Lok Sabha Chunav 2024: जबलपुर में रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो, राहुल गांधी सोमवार को पहुंचेंगे घंसौर और शहडोल

मध्य प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सब प्रचार में जुटेंगे

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 06:57 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 07:06 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: जबलपुर में रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो, राहुल गांधी सोमवार को पहुंचेंगे घंसौर और शहडोल
पीएम नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी।

HighLights

  1. 15 अप्रैल को सतना आएंगी प्रियंका गांधी वाड्रा।
  2. राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी हुए सक्रिय।
  3. राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को रीवा एवं सतना जिलों के प्रवास पर रहेंगे।

Lok Sabha Chunav 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में जैसे-गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के दौरे से यह और चढ़ जाएगा। पहले चरण में शामिल लोकसभा की छह सीटों पर प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जबलपुर में रोड शो करेंगे तो नौ अप्रैल को वे बालाघाट में सभा कर सकते हैं।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंडला लोकसभा अंतर्गत आने वाली केवलारी विधानसभा के घंसौर और शहडोल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा 15 अप्रैल को सतना आएंगी। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रदेश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में सभाएं कर रहे हैं।

पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। छिंदवाड़ा सीट को भाजपा ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया हुआ है और यहां मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से लेकर पार्टी के अन्य नेताओं को लगातार दौरे हो रहे हैं। केंद्रीय नेताओं में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जबलपुर से चुनाव अभियान में शामिल होंगे। यहां वे रोड शो करेंगे।

naidunia_image

इसके ठीक एक दिन बाद राहुल गांधी आदिवासी वर्ग के लिए सुरक्षित मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली केवलारी विधानसभा सीट के घंसौर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।यहां से वे सीधे शहडोल पहुंचेंगे और वहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को रीवा एवं सतना जिलों के प्रवास पर रहेंगे।

रीवा जिले में वे देवतालाब विधानसभा के देवतालाब ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद सतना जिले के नागौद विधानसभा के अंगोला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 15 अप्रैल को सतना में सभा करेंगी। यहां से भाजपा ने चार बार के सांसद गणेश सिंह तो कांग्रेस ने स्थानीय विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।

Indore Information: इंदौर की मंडी में 70 रुपये किलो पहुंचे लाल मिर्च के रेट, किसान परेशान

चीन और बांग्लादेश ने भारत से लाल मिर्च का आयात रोककर बाजार को दिया झटका।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 05:57 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 05:57 PM (IST)

Indore News: इंदौर की मंडी में 70 रुपये किलो पहुंचे लाल मिर्च के रेट, किसान परेशान

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आंध्रप्रदेश और दक्षिण के प्रमुख लाल मिर्च उत्पादक राज्यों की मंडियों में इन दिनों आवक जोरदार बनी हुई है। अच्छे उत्पादन के बीच गुंटुर जैसी मंडी में भी प्रतिदिन 80 हजार से एक लाख बोरी लाल मिर्च की आवक बनी हुई है। ऐसे में चीन और बांग्लादेश ने भारत से लाल मिर्च का आयात रोककर बाजार को झटका दे दिया है। अच्छे उत्पादन व आवक के बीच बाजार को झटका लगा है। इसी के चलते लाल मिर्च के दाम गिर गए हैं। एक्सपोर्ट के बाजार से निराशा के बाद इंदौर में भी लाल मिर्च के दाम नरम है।

naidunia_image

कारोबारी विनोद अग्रवाल के अनुसार, ताजा स्थिति में लाल मिर्च के दाम से किसानों की लागत भी नहीं निकल रही। लाल मिर्च किसानों को तुड़वाई की मजदूरी खासी महंगी पड़ती है। 60 रुपये किलो करीब तुड़वाई के साथ लागत पड़ती है। मंडी में दाम 70 रुपये किलो के आसपास आ गए हैं। ऐसे में किसानों को मिर्च मंडी तक लाने का खर्च मिलाकर जेब में कुछ भी नहीं पड़ रहा। जो बड़े किसान है वो माल रोक रहे हैं। जिनके पास थोड़ा माल है वे बेचकर बोझ हल्का कर रहे हैं।

