Lok Sabha Chunav April 5 2024 Stay Updates Breaking Information in Hindi

LIVE BLOG

Up to date: Fri, 05 Apr 2024 01:00 PM (IST)

Printed: Fri, 05 Apr 2024 12:31 PM (IST)

Lok Sabha Chunav Live: ‘भाजपा में शामिल होने का ऑफर’ वाले बयान पर AAP मंत्री आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आतिषी ने यह बात कही थी।

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान अब चंद दिन दूर है। दलों और नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। स्टार प्रचारक बड़ी-बड़ी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं, तो छोटे स्तर के नेता घर-घर जाकर सम्पर्क कर रहे हैं। हर नेता के लिए यह प्रतिष्ठा बचाने का चुनाव है। बयानबाजी भी तेज है। विवादित बयान दिए जा रहे हैं। जहां आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है, वहीं चुनाव आयोग एक्शन भी ले रहा है। यहां पढ़िए 5 अप्रैल 2024, शुक्रवार की लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर

Lok Sabha Chunav April 5 2024 Stay Updates Breaking Information in Hindi

5 April 2024

1 : 00 : 17 PM

Karnataka Lok Sabha Election 2024: सुमालता अंबरीश भाजपा में शामिल

 लोकसभा की निर्दलीय सांसद सुमालता अंबरीश कर्नाटक के बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।

12 : 58 : 35 PM

PM Modi In Churu, Rajasthan: चूरू में बोले पीएम मोदी..

12 : 41 : 50 PM

Lok Sabha Election Replace: वाइको के आरोप ने कांग्रेस के विश्वासघात को बेनकाब किया : भाजपा

 एमडीएमके के संस्थापक वाइको द्वारा कांग्रेस पर 1974 के दौरान तमिलनाडु के साथ हर मोर्चे पर विश्वासघात करने का आरोप लगाने के बाद भाजपा नेता सीआर केशवन ने गुरुवार को कांग्रेस पर कच्चातिवु मामले को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वाइको ने कांग्रेस के विश्वासघात को और उजागर कर दिया है।केशवन ने कहा कि वाइको का कांग्रेस पर हमला बेहद चौंकाने वाला है क्योंकि वह उनके गठबंधन के सहयोगी हैं। उनकी नई पार्टी का चुनाव चिह्न माचिस है और चिह्न के अनुरूप उन्होंने द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन में आग लगा दी है।

12 : 35 : 13 PM

Delhi Lok Sabha Chunav: केजरीवाल की मंत्री को नोटिस

 चुनाव आयोग ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना को नोटिस जारी किया। आतिशी ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजे जाने के बाद कहा था कि मुझे भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया जा रहा है। यदि मैं भाजपा में शामिल होती हूं तो गिरफ्तारी से बच जाऊंगा। 

Indore Information: महावीर जन्मकल्याणक पर इंदौर में निकलेगी शोभा यात्रा, 14 अप्रैल को स्वास्थ्य शिविर

इस वर्ष भी स्वर्ण रथ के रजत सिंहासन पर प्रभु महावीर विराजित होंगे।

By Adarsh kumar singh

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 12:42 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 12:42 PM (IST)

Indore News: महावीर जन्मकल्याणक पर इंदौर में निकलेगी शोभा यात्रा, 14 अप्रैल को स्वास्थ्य शिविर
महावीर जन्मकल्याणक

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के तत्वावधान में महावीर जन्मकल्याणक पर 21 अप्रैल दोपहर 2.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कांच मंदिर, इतवारिया बाजार से शुरू होगी। इसके लिए समाज के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई, इसमें एमके जैन को प्रमुख संयोजक मनोनीत किया गया। इसके साथ ही 14 अप्रैल को सुबह 9 से 12 बजे तक जवेरीबाग नसिया में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का भी फैसला लिया गया।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि इस वर्ष भी स्वर्ण रथ के रजत सिंहासन पर प्रभु महावीर विराजित होंगे। शोभा यात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्रों में एवं महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल होंगी। यात्रा कांच मंदिर से मल्हारगंज, गोराकुंड, खजूरी बाजार, राजबाड़ा, जवाहर मार्ग होते हुए पुनः कांच मंदिर पर पहुंचेगी। यहां संतो के प्रवचन होंगे।

