Bhopal Crime Information: नौ साल से चोरी के मामले में फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में वाहन और चोर की तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।शिकायत के लगभग एक महीने बाद अशोका गार्डन थाना पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल जब्त की है।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 06:58 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 06:58 PM (IST)

Bhopal Crime News: नौ साल से चोरी के मामले में फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

HighLights

  1. आरोपी पप्पू को भोपाल न्यायालय में पेश किया गया
  2. फिलहाल वह केन्द्रीय जेल भोपाल में है
  3. 2020 में लक्ष्मण पाल को गिरफ्तार कर लिया था

Bhopal Crime Information: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। भोपाल पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में नौ सालों से फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपित पप्पू पाल को विदिशा जिले के गंगरबाड़ा गांव से गिरफ्तार किया है।

2015 में वाहन चोरी के मामले में शामिल था आरोपी

साल 2015 अक्टूबर में अप्सरा टाकिज भोपाल के रहने वाले अरीश कुरैशी (20) ने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक अरीश ने रात को अपनी बिल्डिंग की पार्किंग में गाड़ी पार्क की थी। दूसरे दिन सुबह उनकी गाड़ी उस जगह पर नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में वाहन और चोर की तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।शिकायत के लगभग एक महीने बाद अशोका गार्डन थाना पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल जब्त की है। अपनी मोटरसाइकिल वापस पाने के लिए अरीश ने फरवरी 2018 में न्यायालय में आवेदन दिया था। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मोटरसाइकिल अरीश के सुपुर्द की थी। इस मामले में लक्ष्मण पाल और पप्पू पाल नाम के दो आरोपित शामिल थे।

पुलिस ने जनवरी 2020 में लक्ष्मण पाल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पप्पू फरार हो गया था। एक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 2 अप्रैल 2024 को फरार आरोपित पप्पू को उसके गांव गंगरबाड़ा (जिला विदिशा) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पप्पू को भोपाल न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल वह केन्द्रीय जेल भोपाल में है।

UPI ATM Money Deposit: अब एटीएम कार्ड रखने से मिलेगा छुटकारा, यूपीआई से कर सकेंगे पैसे जमा

यदि आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। इस सुविधा के तहत यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंक खाते में पैसा जमा कर सकेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 05:45 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 05:48 PM (IST)

UPI ATM Money Deposit

HighLights

  1. भारतीय रिजर्व बैंक ने लिया बड़ा फैसला।
  2. एटीएम में पैसा जमा करवाने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी।
  3. रिजर्व बैंक ने यूपीआई से पैसा जमा करवाने की सुविधा जोड़ दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। UPI ATM Money Deposit: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यदि आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। इस सुविधा के तहत यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंक खाते में पैसा जमा कर सकेंगे। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, जल्द ही UPI के जरिए नगद जमा कर सकेंगे।

कैश जमा करने नहीं जाना पड़ेगा बैंक

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से ग्राहकों को सहुलियत मिलेगी। पैसा जमा करने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। साथ यूपीआई के जरिए कै जमा कर सकेंगे। प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स कार्डधारकों को पेमेंट की सुविधा मिलेगी। थर्ड पार्टी के यूपीआई एप के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा देने का प्रस्ताव है।

डेबिट कार्ड रखने की जरूरत नहीं

यूपीआई से कैश डिपॉजिट की सुविधा आने से डेबिट कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे एटीएम कार्ड रखने और खोने की समस्या से छूटकारा मिल जाएगा। अगर एटीएम कार्ड चोरी या गुम जाता है तो उसे ब्लॉक करवाने के बाद पैसा जमा करने में कोई परेशानी भी नहीं होगी।

इस कदम से क्या फायदा होगा?

