Rajnandgaon Naxal Information: राजनांदगांव में नक्सलियों पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर की हत्या, मोबाइल टावर में लगाई आग
Rajnandgaon Naxal Information: छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है।खबरों के अनुसार जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिटेमेटा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर हत्या की है।
By Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 10:36 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 10:36 AM (IST)

राजनांदगांव। Rajnandgaon Naxal Information: छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है।खबरों के अनुसार जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिटेमेटा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर हत्या की है। मृतक का नाम प्रेम सिंह घावड़े बताया गया है।
वारदात के बाद नक्सलियों ने पर्चा तक फेंका है, जिसमें मृतक प्रेम सिंह को पुलिस की मुखबिरी करने के कारण मौत की सजा देने की बात लिखी है। नक्सलियों ने गांव में लगे टावर में भी आग लगाई है।
घटना रात की बताई जा रही है, लगभग 12 से 15 नक्सली गांव पहुंचे थे। नक्सली घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। बता दे कि पिछले पखवाड़े भर से क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि तेज हो गई है। महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में भी नक्सलियों का मूमेंट देखा गया है।