इंदौर में ये हैं मिर्च के दाम

इंदौर मंडी में मिर्च में लाल माल 120 से 140, तुड़वा मोटा माल 50-70, बारीक 100 से 120 और मीडियम 90 से 100 रुपये किलो बिक रही है। कारोबारियों के अनुसार ये भाव अब बाटम पर है। ऐसे में गिरावट की अब गुंजाइश नहीं बची है। मांग आने पर आगे सुधार ही होगा।

Lok Sabha Election 2024: गाजियाबाद में पीएम मोदी और सीएम योगी का रोड शो, स्वागत में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभाओं में जुटे हैं। उन्होंने शनिवार को सहारनपुर और अजमेर में रैली की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 06:16 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 06:18 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: गाजियाबाद में पीएम मोदी और सीएम योगी का रोड शो, स्वागत में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में रैली की।

डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल अपने प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभाओं में जुटे हैं। उन्होंने शनिवार को सहारनपुर और अजमेर में रैली की। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रोड शो कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद हैं।

CG Information: सोने ने छुआ नया शिखर, रायपुर सराफा बाजार में 73 हजार प्रति दस ग्राम पार

आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में और तेजी की संभावना है। अक्षय तृतीया तक सोना 75 हजार प्रति दस ग्राम का स्तर पार भी कर सकता है। इस प्रकार बीते पांच वर्षों में देखा जाए तो सोने की कीमतों में दोगुने से भी ज्यादा की तेजी आई है।

By Paras Pandey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 06:09 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 06:09 PM (IST)

CG News: सोने ने छुआ नया शिखर, रायपुर सराफा बाजार में 73 हजार प्रति दस ग्राम पार
अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोना नए शिखर पर पहुंच गया है

रायपुर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोना नए शिखर पर पहुंच गया है और शनिवार को रायपुर सराफा बाजार में यह 73100 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) रहा। इसी प्रकार चांदी भी 82100 रुपये प्रति किलो रही। शनिवार को सराफा बाजार में 22 कैरेट सोना ही 67250 रुपये और 20 कैरेट 61400 रुपये पहुंच गया। सराफा विशेषज्ञों के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में इस प्रकार से उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा।

naidunia_image

आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में और तेजी की संभावना है। अक्षय तृतीया तक सोना 75 हजार प्रति दस ग्राम का स्तर पार भी कर सकता है। इस प्रकार बीते पांच वर्षों में देखा जाए तो सोने की कीमतों में दोगुने से भी ज्यादा की तेजी आई है।

रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि अभी सोने की कीमतों में तेजी की ही संभावना बनी हुई है। बाजार में अभी तेजी का ही रुख बना हुआ है।

सराफा में पसरा सन्नाटा

कीमतों में तेजी के चलते इन दिनों सराफा बाजार में ग्राहकों का सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि खरीदारी की तुलना में इन दिनों बिकवाली ने थोड़ा जोर पकड़ लिया है। वहीं दूसरी ओर खरीदारी के लिए कीमतों को लेकर पूछपरख बढ़ गई है।

कीमतों में तेजी को देखते हुए सराफा संस्थानों में इन दिनों लाइटवेट ज्वेलरी की नई रेंज आने लगी है,ताकि उपभोक्ताओं का बजट भी ज्यादा न बिगड़े। सराफा कारोबारियों के साथ ही ज्वेलर्स कंपनियों द्वारा अक्षय तृतीया को लेकर आकर्षक उपहारों की प्लानिंग की जा रही है।

I’m a non-public person- Ada Sharma | सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट खरीदने पर अदा शर्मा बोलीं: सही समय आने पर ही बात करूंगी,मीडिया के अटेंशन से परेशान हो गई थी