naidunia_image

इसके बाद श्रीजी का अभिषेक शाम 6 बजे किया जाएगा। वातसल्य भोज का आयोजन भी इतवारिया बाजार में ही होगा। इसके अलावा 14 अप्रैल की रात 7 बजे से समाज की साधारण सभा जाल सभागृह इंदौर पर आयोजित की जाएगी। इसमें महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों के विषय में विशेष चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही वर्ष 2023 में महावीर जयंती के अवसर पर निकले जुलूस एवं धूप दशमी पर आयोजित झांकी व मंडल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक एमके जैन एवं समाज के महामंत्री सुशील पांड्या ने बताया कि शहर के सभी जिनालयों में लाइटिंग की जाएगी व घरों में पचरंगी ध्वज लगाया जाएगा। नासिक से ढोल ताशा पार्टी को भी इस आयोजन हेतु बुलाया गया है।

‘चोली के पीछे’ गाने पर जमकर मचा था बवाल, आम जनता समेत दिग्गज लोगों ने भी किया था विरोध

गाने के साथ-साथ लोग माधुरी को भी बैन करने की मांग करने लगे। लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसे लोगों ने काफी पसंद किया।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 12:12 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 12:12 PM (IST)

'चोली के पीछे' गाने पर जमकर मचा था बवाल, आम जनता समेत दिग्गज लोगों ने भी किया था विरोध
khalnayak movie kissa

HighLights

  1. इस गाने के शब्दों के कारण लोगों ने इसका काफी विरोध किया।
  2. माधुरी दीक्षित को भी काफी ट्रोल किया जा रहा था।
  3. फिल्म मेकर्स को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Khalnayak Movie Kissa: साल 1993 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म खलनायक उस समय सुपरहिट हुई थी। यह संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की मोस्ट पॉपुलर फिल्म मानी जाती है। फिल्म के साथ-साथ इसका आयटम सॉन्ग चोली के पीछे क्या है भी जमकर फेमस हुआ। लेकिन इस गाने को लेकर उस समय खूब बवाल हुआ। इस गाने के शब्दों के कारण लोगों ने इसका काफी विरोध किया। वह समय ऐसा था जब समाज रूढ़ीवादी सोच की दीवार से बाहर नहीं निकला था। आम जनता से लेकर दिग्गज लोगों तक हर कोई इस गाने पर आपत्ति जता रहा था। माधुरी दीक्षित को भी काफी ट्रोल किया जा रहा था।

naidunia_image

लोगों को रास नहीं आया था गाना

खलनायक फिल्म में जब लोगों ने चोली के पीछे गाना सुना, तो वे हैरान रह गए और भड़क उठे। जब गाने को लेकर इतना हंगामा हो रहा था, तभी इसके एक हफ्ते में ही एक करोड़ कैसेट बेचे गए थे। उस समय यह अपने आप में ही एक बड़ा रिकाॅर्ड था। फिल्म मेकर्स को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

naidunia_image

माधुरी दीक्षित के लोग दीवाने थे, लेकिन गाने में उनका ऐसा अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए। फिल्म में एक्ट्रेस का नाम गंगा था, जो कि काफी पवित्र नाम माना जाता है। ऐसे में उनका ऐसा डांस करना लोगों को रास नहीं आया। इतना ही नहीं, उस समय दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो ने गाने पर बैन लगा दिया था।

naidunia_image

माधुरी दीक्षित को भी बैन करने की मांग

गाने के साथ-साथ लोग माधुरी को भी बैन करने की मांग करने लगे। लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसे लोगों ने काफी पसंद किया। माधुरी की दिलकश अदाकारी और संजय दत्ता का गुंडे वाला लुक लोगों को भा गया। इस गाने को लेकर कुछ समय पहले ही जावेद अख्तर ने किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा था कि लोग मुझसे कहने लगे हैं कि सर आजकल किस तरह के गाने बन रहे हैं।

naidunia_image

गाने 6-7 लोग बनाते हैं। चोली के पीछे गाना के लिए एक व्यक्ति जिसने लिखा, दो लोगों ने इसे बनाया, दो लड़कियों ने इस पर डांस किया और एक कैमरामैन ने इसे शूट किया। ये 8-10 लोगों की समस्या नहीं है, ये समस्या है कि ये गाना समाज में सुपरहिट हो गया था। ये करोड़ों लोगों को अच्छा लगा। इससे हमें डर लगता है।