फिलहाल कैश डिपॉजिट या निकासी के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। यूपीआई की नई सुविधा आने पर डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिजर्व बैंक एटीएम मशीन पर नई सुविधा जोड़ देगी। इसके बाद थर्ड पार्टी पेमेंट एप के इस्तेमाल से एटीएम मशीन में पैसा जमा कर सकेंगे। भुगतान सेवाओं में वैश्विक अग्रणी वर्ल्डलाइन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत डिजिटल पेमेंट में सबसे आगे है। यूपीआई के माध्यम से लेनदेन में पिछले साल की अवधि की तुलना में 56 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो 2023 की दूसरी छमाही में 65.77 बिलियन लेनदेन तक पहुंच गई।

Indore Crime Information: किराना व्यवसायी को ब्लैकमेल करने वाला गुंडा और दो युवतियां गिरफ्तार, दो फरार

सुनसान जगह पर खड़ी रहती थी युवतियां, दोस्ती कर संभ्रांत परिवार के युवकों से करती थी वसूली।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 06:25 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 06:25 PM (IST)

Indore Crime News: किराना व्यवसायी को ब्लैकमेल करने वाला गुंडा और दो युवतियां गिरफ्तार, दो फरार

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। किराना कारोबारी शुभम कालरा को फंसाकर रुपये ऐंठने वाली दो युवतियों और एक गुंडे को पुलिस ने पकड़ लिया। एक युवती और युवक अभी तक फरार है। ब्लैकमेल कर कालरा से वसूले रुपयों से आरोपित अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने चले गए थे। गुरुवार रात जैसे ही इंदौर पहुंचे पुलिसवाले भी पहुंच गए।

डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, किराना व्यवसायी शुभम राजेश कालरा निवासी मनीषपुरी (साकेत नगर) 27 मार्च को ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ था। शुभम ने पुलिस को बताया कि कार (होंडा सिटी) से बंगाली चौराहा से कनाड़िया की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक लड़की मिली और बातचीत कर दोस्ती कर ली।

naidunia_image

दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी

शुभम को लड़की संचार नगर स्थित संगम गार्डन के सामने ले गई। तभी दो युवक और दो युवतियां भी आ गई। आरोपितों ने शुभम का लड़की के साथ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाए और कहा कि दुष्कर्म के केस में फंसा देंगे। वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। आरोपितों ने 10 हजार रुपये आनलाइन ले लिए और एक लाख रुपये शुभम के भाई से मंगवाए। आरोपितों ने धमकाकर भगा दिया।

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर से पकड़ा गए

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपितों को चिह्नित तो कर लिया, लेकिन घरों से फरार हो गए। गुरुवार रात तीन आरोपित नूर मोहम्मद उर्फ भइया अली निवासी सम्राट नगर, सना पति नूर मोहम्मद निवासी पटेल नगर और सादिका उर्फ साजिया निवासी मदीना नगर को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपित समीर और शान्या अभी तक फरार है।

दबिश की खबर मिलते ही अजमेर भाग गए

टीआइ केपी यादव के मुताबिक, आरोपितों ने बताया कि पुलिस द्वारा दबिश देने की सूचना मिलते ही तीनों अजमेर भाग गए थे। गुरुवार को जमानत के लिए इंदौर पहुंचे और पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। नूर शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध लूट, हत्या, चोरी के कईं प्रकरण दर्ज हैं।

Bhind Climate Replace: दोपहर में चली गर्म हवाएं, 38 डिग्री पहुंचा पारा, लोग हुए बेहाल

हवाओं की दिशा बदलने और प्रति चक्रवात का असर कम होने से दिन व रात के तापमान में कमी आई थी। सामान्य के आसपास तापमान पहुंचने के बाद फिर पारे में उछाल आया है। इसके चलते दोपहर में गर्म हवा चली।

By Paras Pandey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 04:50 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 04:50 PM (IST)

Bhind Weather Update: दोपहर में चली गर्म हवाएं, 38 डिग्री पहुंचा पारा, लोग हुए बेहाल
मार्केट में गर्मी से परेशान लोग

HighLights

  1. शुष्क मौसम और तेज गति की पश्चिमी हवा से दिन व रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी