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अदा शर्मा अक्सर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई वाले फ्लैट के खरीदने को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते साल ऐसी ऐसी अफवाहें थी कि अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत का वह फ्लैट खरीदा है जिसमें वह रहते थे। हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अदा शर्मा ने कहा कि प्रॉपर्टी वाले विषय पर सही समय आने पर ही बात करेंगी।

अपार्टमेंट के बाहर देखे जाने के बाद बार-बार अदा शर्मा से पूछा जाता है कि क्या उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट खरीदा है? अदा शर्मा कहती हैं, ‘अभी मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि मैं सभी के दिलों में रहती हूं। बोलने का एक सही समय होता है। जब मैं वह अपार्टमेंट देखने लगी थी तो मीडिया का ध्यान देखकर थोड़ा अभिभूत हो गई थी।

अदा शर्मा ने कहा – मैं एक प्राइवेट पर्सन हूं। मुझे अपनी फिल्मों के लिए लोगों की नजरों में रहना पसंद है। लेकिन मैं हमेशा प्राइवेट ही रहना पसंद करती हूं। मैं अपनी प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करती हूं। अभी बात करने का सही वक्त होता है। जब मैं वो जगह देखने गई थी तो मीडिया के अटेंशन से परेशान हो गई थी।

सुशांत सिंह राजपूत के अपार्टमेंट के ऑनलाइन बेचे जाने की खबर आने पर अदा शर्मा उनके बारे में की गईं कुछ टिप्पणियों से दुखी हो गई थीं। वह कहती हैं, ‘किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बुरा बोलना गलत है जो अब इस दुनिया में नहीं, खासकर सुशांत सिंह राजपूत जैसे व्यक्ति के बारे में, जिन्होंने कई खूबसूरत फिल्में दी हैं। फिल्मों में उनका अमूल्य योगदान रहा है। वह एक ऐसे अभिनेता थे, जिनके प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है।

इस अपार्टमेंट में सुशांत अपनी मौत से पहले रहा करते थे।उनका मृत शरीर भी इसी अपार्टमेंट में पाया गया था. सुशांत की मौत 14 जून 2020 को कथित रूप से सुसाइड से हुई थी.

काम की खबर: इनकम टैक्स भरने से पहले जान लें, कौन-सा फॉर्म है आपके लिए सही, पढ़ें पूरी डिटेल्स यहां

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आईटीआर फॉर्म उपलब्ध करा दिए हैं। जो भी टैक्स भरने के पात्र हैं, वो रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 05:30 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 05:30 PM (IST)

इनकम टैक्स भरने के लिए कई फॉर्म होते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Earnings Tax Return Type: देश में 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू होता है। इसी के साथ आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स के लिए अपडेट जारी किया है। अब टैक्सपेयर्स आरटीआर भर सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आईटीआर फॉर्म उपलब्ध करा दिए हैं। जो भी टैक्स भरने के पात्र हैं, वो रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय सावधानी रखना जरूरी है। कई लोग इसके लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद लेते हैं। वहीं, कई लोग खुद ऑनलाइन भर देते हैं। अगर आप खुद इनकम टैक्स रिटर्न भरना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कौन-सा आईटीआर फॉर्म भरना है।

किसे भरना है कौन-सा फॉर्म?

