At this time in Indore: स्नेह नगर में होगा वैश्य समाज का गणगौर महोत्सव, बायपास पर होगा वार्षिक महोत्सव मंथन 2024

इंदौर शहर में आज 6 अप्रैल को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By ramkrashna Mule

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: स्नेह नगर में होगा वैश्य समाज का गणगौर महोत्सव, बायपास पर होगा वार्षिक महोत्सव मंथन 2024

At this time in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 6 अप्रैल को होंगे। इसमें कैथोलिक इंदौर धर्मप्रांत के नवीन बिशप अभिनंदन समारोह होगा। इसके अलावा मालवी माटी के संत पं. कमलकिशोर नागर भागवत कथा भी सुनाएंगे। साईं प्रभातफेरी निकालकर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया जाएगा। गणगौर मेले का आयोजन व प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन का वार्षिकोत्सव भी आयोजित किया जाएगा।

– शहर में एक बार फिर साईं के प्रति भक्ति और समर्पण का उल्लास छाएगा। केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट की प्रभातफेरी विद्या पैलेस कालोनी से सुबह 6 बजे निकलेगी। इसमें भक्त साईं की महिमा का गुणगान करते हुए चलेंगे।

– योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी मंदिर उषानगर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 से 7.30 तक योग शिक्षकों द्वारा शरीर की अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताए जाएंगे।

– यदि आपकी रुचि इतिहास को करीब से जानने में है तो आप छत्रीबाग सि्थत होलकरकालीन छत्रियों के देखने जरूर जाएं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आप यहां छत्रियों को निहार सकते हैं। यहां लगे साइन बोर्ड की मदद से आप होलकर राजवंश के बारे में भी जान सकते हैं।

– आदिवासी कला बैगा कितनी खूबसूरत है यदि यह आप देखना चाहते हैं, इसे कैसे बनाया जाता है, इसके बारे में सीखना चाहते हैं तो सुबह 11.30 बजे या दोपहर 3 बजे अभिनव कला समाज के सभागृह पहुंच जाएं। यहां उमरिया से आए कलाकार बैगा चित्रकारी सिखा रहे हैं।

– सात दिवसीय भागवत कथा 8 अप्रैल तक गोम्मटगिरि जम्बूड़ी हप्सी स्थित गोवर्धन गोशाला पर आयोजित की जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक पं. कमल किशोर नागर के मुखारविंद से हो रही है।

– आप वैश्य समाज के गणगौर महोत्सव के रंगारंग आयोजन में शामिल होना चाहते हैं तो यह अवसर नवचेतना महिला संगठन उपलब्ध करवा रहा है। शाम 5 बजे से स्नेह नगर स्थित अग्रसेन भवन पर गणगौर माता की ज्वेलरी का आटे से निर्माण करने एवं मिसेस गणगौर जैसी रोचक स्पर्धाएं भी होंगी ।यहां महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

– कैथोलिक इंदौर धर्मप्रांत के चौथे बिशप 62 वर्षीय थामस मैथ्यू कुट्टीमाक्कल का अभिनंदन समारोह और निवृत्तमान बिशप का विदाई समारोह शाम 5.30 बजे सेंट पाल हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में होगा। इस अवसर पर 22 बिशप मौजूद रहेंगे। इस मौके पर समाजजनों के साथ विभिन्न सगठनों के प्रमुख मौजूद रहेंगे।

– प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन परिवार का प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान का वार्षिक महोत्सव मंथन 2024 लाभगंगा परिसर, एबी रोड बायपास पर आयोजित किया जाएगा। इसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।