भिंड, नईदुनिया प्रतिनिधि। जिले में 2 दिन बाद गर्मी का असर फिर बढ़ने लगा है। इससे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम के शुष्क होने और राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में प्रति चक्रवात का असर होने के कारण दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया है।

naidunia_image

हवाओं की दिशा बदलने और प्रति चक्रवात का असर कम होने से दिन व रात के तापमान में कमी आई थी। सामान्य के आसपास तापमान पहुंचने के बाद फिर पारे में उछाल आया है। इसके चलते दोपहर में गर्म हवा चली।

प्रति चक्रवात का असर कम होने से घटा था तापमान

2 दिन पहले शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री थी। वहीं न्यूनतम 23 डिग्री था। दिन में तेज तपिश के चलते शुक्रवार को इसका खासा असर रहा। इसके चलते रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

naidunia_image

इस बार दो डिग्री ज्यादा -क्षेत्र में अप्रैल माह के पहले सप्ताह में दिन का अधिकतम सामान्य तापमान 38 डिग्री के आसपास रहा है। वहीं रात का तापमान 23 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा है।

पिछले 5 दिन का तापमान

दिनांक – अधिकतम – न्यूनतम 5 अप्रैल 38 डिग्री 23 डिग्री 4 अप्रैल 37 डिग्री 21 डिग्री 3 अप्रैल 37 डिग्री 19 डिग्री 2 अप्रैल 36 डिग्री 18 डिग्री 1 अप्रैल 37 डिग्री 20 डिग्री

Indore Information: इंदौर के होटल में मृत मिले आस्ट्रेलियाई नागरिक का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, बेटे ने मांगी राख

बेटे ने भारत आने में असमर्थता जताई और ई-मेल पर अंतिम संस्कार करने की सहमति दी।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 05:00 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 05:00 PM (IST)

Indore News: इंदौर के होटल में मृत मिले आस्ट्रेलियाई नागरिक का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, बेटे ने मांगी राख

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आस्ट्रेलियाई नागरिक गेविन बैली का शुक्रवार को पुलिस ने इंदौर में ही अंतिम संस्कार करवाया। 53 वर्षीय गेविन की मंगलवार को स्कीम-78 स्थित एक होटल में मौत हुई थी। पुलिस ने दूतावास के जरिए स्वजन से संपर्क किया पर उन्होंने भारत आने में असमर्थता जताई। बेटे क्रिश्टोफर बैली ने ई-मेल पर अंतिम संस्कार करने की सहमति दी और कहा कि उन्हें पिता की राख भेज दी जाए।

naidunia_image

एसीपी कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक, गेविन सोलर कंपनी में ग्रुप सब मैनेजर थे, जिसका उज्जैन में एक प्रोजेक्ट चल रहा है। गेविन 15 फरवरी से होटल ग्रैंड सूर्या में रुके थे। गेविन का परिवार जापान में रहता है। पुलिस ने दूतावास के माध्यम से परिवार को बताया कि उनकी सहमति या अधिकृत प्रतिनिधि के आने पर ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने की अंतिम संस्कार की व्यवस्था

गुरुवार को दूतावास से एक अधिकारी प्रशांत पहुंचे और उनकी उपस्थिति में गेविन का मेघदूत मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करवाया। लसूड़िया थाना पुलिस ने हिंदू रीति-रिवाज से गेविन का अंतिम संस्कार किया। टीआइ और एसीपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने गेविन के शव पर माल्यार्पण किया और दाह संस्कार के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की। टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक, क्रिश्टोफर द्वारा पिता की राख मांगी गई है। एसीपी के मुताबिक क्रिश्टोफर के पास गेविन का सामान और राख भिजवा दी जाएगी।

Lok Sabha Election 2024: महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, आरजेडी ने अपने कोटे से दी विकासशील इंसान पार्टी को 3 सीटें

महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी की एंट्री हो गई है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को आरजेडी ने अपने कोटे से तीन सीट देने का फैसला किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 04:40 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 04:42 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, आरजेडी ने अपने कोटे से दी विकासशील इंसान पार्टी को 3 सीटें