Kota Kidnapping Case: नर्सिंग की छात्रा काव्या धाकड़ ने कोर्ट में दिए बयान, प्रेमी अभी भी पुलिस हिरासत में

फर्जी अपहरण: अपहरण की साजिश कर 30 लाख रुपये फिरौती मांगने वाली छात्रा काव्या धाकड़ ने कोटा जिला कोर्ट में कथन दर्ज करवाए।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 11:43 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 11:43 AM (IST)

Kota Kidnapping Case: नर्सिंग की छात्रा काव्या धाकड़ ने कोर्ट में दिए बयान, प्रेमी अभी भी पुलिस हिरासत में
अपहरण की साजिश

HighLights

  1. काव्या ने स्वीकारा की हर्षित के साथ मिलकर साजिश की थी।
  2. दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और सालों से साथ ही रह रहे थे।
  3. कोटा पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और धारा 164 के तहत कोर्ट के समक्ष कथन दर्ज करवाए।

Kota Kidnapping Case: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपहरण की साजिश कर 30 लाख रुपये फिरौती मांगने वाली छात्रा काव्या धाकड़ ने गुरुवार को कोटा जिला कोर्ट में कथन दर्ज करवाए। काव्या ने स्वीकारा की हर्षित (प्रेमी) के साथ मिलकर साजिश की थी। वह पढ़ाई के लिए रूस जाना चाहती थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और सालों से साथ ही रह रहे थे।

बैराड़ (शिवपुरी) निवासी काव्या को अपराध शाखा ने शिवजी राम वाटिका (देवगुराड़िया) से हर्षित यादव के साथ बरामद किया था। कोटा के विज्ञान नगर थाना में काव्या के अपहरण का केस दर्ज है। कोटा पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और गुरुवार को धारा 164 के तहत कोर्ट के समक्ष कथन दर्ज करवाए।

naidunia_image

काव्या ने कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। माता-पिता उसे पढ़ाना चाहते थे। पढ़ाई में कमजोर थी। उसने हर्षित के साथ साजिश की और सोचा पिता रघुवीर से फिरौती लेकर रूस चली जाएगी। यहां से नर्सिंग की डिग्री लेकर बता देगी की पढ़ाई कर ली है। दोनों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन भी दे दिया। पुलिस ने इसके बाद काव्या को छोड़ दिया, लेकिन हर्षित को हिरासत में ही रखा है।

अमृतसर में लंगर खाकर दिन बिता रहे थे युवक-युवती

काव्या ने यह भी बताया कि वह कभी कोटा नहीं पढ़ी। फिरौती के लिए उसने स्वयं के नाम से सिम खरीदी थी। दोस्त के भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित रूम पर मुंह व हाथ पैर बांधकर फोटो खिंचवाए और नए नंबरों से पिता को भेज दिए। इसके बाद मैसेज कर रुपये मांगे। काव्या ने बताया कि 18 मार्च को फिरौती मांगी और 19 को दोनों अमृतसर (पंजाब) भाग गए। उनके पास रुपये नहीं थे। बगैर टिकट ट्रेन में बैठे और गुरुद्वारा में लंगर में खाना खाया।

मकान मालिक से की पूछताछ

क्राइम ब्रांच और खुड़ैल पुलिस काव्या व हर्षित को रूम किराये पर देने वाले मकान मालिक सुरेंद्र से भी पूछताछ कर रही है। मूसाखेड़ी में रहने वाले सुरेंद्र का देवगुराड़िया में मकान है। उसने किराये से देने का बोर्ड लगा रखा था।अमृतसर से लौटने के बाद दोनों ने बोर्ड पढ़कर सुरेंद्र से बात की और रूम ले लिया।

