Lok Sabha Chunav 2024: जबलपुर में रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो, राहुल गांधी सोमवार को पहुंचेंगे घंसौर और शहडोल

मध्य प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सब प्रचार में जुटेंगे

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 06:57 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 07:06 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: जबलपुर में रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो, राहुल गांधी सोमवार को पहुंचेंगे घंसौर और शहडोल
पीएम नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी।

HighLights

  1. 15 अप्रैल को सतना आएंगी प्रियंका गांधी वाड्रा।
  2. राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी हुए सक्रिय।
  3. राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को रीवा एवं सतना जिलों के प्रवास पर रहेंगे।

Lok Sabha Chunav 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में जैसे-गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के दौरे से यह और चढ़ जाएगा। पहले चरण में शामिल लोकसभा की छह सीटों पर प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जबलपुर में रोड शो करेंगे तो नौ अप्रैल को वे बालाघाट में सभा कर सकते हैं।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंडला लोकसभा अंतर्गत आने वाली केवलारी विधानसभा के घंसौर और शहडोल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा 15 अप्रैल को सतना आएंगी। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रदेश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में सभाएं कर रहे हैं।

पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। छिंदवाड़ा सीट को भाजपा ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया हुआ है और यहां मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से लेकर पार्टी के अन्य नेताओं को लगातार दौरे हो रहे हैं। केंद्रीय नेताओं में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जबलपुर से चुनाव अभियान में शामिल होंगे। यहां वे रोड शो करेंगे।

naidunia_image

इसके ठीक एक दिन बाद राहुल गांधी आदिवासी वर्ग के लिए सुरक्षित मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली केवलारी विधानसभा सीट के घंसौर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।यहां से वे सीधे शहडोल पहुंचेंगे और वहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को रीवा एवं सतना जिलों के प्रवास पर रहेंगे।

रीवा जिले में वे देवतालाब विधानसभा के देवतालाब ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद सतना जिले के नागौद विधानसभा के अंगोला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 15 अप्रैल को सतना में सभा करेंगी। यहां से भाजपा ने चार बार के सांसद गणेश सिंह तो कांग्रेस ने स्थानीय विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।