Damoh Information : जोगीडाबर गांव में छोटे को बचाने वन्य प्राणी गुलबाग से भिड़ गया बड़ा भाई
Damoh Information :कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगीडाबर गांव की यह घटना है यहां का जंगल सगोनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आता है।
By Kailash Dubey
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 02:47 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 03:20 PM (IST)

HighLights
- खेत पर काम कर रहे एक युवक पर हमला कर दिया।
- भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
- उपचार करा आर्थिक मदद करने के निर्देश दिए हैं।
Damoh Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जोगीडाबर गांव में खेत पर काम कर रहे एक युवक पर गुलबाग ने हमला कर दिया। जिसे बचाने उसका बड़ा भाई गुलबाग से भिड़ गया और दोनों पर उसने हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
यहां का जंगल सगोनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आता है
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगीडाबर गांव की यह घटना है यहां का जंगल सगोनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आता है।जिला अस्पताल पहुंचे गंभीर रूप से घायल मुलाम पिता भूप सिंह आदिवासी 30 ने बताया की उसका छोटा भाई उमेश आदिवासी 25 खेत पर किसानी का काम कर रहा था। इसी दौरान तेंदुए की तरह दिखने वाले गुलबाग नामक जंगली जानवर आया और उमेश पर हमला कर दिया। उसके चीखने की आवाज आई तो मुलायम अपने भाई को बचाने गुलबाग से भिड़ गया और इस दौरान उसने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए तब गुलबाग भाग गया और दोनों भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिनका उपचार जारी है। दमोह डीएफओ महेंद्र सिंह उईके ने रेंजर अखिलेश चौरसिया को घायलों का उपचार कराने और उन्हें आर्थिक मदद करने के निर्देश दिए हैं।