Celebs arrived on the screening of ‘Dukaan’ | ‘दुकान’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स: वेस्ट और कैप लुक में दिखे रणबीर, शाहरुख और संजय दत्त एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर शाहरुख खान स्पॉट हुए। उनके अलावा संजय दत्त भी एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। संजय काफी समय के बाद दिखाई दिए हैं। वहीं मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुए रणबीर कपूर। कार में रणबीर ब्लैक वेस्ट और कैप पहने दिखाई दिए। उन्होंने कार में बैठे हुए ही पैपराजी को ग्रीट किया। बता दें, रणबीर नितीश कुमार की फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं।

रवीना टंडन ने 'पटना शुक्ला' में वकील का किरदार निभाया है।

रवीना टंडन ने ‘पटना शुक्ला’ में वकील का किरदार निभाया है।

रणबीर के अलावा रवीना टंडन को भी बांद्रा में देखा गया। रवीना हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘पटना शुक्ला’ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

‘दुकान’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स

कल रात यानी गुरुवार को फिल्म ‘दुकान’ की स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए। फिल्म की स्क्रीनिंग में मोनिका पंवार भी पहुंचीं। ब्लैक वन शोल्डर आउटफिट में मोनिका बेहद ग्लैमरस नजर आईं। इस दौरान उन्हें स्माइल के साथ रेड कार्पेट पर पोज देते देखा गया। अनु मलिक भी स्क्रीनिंग का हिस्सा बनें और उन्होंने भी फिल्म की टीम के साथ पोज दिए।

विवेक ओबेरॉय, श्रिया सरन और चंकी पांडे समेत कई सेलेब्स दिखे।

विवेक ओबेरॉय, श्रिया सरन और चंकी पांडे समेत कई सेलेब्स दिखे।

व्हाइट मिडी पहने दिखीं श्रिया सरन।

व्हाइट मिडी पहने दिखीं श्रिया सरन।

बॉबी देओल भी स्क्रीनिंग में पहुंचे।

बॉबी देओल भी स्क्रीनिंग में पहुंचे।

ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने पहुंचीं मोनिका पंवार।

ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने पहुंचीं मोनिका पंवार।

चेक शर्ट और लूज फिट जीन्स पहने पहुंचे साहिल खान।

चेक शर्ट और लूज फिट जीन्स पहने पहुंचे साहिल खान।

फिल्म दुकान की स्टारकास्ट एक साथ दिखी।

फिल्म दुकान की स्टारकास्ट एक साथ दिखी।

कैजुअल लुक में दिखे चंकी पांडे।

कैजुअल लुक में दिखे चंकी पांडे।

IPL 2024, GT vs PBKS: गलती से खरीदे गए पंजाब किंग्स के शशांक सिंह को निखारने में पुलिस कर्मचारियों का विशेष योगदान

गुजरात टायट्ंस के खिलाफ धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए शशांक ने 29 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेलते हुए टीम को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दिलाई थी।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 11:10 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 11:10 AM (IST)

IPL 2024, GT vs PBKS: गलती से खरीदे गए पंजाब किंग्स के शशांक सिंह को निखारने में पुलिस कर्मचारियों का विशेष योगदान
पंजाब किंग्स के शशांक सिंह

स्पोर्ट्स डेस्क, भोपाल। गुरुवार की रात को अहमदाबाद में आईपीएल के मुकाबले में पंजाब किंग्स की हारी बाजी को जीत में बदले वाले शशांक सिंह का भोपाल से गहरा नाता हैं। गुजरात टायट्स के खिलाफ धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए शशांक ने 29 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेलते हुए टीम को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दिलाई थी।

शशांक ने भले ही मुंबई, छत्तीसगढ़ व मुंबई जैसी टीमों का रणजी ट्राफी में प्रतिनिधित्व किया हो, लेकिन क्रिकेट की बारीकियां भोपाल में ही सीखी हैं। 12 -13 साल की उम्र में ही उन्होंने भोपाल में बल्ला थम लिया था। क्रिकेट के पार्टी दीवानगी उसमें शुरू से थी।

