Indore Information: इंदौर की मंडी में 70 रुपये किलो पहुंचे लाल मिर्च के रेट, किसान परेशान
चीन और बांग्लादेश ने भारत से लाल मिर्च का आयात रोककर बाजार को दिया झटका।
By Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 05:57 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 05:57 PM (IST)

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आंध्रप्रदेश और दक्षिण के प्रमुख लाल मिर्च उत्पादक राज्यों की मंडियों में इन दिनों आवक जोरदार बनी हुई है। अच्छे उत्पादन के बीच गुंटुर जैसी मंडी में भी प्रतिदिन 80 हजार से एक लाख बोरी लाल मिर्च की आवक बनी हुई है। ऐसे में चीन और बांग्लादेश ने भारत से लाल मिर्च का आयात रोककर बाजार को झटका दे दिया है। अच्छे उत्पादन व आवक के बीच बाजार को झटका लगा है। इसी के चलते लाल मिर्च के दाम गिर गए हैं। एक्सपोर्ट के बाजार से निराशा के बाद इंदौर में भी लाल मिर्च के दाम नरम है।

कारोबारी विनोद अग्रवाल के अनुसार, ताजा स्थिति में लाल मिर्च के दाम से किसानों की लागत भी नहीं निकल रही। लाल मिर्च किसानों को तुड़वाई की मजदूरी खासी महंगी पड़ती है। 60 रुपये किलो करीब तुड़वाई के साथ लागत पड़ती है। मंडी में दाम 70 रुपये किलो के आसपास आ गए हैं। ऐसे में किसानों को मिर्च मंडी तक लाने का खर्च मिलाकर जेब में कुछ भी नहीं पड़ रहा। जो बड़े किसान है वो माल रोक रहे हैं। जिनके पास थोड़ा माल है वे बेचकर बोझ हल्का कर रहे हैं।
इंदौर में ये हैं मिर्च के दाम
इंदौर मंडी में मिर्च में लाल माल 120 से 140, तुड़वा मोटा माल 50-70, बारीक 100 से 120 और मीडियम 90 से 100 रुपये किलो बिक रही है। कारोबारियों के अनुसार ये भाव अब बाटम पर है। ऐसे में गिरावट की अब गुंजाइश नहीं बची है। मांग आने पर आगे सुधार ही होगा।

