chaitra Navratri 2024 : जबलपुर के बूढ़ी और बड़ी खेरमाई मंदिर में उमड़ती है जनमेदिनी, गोंड शासक ने बनवाई थी मढ़िया

HighLights

  1. गोंड राजवंश की आराध्य थीं माला देवी।
  2. संस्कारधानी जहां शक्ति की भक्ति करते हैं श्रद्धालु।
  3. जबलपुर में बसती है जनजाति संस्कृति की आत्मा।

Chaitra Navratri 2024 : दीपक जैन, नई दुनिया, जबलपुर। भारत का हृदय स्थल जबलपुर है, जहां जनजाति संस्कृति की आत्मा बसती है। यही वह नगर है जहां आज भी जनजातीय समाज हिंदू संस्कृति के ऐक्य भाव को समाहित कर मां भगवती की उपासना करते हैं। पूजन पद्धति भले ही अलग हो लेकिन ऐसे कई मंदिर शहर और आसपास मौजूद हैं जहां सैकड़ों वर्षो से जनजाति अनवरत पूजन करने पहुंचते हैं। देखा जाए तो जनजातीय संस्कृति जबलपुर के लिए एक उपहार है। यहां सैकड़ों वर्षो से खेरमाई माता का पूजन हिंदू और जनजातीय मिलकर कर रहे हैं। जिसमें आज भी सनातन परंपरा का निर्वाह किया जाता है।

naidunia_image

खेरमाई माता मंदिर को पहले खेरो माता के नाम से जाना जाता था

गोंड संस्कृति में खेरमाई माता का पूजन वर्षों से किया जा रहा है। इन्हीं मंदिरों में हिंदू नवरात्र पर्व पर विशेष आराधना करने पहुंचते हैं। खेरमाई माता मंदिर को पहले खेरो माता के नाम से जाना जाता था। जो ग्राम देवी के रूप में पूजी जाती हैं। बसाहट के अनुसार मंदिरों की स्थापना भी बढ़ती गई। जबलपुर में मां बड़ी खेरमाई मंदिर भानतलैया और मां बूढ़ी खेरमाई (खेरदाई) मंदिर चार खंबा में सैकड़ों वर्षो से जनजाति और हिंदू मिलकर पूजन कर रहे हैं। धीरे-धीरे उपनगरीय क्षेत्रों में भी खेरमाई माता की स्थापना की गई जिसे अब छोटी खेरमाई मंदिर के नाम से जाना जाता है।

naidunia_image

संग्रामशाह ने कराई थी मंदिर की स्थापना

बड़ी खेरमाई मंदिर भानतलैया के बारे में बताया जाता है कि एक बार गोंड राजा मदन शाह मुगल सेनाओं से परास्त होकर यहां खेरमाई मां की शिला के पास बैठ गए। पूजा के बाद उनमें शक्ति मिली और राजा ने मुगल सेना पर आक्रमण कर उन्हें परास्त किया। 500 वर्ष पूर्व गोंड राजा संग्रामशाह ने मढ़िया की स्थापना कराई थी। शहर अब महानगर हो गया है लेकिन आज भी मां खेरमाई (खेरदाई) का ग्राम देवी के रूप में पूजन किया जाता है।

naidunia_image

गोंड राजवंश की आराध्य थीं माला देवी

गढ़ा ब्राह्मण मोहल्ला में मालादेवी की प्रतिमा 14 सौ साल से है। मालादेवी का पूजन 6वीं शताब्दी से हो रहा है। ये कल्चुरी हैहय चंदेल क्षत्रिय वंश की कुलदेवी हैं। माला देवी भगवती महालक्ष्मी के स्वरूप में हैं। गोंडवंश की महारानी वीरांगना दुर्गावती नियमित रूप से आराधना कर अपने वैभव का आशीर्वाद मांगती थीं। वर्तमान स्थल के सामने राजा शंकर शाह का महल था, राजा शंकर शाह सुबह सबसे पहले माँ भगवती के दर्शन करते थे। पहले मढ़िया में केवल एक पत्थर और वहां बानों को ही लोग पूजते थे, परन्तु 10 वी शताब्दी में पत्थर की मूर्ति मढ़ा दी गई थी। अभी भी वही मूर्ति पूजी जा रही हैं। माला देवी गढ़ा कटंगी के गोंड राजवंश की आराध्या थी अब जनसाधारण की पूज्य देवी हैं।