एएनआई, पटना। Lok Sabha Election 2024: महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी की एंट्री हो गई है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को आरजेडी ने अपने कोटे से तीन सीट देने का फैसला किया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने अपने 26 सीटों के कोटे में से सहनी की पार्टी को तीन सीट देगी। ये सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं।

खबर अपडेट की जा रही है।

#WATCH | Former Deputy Chief Minister of Bihar and RJD chief Tejashwi Yadav says, “…RJD will likely be contesting from 26 seats and our occasion has determined that from our quota we will likely be giving 3 seats to Mukesh Sahni’s occasion. The three seats- Gopalganj, Jhanjharpur & Motihari…” pic.twitter.com/QWfCLpY8bU

Indore Information: इंदौर के एसजीएसआइटीएस के छात्रों ने तैयार की हेल्थ केयर डिवाइस, घर बैठे कर सकेंगे शरीर की जांच

कालेज के एंड टेक्नोलाजी (आइटी विभाग) और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर और छात्रों ने मिलकर यह डिवाइस की है तैयार।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 04:35 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 04:35 PM (IST)

Indore News: इंदौर के एसजीएसआइटीएस के छात्रों ने तैयार की हेल्थ केयर डिवाइस, घर बैठे कर सकेंगे शरीर की जांच
एसजीएसआइटीएस के प्रोफसर और छात्रों ने मिलकर बनाया स्मार्ट हेल्थ केयर डिवाइस तैयार किया है। l नईदुनिया

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआइटीएस) के छात्रों ने एक नवाचार किया है। यह घरों में ही स्वास्थ्य की देखभाल करने में सहायक होगा। संस्थान के इंफार्मेशन एंड टेक्नोलाजी (आइटी विभाग) और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर और छात्रों ने मिलकर एक स्मार्ट हेल्थ केयर डिवाइस बनाई है। यह डिवाइस शरीर के तापमान, एसपीओ2 लेवल और दिल की धड़कनों को मापने में सक्षम है। इसके जरिए व्यक्ति अपने घर पर ही इन तीनों चीजों की मानिटरिंग कर सकता है।

naidunia_image

बायोमेडिकल विभाग के प्रो. विनय मानूरकर ने बताया कि दोनों विभागों ने मिलकर इस डिवाइस को तैयार किया है। यह एक डिजिटल स्टेथोस्कोप है। स्टेथोस्कोप से ट्यूब निकालकर इसे वायरलेस बनाया गया है। स्टेथोस्कोप के पीछे एक सिस्टम लगाया गया है, जो चेकअप की सभी जानकारी मोबाइल में भेज देगा।

मोबाइल एप पर रिपोर्ट भी हो जाएगी तैयार

इस डिवाइस से दूर से ही खड़े होकर व्यक्ति के दिल की धड़कनों की जांच की जा सकती है। साथ ही शरीर के तापमान और एसपीओयू2 के स्तर की भी जांच कर सकते हैं। इसके लिए एक मोबाइल एप भी तैयार किया गया है। इसमें व्यक्ति की रिपोर्ट की जानकारी मिल जाएगी। मार्केट में यह हेल्थ केयर डिवाइस चार से पांच हजार रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जबकि हमने इसे दो हजार रुपये की लागत में तैयार किया है। इंडस्ट्री लेवल पर इसे तैयार करने पर यह 1500 रुपये में ही तैयार हो जाएगा।

अस्पताल जाने की नहीं होगी जरूरत

ग्रामीण क्षेत्रों में जो लोग अस्पताल नहीं जा पाते, वह इस डिवाइस से रोज अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकते हैं। इससे शरीर की रोज मानिटरिंग की जा सकती है। आगे चलकर इस डिवाइस में रक्तचाप माप को भी एकीकृत करने की योजना है। एसजीएसआइटीएस के निदेशक प्रो. राकेश सक्सेना ने कहा कि इस डिवाइस से हर व्यक्ति घर में रहकर रेगुलर अपना हेल्थ चेकअप कर सकता है। इस डिवाइस को तैयार करने में आइटी विभाग की प्रो. पूजा गुप्ता और छात्रों का सहयोग है।

