जांच शुरू की तो पता चला कि 30 हजार रुपये से भरा एक बैग सुरक्षित है। उठाईगीरों का ध्यान शायद बैग की ओर नहीं गया। आसपास कुछ सीसी कैमरे लगे है। उनकी भी जांच की जा रही है।
By Asim Sen Gupta
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 02:53 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 02:53 PM (IST)
नईदुनिया न्यूज, अंबिकापुर। अंबिकापुर के संत गहिरा गुरु विश्विद्यालय के प्रशासनिक भवन के ठीक सामने खड़ी स्कार्पियो का एक कांच तोड़कर उठाईगीरों ने लगभग 15 हजार रुपये नकद तथा कुछ दस्तावेज पार कर दिया। वाहन के एक बैग में 30 हजार रुपये भी रखे हुए थे लेकिन उठाईगीरों का ध्यान नहीं गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आसपास लगे सीसी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
सूरजपुर जिले के भटगांव थानान्तर्गत ग्राम सलका चंद्रपुर निवासी सुभाषचंद्र कुशवाहा ,पत्नी व बहन के साथ स्कार्पियो वाहन से अंबिकापुर आए थे। चिकित्सक की सलाह के अनुरूप पत्नी की सोनोग्राफी कराने के लिए वे दर्रीपारा स्थित एक निजी सोनोग्राफी सेंटर गए थे। उन्होंने अपनी स्कार्पियो वाहन को संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने खड़ा कर दिया था। बाद में जब वे वापस लौटे तो स्कार्पियो का एक ओर का शीशा टूटा हुआ नजर आया। जब उन्होंने स्कार्पियो का लाक खोल भीतर जांच करने लगे तो पता चला कि 15 हजार रुपये व कुछ दस्तावेज से भरा पर्स गायब था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पहुंचे। जांच शुरू की तो पता चला कि 30 हजार रुपये से भरा एक बैग सुरक्षित है। उठाईगीरों का ध्यान शायद बैग की ओर नहीं गया। आसपास कुछ सीसी कैमरे लगे है। उनकी भी जांच की जा रही है। जांच में आरोपितों की पहचान सुनिश्चित कर लिए जाने की उम्मीद पुलिस ने जताई है। महीनों बाद शहर में दिनदहाड़े उठाईगीरी की घटना हुई है