यहां देखने को मिलते हैं हर धर्म के उत्सव

प्रसिद्ध इतिहासकार डा. आनंद सिंह राणा के अनुसार भारत के मानचित्र पर जबलपुर केंद्र बिंदु तो है ही इसे जनजाति संस्कृति का केंद्र भी माना जाता है। यही वह शहर है जहां आज भी जनजाति समाज हिंदू संस्कृति के मूल में होकर माँ दुर्गा की उपासना करते हैं। देखा जाए तो जनजातीय संस्कृति जबलपुर के लिए एक उपहार है। हिन्दू संस्कृति में जनजातीय समाज में बड़ा देव को मूल माना गया है।

दोनों सनातन धर्म का ही पालन कर रहे हैं

हिंदू संस्कृति में शिव के रूप में शिरोधार्य हैं। लेकिन दोनों सनातन धर्म का ही पालन कर रहे हैं। देखा जाए तो जनजातीय और हिंदू संस्कृति किसी भी दृष्टिकोण से पृथक नहीं हैं। भारतीय संस्कृति में देवी पूजा को मुख्य माना गया है और वही जनजातीय संस्कृति में प्रकृति पूजन के रुप शिरोधार्य है। यही कारण है कि जनजातीय प्रकृति की उपासना करते हुए वन प्रदेशों में रहे और शेष नगरीय क्षेत्रों में निवास करते हैं। संस्कारधानी को देखा जाए तो वह अपने आप में एक संस्कृति है। जहां सभी धर्म के लोग रहते हैं और यहां हर धर्म के उत्सव देखने मिलते हैं। इसलिए आचार्य विनोबा भावे ने इसे संस्कारधानी का नाम दिया। यह एक शाश्वत नगरी है।

गोंड शासक करते थे प्रकृति की उपासना

जनजातीय प्रकृति पूजन को प्रधानता देते हैं लेकिन प्रकृति के तत्वों से ही मिलकर मूर्ति की स्थापना कर पूजन शुरू हुआ। शहर के बड़े प्राचीन मंदिरों की बात करें तो यह कहीं न कहीं गोंड संस्कृति से जुड़ा रहा। यही कारण है कि जहां गोंड शासकों ने जहां शहर में कुआं, तालाब और बावड़ियों का निर्माण कर प्रकृति की उपासना की वहीं मंदिरों का भी जीर्णोद्धार कराकर संरक्षित किया।

यहां बाना चढ़ाने की परंपरा है विशेष

चार खंबा स्थित माँ धूमावती मंदिर को बूढ़ी खेरमाई मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां लगभग 1500 साल से लोग आराधना कर रहेहैं। खास बात यह है कि यहां बाना चढ़ाने की विशेष परंपरा है। प्रार्थना पूरी होने पर भक्त विशेष रूप से बानों को माँ के चरणों में बानों को अर्पण करते हैं। सबसे बड़े बाने को एक साथ 11 लोग पहनकर जवारा विसर्जन चल समारोह में निकलते हैं।

विविध रूपों में शक्ति की उपासना का सर्वोच्च पर्व

संपूर्ण भारत वर्ष में नवरात्र का उत्सव विविध रूपों में शक्ति की उपासना का सर्वोच्च पर्व है। नवरात्र पर्व में जनजातीय समाज की उपासना पद्धति हिन्दू संस्कृति के चित्रफलक में प्रकृति के विविध रंग भरती है। हमारा मूल एक ही है, इसलिए अपकारी शक्तियों द्वारा बांटने का कुत्सित प्रयास कभी सफलीभूत नहीं होगी। पाश्चात्य विद्वानों और तथाकथित सेक्यूलरों द्वारा जनजातीय समाज में मूर्ति पूजा का निषेध बताना मूर्खता है क्योंकि मूर्तियां निर्गुण की उपासना का प्रतीक हैं।