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ लखनऊ में तहरीर, गिरफ्तार करने की मांग

तहरीर में सैफ नकवी ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्र मुस्लिम धर्म के गुरुओं का अपमान करते हैं। उनके ऐसा वीडियो हैं जिनमें उन्होंने मक्का मदीना और हिंदू धर्मगुरुओं का भी अपमान किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 03:24 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 03:24 PM (IST)

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ लखनऊ में तहरीर, गिरफ्तार करने की मांग
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अपने बयानों को लेकर मुश्किलें बढ़ने वाली है। धीरेंद्र के भड़काऊ बयान के विरोध में लखनऊ में मुस्लिम धर्मगुरु ने उनकी गिरफ्तारी की मांग है। मौलाना सैफ अब्बास नकवी और अन्य मौलवियों ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है। मौलाना सैफ अब्बास ने बयान जारी कर शास्त्री के बयान को लेकर नाराजगी जताई है।

मौलाना ने लगाया ये आरोप

तहरीर में सैफ नकवी ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्र मुस्लिम धर्म के गुरुओं का अपमान करते हैं। उनके ऐसा वीडियो हैं जिनमें उन्होंने मक्का मदीना और हिंदू धर्मगुरुओं का भी अपमान किया है। मौलाना अब्बास के मुताबिक धीरेंद्र ने मजारों पर चादर चढ़ाने वालों पर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे हिंदुओं की श्रद्धा को ठेस पहुंची है। हजरत अली के प्रति हर धर्म और जाति के लोग विश्वास करते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार करने की मांग

मौलाना सैफ अब्बास ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय से कार्रवाई का अश्वासन मिलने के बाद मौलाना समेत उनके साथ आए अन्य लोग चले गए। नकवी के साथ मौलाना मुस्तफा अली खान, मौलाना शफीख आबादी, मौलाना कमरूल हसन, मौलाना मिर्जा वाहिद हुसैन, वकील और विभिन्न संगठनों के मुख्य सदस्य पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। वह माफी मांगते हैं।

Ayesha Khan was molested, a center aged synthetic lewd feedback on her physique; she was requested to show herself in a photoshoot | आयशा खान के साथ हुई थी छेड़खानी: अधेड़ व्यक्ति ने बॉडी पर किया था भद्दा कमेंट; फोटोशूट में एक्सपोज करने को कहा गया था

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आयशा खान ने कहा कि उन्हें कई बार छेड़खानी का सामना करना पड़ा है। मार्केटिंग एजेंसी के लिए फोटोशूट के वक्त उनसे गलत डिमांड की गई थी। उन्हें नेट के कपड़े पहनने को बोला गया था। आयशा वो कपड़े पहनने में बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं थीं। उन कपड़ों से उनकी बॉडी एक्सपोज होती।

आयशा ने कहा कि राह चलते भी उनके साथ कई बार छेड़छाड़ हुई है। पिता की उम्र के एक शख्स ने उनकी बॉडी पर भद्दे कमेंट किए थे।

जालीदार कपड़े पहनने को बोला गया था
बिग बॉस-17 की कंटेस्टेंट रहीं आयशा खान ने Hauterrfly से कहा- करियर के स्टार्टिंग में मुझे एक मार्केटिंग एजेंसी में काम करने का मौका मिला। उन्होंने मुझे फोटोशूट के लिए कुछ कपड़े दिए। मैं काफी ज्यादा एक्साइटेड थी। उन्होंने मुझे ब्लैक नेट वाला एक कपड़ा पहनने को दिया।

मुझे लगा कि इसके अंदर भी कुछ पहनना होगा क्योंकि जालीदार कपड़े में कहीं न कहीं बॉडी दिख जाएगी, हालांकि ऐसा नहीं था। मुझसे कहा गया कि आप सेंसुअल और आकर्षक दिखें इसके लिए अंदर कुछ भी नहीं पहनना है।

