Bengal Information: बंगाल में अब NIA की टीम पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़, दो अधिकारी घायल

NIA के अधिकारी इस इलाके में हुए एक विस्फोट में मामले में जांच कर रहे हैं और यहां के दो लोगों को हिरासत में लेकर जा रही थी, उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने रिहाई की मांग करते हुए NIA की गाड़ी को घेर लिया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 10:34 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 10:36 AM (IST)

Bengal News: बंगाल में अब NIA की टीम पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़, दो अधिकारी घायल
एनआईए के अधिकारियों ने दावा किया है कि 2 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया।

HighLights

  1. पूर्व मेदिनीपुर के भूपति नगर में केंद्रीय एजेंसी NIA की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया।
  2. एनआईए के वाहनों में तोड़फोड़ की है।
  3. संदेशखाली में भी जब ईडी की टीम पहुंची थी, तब भी उपद्रवियों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम के बाद अब एनआईए की टीम पर भी हमला हुआ है, जिसमें दो अधिकारी घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व मेदिनीपुर के भूपति नगर में केंद्रीय एजेंसी NIA की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया और एनआईए के वाहनों में तोड़फोड़ की है। गौरतलब है कि इससे पहले संदेशखाली मामले में जब ईडी की टीम पहुंची थी, तब भी उपद्रवियों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था।

naidunia_image

भूपति नगर में जांच के दौरान हमला

एनआईए के अधिकारियों ने दावा किया है कि 2 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। NIA के अधिकारी इस इलाके में हुए एक विस्फोट में मामले में जांच कर रहे हैं और यहां के दो लोगों को हिरासत में लेकर जा रही थी, उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने रिहाई की मांग करते हुए NIA की गाड़ी को घेर लिया। ग्रामीणों ने कार पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। अचानक हुए इस हमले में एनआईए के दो अधिकारी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।