CG Climate: अगले माह से मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, इंदिरा गांधी कृषि विवि में लगने जा रहा वेदर डाप्लर रडार

Chhattisgarh Climate Report: छत्‍तीसगढ़ में किस क्षेत्र में कितनी बारिश होगी, कहां जबरदस्त गर्मी पड़ने वाली है, कोई तूफान तो नहीं आने वाला है, इन सबकी सटीक जानकारी अगले महीने से रायपुर के साथ प्रदेशवासियों को मिलेगी।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 09:59 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 10:57 AM (IST)

CG Weather: अगले माह से मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, इंदिरा गांधी कृषि विवि में लगने जा रहा वेदर डाप्लर रडार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Chhattisgarh Climate Report: छत्‍तीसगढ़ में किस क्षेत्र में कितनी बारिश होगी, कहां जबरदस्त गर्मी पड़ने वाली है, कोई तूफान तो नहीं आने वाला है, इन सबकी सटीक जानकारी अगले महीने से रायपुर के साथ प्रदेशवासियों को मिलेगी। यह सब संभव होगा वेदर डाप्लर रडार से। करीब 80 करोड़ रुपये का यह सिस्टम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगाया जा रहा है। अप्रैल आखिर तक काम पूरी होने की उम्मीद है तथा मई से टेस्टिंग शुरू हो सकती है। इससे पहले देश के चुनिंदा महानगरों में यह सिस्टम लगा है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम के लिहाज से छत्तीसगढ़ सेफ जोन में है। यानी तूफान व दूसरे खतरे थोड़े कम हैं। यहां मुख्य रूप से मानसून और गर्मी को लेकर ही लोगों में जिज्ञासा रहती है। डाप्लर रडार लगने के बाद मौसम की सटीक जानकारी हर घंटे दो घंटे में प्रसारित होगी। इसका इस्तेमाल यूएस कनाडा में बहुत ज्यादा हो रहा है, क्योंकि विनाशकारी तूफान वहां आते है। तूफान-बारिश के पूर्वानुमान के बारे में विशेषज्ञ इसे बिल्कुल सटीक मानते हैं।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इस डाप्लर रडार के लगने के बाद बारिश, गर्मी सहित मौसम में अन्य बदलाव की पुख्ता जानकारी मिलेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार करीब 32 मीटर ऊंचाई पर लगने वाले इस रडार से 250 किमी परिधि (रेडियस) में मौसम में कोई भी हलचल की सटीक जानकारी रहेगी। इसके बाद 400 किमी तक की परिधि में होने वाले बदलाव की अनुमानित जानकारी मिलेगी।

बारिश – डाप्लर रडार यह बताएगा कि 250 किमी के दायरे में किस क्षेत्र में किस घंटे में कितनी बारिश होगी। इस दायरे में जो बादल सक्रिय हैं, वह कितना पानी कहां बरसाएंगे। प्रदेश में किसानी के साथ ही कारोबार के लिए भी यह उपयोगी है।

गर्मी- रायपुर सहित प्रदेश भर में मार्च से लेकर मई तक पारा 45 डिग्री के पार चला जाता है। लोगों में उत्सुकता रहती है कि गर्मी और कितनी बढ़ने वाली है। रडार लगने के बाद इनपुट मिलेगा कि दिन के कौन से घंटे में कितना तापमान रहेगा।

ठंड- प्रदेश में उत्तरी हवाओं के असर से ठंड पड़ती है। बीच-बीच में दूसरे सिस्टम से हवा की दिशा बदलती है। रडार सिस्टम के बाद वाले बदलाव की सटीक जानकारी मिलेगी।

Bengal Information: बंगाल में अब NIA की टीम पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़, दो अधिकारी घायल