भोपाल में जीएस पठानिया अकादमी में खेलना प्रारंभ किया था और बाबे आली मैदान पर सेंट माइकल अकादमी में भी अभ्यास किया था। वैसे शशांक ने क्रिकेट खेलना जबलपुर में शुरू कर दिया था। भोपाल में उन्होंने अपनी कबिलित दिखा दी थी। उस समय भोपाल पुलिस के कई खिलाड़ियों ने भी शशांक के साथ मेहनत की थी। शशांक के पिता शैलेश सिंह आईपीएस अधिकारी हैं और भोपाल में पदस्थ थे। उन्होंने बेटे की क्रिकेटीय प्रतिभा को पहचाना और उसे आगे बढ़ाने के लिए क्रिकेट सीखने अकादमी भेजा।

naidunia_image

उसी दौरान भोपाल पुलिस की क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने शशांक के साथ मैदान पर मेहनत की थी। समीर व्यास, मंजीत सिंह, योगेन्द्र सिंह, मुश्ताक खान और देवेंद्र यादव की टीम ने भी प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। मुश्ताक का कहना हैं की शशांक बहुत टैलेंटेड रहा हैं। क्रिकेट के प्रति उसकी दीवानगी देखते बनती थी। उनके पिता ने भी उसपर बहुत मेहनत की थी। सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई थी। मुश्ताक ने कहा की शशांक के बल्ले से और भी कई सुंदर पारी देखने को मिलेगी।

मुंबई से किया पदार्पण

शशांक ने मध्य प्रदेश में खेलना शुरू किया लेकिन रणजी ट्राफी में खेलने का मौका मुंबई से मिला। 2015 से 2018 तक शशांक ने मुंबई का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद 2018-19 में पुडुचेरी से एक साल खेला। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ का रुख किया। आइपीएल में भी वें सात सालों से खेल रहे हैं। इसकी शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स से 2017 में की थी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और सनराइज हैदराबाद होते हुए पिछले साल पंजाब किंग्स से जुड़े थे। गुजरात टायट्स के खिलाफ खेली पारी ने उनकी 18 सालों की मेहनत को सफल बना दिया हैं।

गलती से जुड़े किंग्स इलेवन पंजाब से

साल 2024 के सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान शशांक गलती से पंजाब किंग्स टीम के साथ जुड़ गए। छोटी नीलामी के दौरान खिलाड़ियों के नामों की पुकार हो रही थी। पंजाब ने शशांक के लिए पैडल उठा दिया। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा। नीलामी के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक प्रीति जिंटा व नेस वाडिया को आक्शनकर्ता मलिका सागर से बातचीत करते हुए देखे जा रहे थे। इसके तुरंत बाद ही सभी जगह यह खबर फैल जाती है कि पंजाब किंग्स शशांक को खरीदना नहीं चाहता, लेकिन नीलामी में खऱीदने के कारण उन्हें खऱीदना पड़ेगा।

पंजाब ने दी सफाई

हालांकि इस मैच के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इन खबरों का खंडन किया कि वह दुर्घटनावश फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे। उसने अपने पेज पर लिखा- पंजाब किंग्स इस बात को साफ करना चाहता है कि शशांक सिंह हमेशा से हमारी सूची में थे। संदेह एक ही नाम के दो खिलाड़ियों के कारण उत्पन्न हुआ था। हमें उनके फ्रेंचाइजी में शामिल होने की खुशी है और हम खुश हैं कि वह सफल हो रहे हैं।

‘पाकिस्तान में घुसकर टारगेट किलिंग कर रहा भारत’, ब्रिटिश अखबार गार्जियन का बड़ा खुलासा, पढ़िए सरकार का रिएक्शन

ब्रिटिश मीडिया के दावों को भारत सरकार ने खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत कभी लक्षित हत्याएं (टारगेट किलिंग) नहीं करता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 10:35 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 10:35 AM (IST)

‘पाकिस्तान में घुसकर टारगेट किलिंग कर रहा भारत’, ब्रिटिश अखबार गार्जियन का बड़ा खुलासा, पढ़िए सरकार का रिएक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद से यह मिशन चलाया है।

HighLights

  1. गार्जियन का दावा- पीएम मोदी के आदेश पर हो रहा सब कुछ
  2. पाकिस्तान में 20 हत्यारों का आरोप भारत पर
  3. पाकिस्तान की प्रतिक्रिया का इंतजार

एजेंसी, नई दिल्ली। ब्रिटिश समाचार पत्र गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान में घुसकर एक-एक आतंकी को मौत के घाट उतार रही है। भारत और पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों के हवाले से यह खुलासा किया गया है। वहीं भारत सरकार ने इससे इनकार किया है।

