Khandwa Information: शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचे थे प्रेमी और प्रेमिका, अकेला पाकर युवती को उठा ले गए उसके परिवार वाले

प्रेमिका को ले जाते देख कार के पीछे दौड़ा प्रेमी, पकड़ नहीं पाया, फिर शिकायत दर्ज करने थाने-थाने भटका।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 04:19 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 04:26 PM (IST)

Khandwa News: शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचे थे प्रेमी और प्रेमिका, अकेला पाकर युवती को उठा ले गए उसके परिवार वाले
शपथ पत्र लेकर थाने-थाने भटका युवक।

HighLights

  1. 21 साल के युवक का 23 साल की युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग।
  2. साथ रहने के लिए दोनों ने शपथ पत्र भी तैयार करवाया।
  3. युवक पानी लेने गया इतनी देर में युवती के स्वजन उसे साथ ले गए।

Khandwa Information: खंडवा, नईदुनिया प्रतिनिधि। लिव इन में रिलेशन में रहने के लिए एक प्रेमी युगल आवेदन लेकर कोर्ट पहुंचा। यहां साथ रहने के लिए दोनों ने शपथ पत्र भी तैयार करवाया। इस दौरान युवक कुछ देर के लिए युवती से अलग हुआ। तभी दोनों के रिश्ते से परेशान युवती के स्वजन मौके पर पहुंच गए और युवती को अपने साथ कार में उठाकर ले गए।

इस समय युवक की नजर उन पर पड़ी और अपनी प्रेमिका को वापस पाने युवक कार के पीछे दौड़ने लगा। लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाया। युवक काफी देर तक वहीं बैठकर रोता रहा। इसके बाद शिकायत लेकर शहर के थाने-थाने भटका। अंत में कोतवाली पुलिस ने उसका आवेदन लिया और जांच कर युवती की तलाश करने का आश्वासन दिया।

मामला शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे का है। 21 वर्षीय युवक को 23 वर्षीय युवती से प्रेम हो गया था। दोनों ने साथ रहने का निर्णय लेते हुए कागजी खानापूर्ति का मन बनाया। युवक अशोक खेरदे निवासी बड़ागांव भीला ने बताया कि उसका 23 वर्षीय युवती से पिछले सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की चैटिंग चलती रही। इसके बाद साथ रहने का फैसला किया।

naidunia_image

गुरुवार रात प्रेमी के घर पहुंची थी प्रेमिका

अशोक के अनुसार युवती गुरुवार रात को अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। शुक्रवार को दोनों खंडवा न्यायालय पहुंचे। यहां लिव इन रिलेशनशिप के कागजात तैयार कर शपथ पत्र पर साथ रहने के वादे किए। यह पूरी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद खुशी-खुशी बाहर निकले। युवक पानी लेने गया इतनी देर में युवती के स्वजन जो पहले से मौके के लिए तांक में बैठे थे। युवती को अकेला देख कार में उठाकर ले गए। सौ मीटर दूर तक युवक ने उनका पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाया।

रिपोर्ट दर्ज कराने भटका युवक

घटना के बाद पीड़ित युवक हाथ में शपथ पत्र लेकर कोतवाली थाने आया। यहां से उसे पुलिस ने कहा कि मोघट थाने जाओ, वहां गया तो उसे कोतवाली जाने को कहा। पुलिस ने कहा कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है, वहां जाओ। युवक वापस कोतवाली थाने आया और उसके स्वजन भी आ गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने युवक से आवेदन लिया और उसे अश्वशन दिया कि युवती की तलाश की जाएगी।