NIA के अधिकारी इस इलाके में हुए एक विस्फोट में मामले में जांच कर रहे हैं और यहां के दो लोगों को हिरासत में लेकर जा रही थी, उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने रिहाई की मांग करते हुए NIA की गाड़ी को घेर लिया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 10:34 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 10:36 AM (IST)

Bengal News: बंगाल में अब NIA की टीम पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़, दो अधिकारी घायल
एनआईए के अधिकारियों ने दावा किया है कि 2 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया।

HighLights

  1. पूर्व मेदिनीपुर के भूपति नगर में केंद्रीय एजेंसी NIA की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया।
  2. एनआईए के वाहनों में तोड़फोड़ की है।
  3. संदेशखाली में भी जब ईडी की टीम पहुंची थी, तब भी उपद्रवियों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम के बाद अब एनआईए की टीम पर भी हमला हुआ है, जिसमें दो अधिकारी घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व मेदिनीपुर के भूपति नगर में केंद्रीय एजेंसी NIA की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया और एनआईए के वाहनों में तोड़फोड़ की है। गौरतलब है कि इससे पहले संदेशखाली मामले में जब ईडी की टीम पहुंची थी, तब भी उपद्रवियों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था।

naidunia_image

भूपति नगर में जांच के दौरान हमला

एनआईए के अधिकारियों ने दावा किया है कि 2 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। NIA के अधिकारी इस इलाके में हुए एक विस्फोट में मामले में जांच कर रहे हैं और यहां के दो लोगों को हिरासत में लेकर जा रही थी, उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने रिहाई की मांग करते हुए NIA की गाड़ी को घेर लिया। ग्रामीणों ने कार पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। अचानक हुए इस हमले में एनआईए के दो अधिकारी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Sonakshi Sinha reached Hiramandi’s occasion, Sonam Kapoor and Aditi Rao Hydari had been seen in lovely outfits | सेलेब्स स्पॉटेड: हीरामंडी के इवेंट में पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, खूबसूरत आउटफिट में दिखीं सोनम कपूर और अदिति राव हैदरी

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई के जिओ वर्ल्ड प्लाजा सेंटर में एक स्टोर लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इस इवेंट में सोनम कपूर, आदिति राव हैदरी, अथिया शेट्टी, करिश्मा तन्ना, कुशा कपिला और अहान शेट्टी समेत कई सेलेब्स दिखाई दिए। अदिति राव हैदरी ने रेड फ्लोरल शर्ट के साथ यूनिक जींस पहनी थी। एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ में रेड बैग भी कैरी किया हुआ था। वहीं अथिया शेट्टी अपने भाई अहान के साथ ट्विनिंग करती नजर आईं।

सोनाक्षी सिन्हा, संजय लीला भंसाली की अपकमिंग सीरीज हीरामंडी में अहम रोल निभाती दिखाई देने वाली हैं। संजय लीला भंसाली की सीरीज का दूसरा गाना ‘तिलस्मी बाहें’ हाल ही में सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है, जिसमें सोनाक्षी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। बीती शाम हीरामंडी का एक इवेंट रखा गया था। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोनाक्षी सिन्हा का साड़ी लुक।

सोनाक्षी सिन्हा का साड़ी लुक।

सोनम कपूर का एलिगेंट लुक।

सोनम कपूर का एलिगेंट लुक।

अदिति राव हैदरी का खूबसूरत लुक।

अदिति राव हैदरी का खूबसूरत लुक।

भाई अहान के साथ पहुंचीं अथिया शेट्टी।

भाई अहान के साथ पहुंचीं अथिया शेट्टी।

ब्लैक गाउन में दिखीं करिश्मा तन्ना।

ब्लैक गाउन में दिखीं करिश्मा तन्ना।

डेनिम मिडी पहने दिखीं कुशा कपिला।

डेनिम मिडी पहने दिखीं कुशा कपिला।

रिया कपूर का खूबसूरत लुक।

रिया कपूर का खूबसूरत लुक।