रिपोर्ट में बड़े खुलासे, सीधे पीएम ऑफिस से जारी होते हैं आदेश

ब्रिटिश अखबार ने दावा किया कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (Uncooked) का इसके पीछे हाथ है। साथ ही कहा कि यह पूरा काम प्रधानमंत्री ऑफिस से हो रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके ऑर्डर दे रहे हैं क्योंकि रॉ का कंट्रोल उन्ही के पास होता है। सरकार उन दुश्मनों का विदेशों में खात्मा कर रही है जो भारत के लिए खतरा है। 2019 के बाद से यह सिलसिला जारी है।

विदेशी जमीं पर ऑपरेशन का भारत पर तीसरा आरोप

यह तीसरी बार है जब भारत पर विदेशी धरती पर लोगों की हत्या या हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ था।

बाद में, अमेरिका ने भी दावा किया था कि भारत ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश की, जिसे विफल कर दिया गया।

naidunia_image

पाकिस्तान में मौत के घाट उतरते भारत के दुश्मन

मई 2023 में खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की पाकिस्तान के लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मार्च 2022 में कराची में गोलीबारी में जैश-ए-मोहम्मद कमांडर शाहिद लतीफ की मौत।

madhuri dixit was afraid of taking pictures with Ranjit, cried throughout film prem pratigya | रंजीत ने सुनाया फिल्म ‘प्रेम प्रतिज्ञा’ का किस्सा: शूटिंग से पहले रो पड़ी थीं माधुरी दीक्षित, साथ में सीन शूट करने से कर दिया था इनकार

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विलेन की भूमिका निभाने वाले एक्टर रंजीत ने तकरीबन 500 फिल्मों में काम किया है। इस दौरान उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के साथ छेड़खानी करने वाले सींस भी किए हैं। ऐसा ही एक सीन फिल्म ‘प्रेम प्रतिज्ञा’ में था जिसे रंजीत और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया जाना था लेकिन माधुरी इससे पहले रो पड़ीं और सीन शूट करने से इनकार कर दिया। ये किस्सा रंजीत ने खुद एक इंटरव्यू में सुनाया है।

रंजीत ने कहा, ‘माधुरी रोने लगीं और मेरे साथ सीन शूट करने से मना कर दिया। मैं इस बात से अनजान था। एक आर्ट डायरेक्टर ने मुझे ये बात बताई। दरअसल, फिल्म में माधुरी एक गरीब आदमी की बेटी का किरदार निभा रही थीं। सीन में मुझे माधुरी के साथ छेड़छाड़ करनी थी। मैं इंतजार करता रहा लेकिन माधुरी शूटिंग के लिए नहीं आईं।’

'प्रेम प्रतिज्ञा' के एक सीन में माधुरी और मिथुन।

‘प्रेम प्रतिज्ञा’ के एक सीन में माधुरी और मिथुन।

रंजीत आगे बोले, ‘मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है क्योंकि किसी ने कुछ नहीं बताया था। बाद में काफी मनाने के बाद माधुरी मान गईं। फाइट मास्टर वीरू देवगन ने उन्हें समझाते हुए कहा था कि वो एक टेक में ही पूरा सीन शूट कर लेंगे। उन्होंने माधुरी से ये भी कहा कि ऐसे सींस कहानी की डिमांड होते हैं। विलेन खराब नहीं होता।’ प्रेम प्रतिज्ञा में माधुरी दीक्षित के साथ मिथुन लीड रोल में थे। फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी।

मां ने फिल्म देखने के बाद घर से निकाला

इससे पहले रंजीत ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा था कि उन्होंने 150 फिल्मों में ऐसे सींस किए थे जिनमें उन्हें महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करनी थी। इस वजह से रियल लाइफ में भी उनकी इमेज काफी निगेटिव बन गई थी।

रंजीत ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि फिल्म ‘शर्मीली’ में जब उनकी मां ने उन्हें राखी गुलजार को छेड़ते हुए देखा तो बेहद नाराज हो गई थीं। जब वे थिएटर से फिल्म देखने के बाद घर लौटीं तो उन्होंने रंजीत को घर से बाहर निकाल दिया था।