यदि आपकी इनकम 50 लाख रुपये तक है। तब इस फॉर्म को चुन सकते हैं। आमदनी का जरिया वेतन, पेंशन या संपत्ति से होना चाहिए। कृषि से आय होने पर भी आईटीआर 1 भर सकते हैं। सैलरी पर काम करने वाले अपनी कंपनी से फॉर्म-16 मिलने के बाद रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

आईटीआर-2

जिनकी कमाई 50 लाख से ज्यादा है, वो इस फॉर्म को भर सकते हैं। इसमें आवासीय प्रॉपर्टी, निवेश पर हुए लाभ या हानि, दस लाख से ज्यादा की डिविडेंड इनकम और खेती से हुई कमाई की जानकारी देनी होती है। प्रॉविडेंट फंड से ब्याज से कमाई को रही है। तब यही फॉर्म भरना होगा।

आईटीआर-3

अगर किसी व्यापार से कमाई हो रही है तो आईटीआर-3 फॉर्म भरना होता है। इसमें आईटीआर 1 और 2 में दी जाने वाली जानकारी देनी होती है। शेयर या संपत्ति से बिक्री और ब्याज से आय में यही फॉर्म भरना होता है।

आईटीआर-4

यह फॉर्म उन कंपनियों के लिए जिनकी कमाई 50 लाख से ज्यादा है। साथ ही जिनकी 44 एडी, 44 एडीए या 44एई के दायरे में कमाई हो रही है।

MP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने एक तो भाजपा ने छह महिलाओं को बनाया प्रत्याशी, वंचित वर्ग में बढ़ाया महिला प्रतिनिधित्व

कांग्रेस ने एक मात्र महिला प्रत्याशी रीवा से नीलम अभय मिश्रा को बनाया है तो भाजपा ने छह महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 05:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 05:28 PM (IST)

MP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने एक तो भाजपा ने छह महिलाओं को बनाया प्रत्याशी, वंचित वर्ग में बढ़ाया महिला प्रतिनिधित्व
एमपी में भाजपा और कांग्रेस की महिला प्रत्याशी।

MP Lok Sabha Election 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी परिदृश्य साफ हो गया है। भाजपा के 10 नए चेहरे चुनावी मैदान में है, तो कांग्रेस ने सात नए चेहरों पर दाव लगाया है। लोकसभा चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस ने एक मात्र महिला प्रत्याशी रीवा से नीलम अभय मिश्रा को बनाया है तो भाजपा ने छह महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने वंचित वर्ग में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाते हुए एसटी-एससी के लिए सुरक्षित 10 में से चार संसदीय सीट पर महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें एसटी संसदीय सीट रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान, धार से सावित्री ठाकुर और शहडोल से हिमाद्री सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं एससी वर्ग के लिए सुरक्षित चार में से एक सीट भिंड से संध्या राय प्रत्याशी बनाई गई है। वे वर्तमान में इसी सीट से सांसद भी है। 2019 में कांग्रेस ने पांच तो भाजपा ने चार महिलाओं को टिकट दिया था। इनमें भाजपा की चारों महिला प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, हिमाद्री सिंह, रीति पाठक और संध्या राय चुनाव जीती थीं।

इन सात सीटों पर महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में

सीट- प्रत्याशी– पार्टी

शहडोल एसटी– हिमाद्री सिंह — भाजपा (वर्तमान सांसद)

बालाघाट — भारती पारधी — भाजपा

भिंड एससी– संध्या राय — भाजपा (वर्तमान सांसद)

सागर– लता वानखेड़े — भाजपा

रतलाम एसटी– अनीता नागर सिंह चौहान — भाजपा

धार एसटी– सावित्री ठाकुर — भाजपा

रीवा — नीलम अभय मिश्रा — कांग्रेस

Samsung Galaxy M15 5G: सैमसंग ला रहा सस्ता 5जी स्मार्टफोन, 999 रुपये में कर सकते हैं बुक, जानिए डिटेल्स

सैमसंग प्री-बुकिंग करने पर यूजर्स को ऑफर्स भी दे रही है। इस स्मार्टफोन को अमेजन से प्रीबुक किया जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसका पेज लाइव हो गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 04:45 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 04:45 PM (IST)

Samsung Galaxy M15 5G: सैमसंग ला रहा सस्ता 5जी स्मार्टफोन, 999 रुपये में कर सकते हैं बुक, जानिए डिटेल्स
Samsung Galaxy M15 5G

