Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर में चुनावी खर्च न बताने पर कांग्रेस, खर्च मिलान न होने पर भाजपा उम्मीदवार को नोटिस

Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव में अब तक दिनेश यादव ने 18 लाख 77 हजार और आशीष दुबे ने 11 लाख 86 हजार रुपए खर्च किए।

By Atul Shukla

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 07:47 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 07:47 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर में चुनावी खर्च न बताने पर कांग्रेस, खर्च मिलान न होने पर भाजपा उम्मीदवार को नोटिस

HighLights

  1. खर्च का ब्योरा प्रस्तुत न करने पर 6 अन्य प्रत्याशियों को नाेटिस दिया है।
  2. 19 में 13 उम्मीदवारों ने चुनावी प्रचार-प्रसार पर खर्च का ब्यौरा दिया है।
  3. चुनावी खर्च का लेखा जोखा प्रस्तुत करने की तिथि 4 अप्रैल तय की गई थी।

Lok Sabha Chunav 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । लोकसभा चुनाव में प्रचार में जुटे उम्मीदवारों ने खर्च करना शुरू कर दिया है, लेकिन उन्हें इस खर्च का ब्यौरा भी देना है, लेकिन कई देने से बच रहे हैंं लोकसभा का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च का ब्योरा दिया। उन्होंने यह जानकारी एक्सपेंडिचर मॉनिरिंग सेल को सौंपी इसमें अभी तक सबसे अधिक खर्च करने वाले कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश यादव रहे, जिन्होंने अभी तक चुनाव में 18 लाख 77 हजार 980 रुपये खर्च किए।

आशीष दुबे ने 11 लाख 86 हजार 191 रुपये खर्च किए

भाजपा के आशीष दुबे ने 11 लाख 86 हजार 191 रुपये खर्च कर दिए हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों ही प्रत्यााशियों को नोटिस जारी िकया गया है। इनके द्वारा प्रस्तुत निर्वाचन व्यय और अनुवीक्षण दल द्वारा संघारित छाया प्रेषण रजिस्टर में अंतर पाया गया है। वहीं खर्च का ब्योरा प्रस्तुत न करने पर 6 अन्य प्रत्याशियों को नाेटिस दिया गया है।दरअसल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 19 अभ्यर्थियों में से 13 उम्मीदवारों ने चुनावी प्रचार-प्रसार पर चार अप्रैल तक हुए खर्च का ब्यौरा जिला निर्वाचन कार्यालय के एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल के समक्ष प्रस्तुत किया है।

चार अप्रैल तक देना था ब्याैरा

लोकसभा चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के लिए प्रथम चरण में चुनावी खर्च का लेखा जोखा प्रस्तुत करने की तिथि 4 अप्रैल तय की गई थी। पहले चरण में परीक्षण हेतु निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने वाले छह उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। जिला निर्वाचन कार्यालय के एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल के अनुसार प्रथम चरण में परीक्षण हेतु निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने वाले उम्मीदवारों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा बहुजन समाज पार्टी के राकेश चौधरी ने 25 हजार 16, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अधिवक्ता उदय कुमार साहू ने 25 हजार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जगदीश सिंह लोधी ने एक लाख 74 हजार 742, आदिम समाज पार्टी के दसई राम कोल ने 16 हजार 800, बहुजन आवाम पार्टी के रामकुमार पासी ने 12 हजार 500, राष्ट्रीय समाज दल आर के लाल सिंह ने 25 हजार एवं सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कॉम्युनिस्ट के उम्मीदवार कॉमरेड सचिन जैन ने 58 हजार 120 का चुनाव खर्च का लेखा जोखा दिया है ।

एक उम्मीदवार ने अब तक 12 हजार 500 ही खर्च किए

निर्दलीय उम्मीदवारों में डा ढाई अक्षर ने केवल 12 हजार 500 रूपये खर्च किए हैं, जो अभी तक का सबसे कम खर्च है। वहीं फौजी विजय हल्दकार पूर्व सैनिक ने एक लाख 09 हजार 412 रु, स्वतंत्र समाज सेवी विनय चक्रवर्ती ने 25 हजार रूपये एवं संतोष कुमार कुशवाहा ने 25 हजार अभी तक अपने चुनावी अभियान पर खर्च होना बताया है। इसके अलावा एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल के अनुसार जिन छह उम्मीदवारों द्वारा प्रथम चरण में निर्वाचन व्यय लेखा परीक्षण नहीं प्रस्तुत किया गया है, उनमें राष्ट्र निर्माण पार्टी के उम्मीदवार अशोक राणा तथा निर्दलीय उम्मीदवार गुलाब सिंह, दिनेश यादव, पूर्णेश कुमार जैन, इंजी प्रवीण गजभिये दादा एवं महावीर जैन शामिल हैं । इन सभी छह उम्मीदवारों को नियत समय पर निर्वाचन व्यय का लेखा.जोखा प्रस्तुत नहीं करने पर रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया है।