उन्हें लगा था कि रंजीत सच में लड़कियों के साथ ऐसी हरकतें करते हैं। बाद में जब रंजीत ने उन्हें समझाया तो वो मानीं और फिर शांत हुईं।

रंजीत ने तकरीबन 500 फिल्मों में काम किया है।

रंजीत ने तकरीबन 500 फिल्मों में काम किया है।

रंजीत की पहली फिल्म ‘सावन भादो’ थी। उनका असली नाम गोपाल बेदी है। उन्हें रंजीत नाम सुनील दत्त ने दिया था। 70-80 के दशक की कई फिल्मों में रंजीत ने निगेटिव रोल निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

Rajnandgaon Naxal Information: राजनांदगांव में नक्‍सलियों पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर की हत्‍या, मोबाइल टावर में लगाई आग

Rajnandgaon Naxal Information: छत्‍तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में नक्‍सलियों की कायराना करतूत सामने आई है।खबरों के अनुसार जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिटेमेटा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर हत्या की है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 10:36 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 10:36 AM (IST)

Rajnandgaon Naxal News: राजनांदगांव में नक्‍सलियों पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर की हत्‍या, मोबाइल टावर में लगाई आग

राजनांदगांव। Rajnandgaon Naxal Information: छत्‍तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में नक्‍सलियों की कायराना करतूत सामने आई है।खबरों के अनुसार जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिटेमेटा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर हत्या की है। मृतक का नाम प्रेम सिंह घावड़े बताया गया है।

वारदात के बाद नक्सलियों ने पर्चा तक फेंका है, जिसमें मृतक प्रेम सिंह को पुलिस की मुखबिरी करने के कारण मौत की सजा देने की बात लिखी है। नक्सलियों ने गांव में लगे टावर में भी आग लगाई है।

घटना रात की बताई जा रही है, लगभग 12 से 15 नक्सली गांव पहुंचे थे। नक्सली घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। बता दे कि पिछले पखवाड़े भर से क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि तेज हो गई है। महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में भी नक्सलियों का मूमेंट देखा गया है।

Bade Miyan Chote Miyan will earn 1100 crores | 1100 करोड़ की कमाई करेगी बड़े मियां छोटे मियां: प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने किया कंफर्म, पिछले साल शाहरुख की जवान ने बनाया यह रिकॉर्ड

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है, वहीं जैकी के साथ मिलकर वासु भगनानी ने प्रोड्यूस किया है।

वासु भगनानी ने रिलीज के पहले यह प्रेडिक्ट किया है कि फिल्म 1100 करोड़ रुपए का कलेक्शन करेगी। उनकी प्रेडिक्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वासु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वासु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खुद को और पिता वासु को जैकी ने बताया रियल लाइफ बड़े मियां छोटे मियां

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को जैकी भगनानी ने रिकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने खुद को और पिता वासु भगनानी को रियल लाइफ बड़े मियां और छोटे मियां बताया है। इसके जवाब में वासु कहते हैं कि छोटे मियां चिंता मत करो। फिल्म दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपए की कमाई कर लेगी। उनसे इस प्रेडिक्शन पर जैकी कहते हैं- तथास्तु।

पिछले साल शाहरुख की फिल्म ने कमाए थे 1148 करोड़ रुपए

बता दें, पिछले साल 1100 करोड़ से अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बनाया था। 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 1148.32 करोड़ का कलेक्शन किया था।

2023 शाहरुख के लिए बेहद खास रहा। इससे पहले उनकी फिल्म पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म ने दुनियाभर में 1050.30 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म जवान का डायरेक्शन तमिल फिल्म्स के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार ने किया था।

फिल्म जवान का डायरेक्शन तमिल फिल्म्स के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार ने किया था।

कोरोना महामारी की चपेट में फिल्म इंडस्ट्री भी आ गई थी। शाहरुख की पठान और जवान ने फिर से इंडस्ट्री को जीवंत कर दिया था। पिछले साल रणबीर कपूर की एनिमल भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी, इसने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ 350 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ 350 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद पर थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इस फिल्म का क्लैश अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ से होगा।