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy M15 5G: सैमसंग जल्द ही 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी 8 अप्रैल को नया डिवाइस लॉन्च करेगी जो गैलेक्सी एम सीरीज का हिस्सा होंगे। टेक कंपनी गैलेक्सी एम55 और गैलेक्सी एम15 5जी को भारतीय बाजार में पेशी करेगी। लॉन्च से पहले सैमसंग ने गैलेक्सी एम15 5जी की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।

सैमसंग प्री-बुकिंग करने पर यूजर्स को ऑफर्स भी दे रही है। इस स्मार्टफोन को अमेजन से प्रीबुक किया जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसका पेज लाइव हो गया है। ये मोबाइल 4जीबी+ 128जीबी और 6जीबी+ 128जीबी वेरिएंट में लॉन्च होगा। इसमें सेलेस्टियल ब्लू, ब्लू टोपाज और स्टोन ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा।

299 रुपये में मिलेगा चार्जर

प्रीबुकिंग के लिए सबसे पहले वेरिएंट और कलर मॉडल चुनना होगा। इसके बाद 999 रुपये का भुगतान करना होगा। इस स्मार्टफोन को 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे। प्रीबुकिंग करने वाले ग्राहकों को 1,699 रुपये का 25W का चार्जर सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा।

Samsung Galaxy M15 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M15 5G में 6.5 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ प्रोसेसर के साथ वन यूआई 6.1 प्लेटफॉर्म है। सैमसंग के नए स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 2.2GHz, 2GHz क्लॉक स्पीड मिलती है।

कैमरे की बात करें तो 50+5+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। इसमें चार साल का ओएस अपडेट और पांच साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इस डिवाइस में 6000 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी और सी-टाइप सुपर फास्ट (25W) का चार्जर मिलेगा।

Khandwa Information: शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचे थे प्रेमी और प्रेमिका, अकेला पाकर युवती को उठा ले गए उसके परिवार वाले

प्रेमिका को ले जाते देख कार के पीछे दौड़ा प्रेमी, पकड़ नहीं पाया, फिर शिकायत दर्ज करने थाने-थाने भटका।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 04:19 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 04:26 PM (IST)

Khandwa News: शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचे थे प्रेमी और प्रेमिका, अकेला पाकर युवती को उठा ले गए उसके परिवार वाले
शपथ पत्र लेकर थाने-थाने भटका युवक।

HighLights

  1. 21 साल के युवक का 23 साल की युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग।
  2. साथ रहने के लिए दोनों ने शपथ पत्र भी तैयार करवाया।
  3. युवक पानी लेने गया इतनी देर में युवती के स्वजन उसे साथ ले गए।

Khandwa Information: खंडवा, नईदुनिया प्रतिनिधि। लिव इन में रिलेशन में रहने के लिए एक प्रेमी युगल आवेदन लेकर कोर्ट पहुंचा। यहां साथ रहने के लिए दोनों ने शपथ पत्र भी तैयार करवाया। इस दौरान युवक कुछ देर के लिए युवती से अलग हुआ। तभी दोनों के रिश्ते से परेशान युवती के स्वजन मौके पर पहुंच गए और युवती को अपने साथ कार में उठाकर ले गए।

इस समय युवक की नजर उन पर पड़ी और अपनी प्रेमिका को वापस पाने युवक कार के पीछे दौड़ने लगा। लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाया। युवक काफी देर तक वहीं बैठकर रोता रहा। इसके बाद शिकायत लेकर शहर के थाने-थाने भटका। अंत में कोतवाली पुलिस ने उसका आवेदन लिया और जांच कर युवती की तलाश करने का आश्वासन दिया।

