Jabalpur Information: बेटी की आंखों की बीमारी छिपाकर कर दिया विवाह, पुलिस ने मामला किया दर्ज

सराफा निवासी मनोज अग्रवाल की ओर से बताया गया कि उनके पुत्र मयंक अग्रवाल के साथ कटनी बरही निवासी अग्रवाल ऑटोमोबाइल के संचालक रामअवतार अग्रवाल ने अपनी पुत्री की आँखो की बीमारी को छिपाते हुए विवाह किया था।

By Paras Pandey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 09:28 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 10:23 PM (IST)

Jabalpur News: बेटी की आंखों की बीमारी छिपाकर कर दिया विवाह, पुलिस ने मामला किया दर्ज
अदालत में हाजिर होने समन भी जारी किया है।

HighLights

  1. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट का आदेश

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विधि डागलिया की अदालत ने धोखाधड़ी व छल से शादी करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। कोर्ट ने अनावेदकों को आठ अप्रैल को अदालत में हाजिर होने समन भी जारी किया है।

सराफा निवासी मनोज अग्रवाल की ओर से बताया गया कि उनके पुत्र मयंक अग्रवाल के साथ कटनी बरही निवासी अग्रवाल ऑटोमोबाइल के संचालक रामअवतार अग्रवाल ने अपनी पुत्री की आँखो की बीमारी को छिपाते हुए विवाह किया था।

naidunia_image

विवाह में उसके स्वजन अनीता अग्रवाल, पप्पू उर्फ मनोज अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, राघव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, सुलभ अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, गंगा अग्रवाल व समता अग्रवाल ने भूमिका निभाई थी।

मयंक अग्रवाल ने उसके साथ धोखाधडी, छल व बेईमानी से शादी करने की शिकायत पुलिस थाना कोतवाली जबलपुर में की थी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक जबलपुर को शिकायत की। इसके बाद अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उक्त सभी अनावेदकों के विरुद्ध भादंवि की धारा 323, 417 एंव 424 भादवि का प्रकरण दर्ज किया और वारंट जारी किए।