मामला शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे का है। 21 वर्षीय युवक को 23 वर्षीय युवती से प्रेम हो गया था। दोनों ने साथ रहने का निर्णय लेते हुए कागजी खानापूर्ति का मन बनाया। युवक अशोक खेरदे निवासी बड़ागांव भीला ने बताया कि उसका 23 वर्षीय युवती से पिछले सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की चैटिंग चलती रही। इसके बाद साथ रहने का फैसला किया।

naidunia_image

गुरुवार रात प्रेमी के घर पहुंची थी प्रेमिका

अशोक के अनुसार युवती गुरुवार रात को अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। शुक्रवार को दोनों खंडवा न्यायालय पहुंचे। यहां लिव इन रिलेशनशिप के कागजात तैयार कर शपथ पत्र पर साथ रहने के वादे किए। यह पूरी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद खुशी-खुशी बाहर निकले। युवक पानी लेने गया इतनी देर में युवती के स्वजन जो पहले से मौके के लिए तांक में बैठे थे। युवती को अकेला देख कार में उठाकर ले गए। सौ मीटर दूर तक युवक ने उनका पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाया।

रिपोर्ट दर्ज कराने भटका युवक

घटना के बाद पीड़ित युवक हाथ में शपथ पत्र लेकर कोतवाली थाने आया। यहां से उसे पुलिस ने कहा कि मोघट थाने जाओ, वहां गया तो उसे कोतवाली जाने को कहा। पुलिस ने कहा कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है, वहां जाओ। युवक वापस कोतवाली थाने आया और उसके स्वजन भी आ गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने युवक से आवेदन लिया और उसे अश्वशन दिया कि युवती की तलाश की जाएगी।

जो कुछ भी किया है, चाहे वह कितना अच्छा क्यों न हो, यह सिर्फ ट्रेलर है, अजमेर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी किया गया है, चाहे वह कितना भी अच्छा क्यों न हो। यह सिर्फ एक ट्रेलर है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 04:00 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 04:08 PM (IST)

जो कुछ भी किया है, चाहे वह कितना अच्छा क्यों न हो, यह सिर्फ ट्रेलर है, अजमेर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी
अजमेर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। PM Modi Public Assembly in Ajmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को बीजेपी की स्थापना हुई थी। ये संयोग देखिए कि आज ही मुझे पुष्कर में आने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने कहा, ‘देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं। जब नागरिकों का एक फैसला अगले सैकड़ों सालों का भविष्य तय करता है। लोकसभा का चुनाव ऐसा ही एक अवसर है।’

जो कुछ भी किया है, यह सिर्फ ट्रेलर है

उन्होंने कहा कि जो कुछ भी किया गया है, चाहे वह कितना भी अच्छा क्यों न हो। यह सिर्फ एक ट्रेलर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘याद कीजिए कितने दशकों तक हमारे देश में जोड़-तोड़ वाली सरकार चलीं। गठबंधन की मजबूरियां और हर किसी के अपने स्वार्थ। इन सब में देश का हित पीछे छूट गया।’

#WATCH | Rajasthan: Addressing an enormous public gathering in Ajmer, PM Modi says, “…No matter has been executed irrespective of how a lot or how good it is- it’s only a trailer…” pic.twitter.com/rh9vAxAXek

— ANI (@ANI) April 6, 2024

2014 से देश में बदलाव की शुरुआत हुई

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला सभी का जीना मुश्किल हो था। हर दिन अखबारों में घोटालों और आतंकी हमलों की खबरें आती थी। 2014 से देश में बदलाव की शुरुआत हुई।

कांग्रेस ने झूठ का पुलिंदा जारी किया

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने शुक्रवार को झूठ का एक पुलिंदा जारी किया है। अपना घोषणा पत्र जारी किया है। हर पन्ने पर देश के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग की थी।’ उन्होंने आगे कहा कि आज कांग्रेस के पास न सिद्धांत बचे हैं और न नीतियां बची हैं। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस सब कुछ ठेके पर दे चुकी है। पार्टी चुनाव जीतने के लिए रैली नहीं कर रही है, बल्कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कर रही है।