आयशा खान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस-17 की कंटेस्टेंट रही हैं।

आयशा खान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस-17 की कंटेस्टेंट रही हैं।

आयशा ने कहा- मेरी एक बाउंड्री है
आयशा के मुताबिक, जब उन्होंने मना किया तो एजेंसी वाले कहने लगे- अरे नहीं ऐसा ही होता है। सब ऐसे ही करते हैं। इंडस्ट्री में बहुत बड़े-बड़े नाम ऐसा कर चुके हैं। आयशा ने कहा- मैं अपने आप को ऐसे कंडीशन में रखना नहीं चाहती जहां मुझे कॉम्प्रोमाइज करना पड़े। मेरी एक बाउंड्री है, जो मैं क्रॉस नहीं कर सकती। काम नहीं देना मत दो, लेकिन आप मेरी किस्मत नहीं छीन सकते।

कुछ मनचलों ने की छेड़खानी
आयशा ने कहा कि एक बार मुंबई के जुहू बीच पर कुछ मनचले उन्हें गलत निगाहों से घूर रहे थे। वो कॉल पर किसी से बात करने की एक्टिंग कर रहे थे। आयशा बुरी तरह डर गईं। वो वहां से कांपते हुए निकल गईं।

आयशा खान बिग बॉस-17 विनर मुन्नवर फारूकी के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

आयशा खान बिग बॉस-17 विनर मुन्नवर फारूकी के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

पिता की उम्र के व्यक्ति ने किया भद्दा कमेंट
आयशा ने एक और घटना का जिक्र किया।आयशा ने कहा कि एक बार वो अपनी बिल्डिंग के नीचे घूम रही थीं। तभी उनके पिता की उम्र के एक व्यक्ति ने उनकी बॉडी पर बहुत भद्दा कमेंट किया। आयशा ने कहा कि उस अधेड़ ने उनके निजी अंगों पर कमेंट किया और हंसते हुए आगे बढ़ गया। आयशा कुछ कर नहीं पाईं, बस बेसुध होकर देखती रहीं।

Ambikpur Faux Ghee: शहर में बन रहा था नकली घी,गोंदिया के व्यवसायी ने शुरू किया था कारोबार

खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि व्यवसायी के पास खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं है जबकि इस प्रकार के उत्पादन के लिए खाद्य पंजीयन होना जरूरी है। नकली घी के उत्पाद में लिखा भी नहीं गया था कि यह खाने योग्य नहीं है।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 03:48 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 04:10 PM (IST)

Ambikpur Fake Ghee: शहर में बन रहा था नकली घी,गोंदिया के व्यवसायी ने शुरू किया था कारोबार
नकली घी

HighLights

  1. नवरात्र पर मंदिरों में दीपक जलाने के लिए किया जाता उपयोग, चार पिकअप नकली घी खपाया जा चुका।
  2. ऐसे बनाया जा रहा था नकली घी, कम से कम दोगुने के फायदे का धंधा ।
  3. सोयाबीन तेल और वनस्पति की गुणवत्ता पर भी सवाल।

अंबिकापुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। महाराष्ट्र के गोंदिया से आया एक कारोबारी अंबिकापुर में नकली घी बनाकर खपा रहा था। शुक्रवार को शिकायत मिलते ही खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ छापा मार कर इस अवैध कारोबार का राजफाश किया। व्यवसायी द्वारा एक स्थानीय कंपनी के वनस्पति (डालडा) तथा सोयाबीन रिफाइन तेल को मिलाकर नकली घी तैयार किया जा रहा था। मौके से लगभग तीन हजार लीटर नकली घी तथा 1215 लीटर रिफाइन तेल और 855 लीटर वनस्पति(डालडा ) बरामद किया है।

naidunia_image

मंदिरों में घी के दीपक जलाने के लिए इस नकली उत्पाद को बेचा जा रहा था। व्यवसायी द्वारा लगभग चार पिकअप नकली घी खपाया जा चुका था। सभी बरामद उत्पाद को जब्त कर लिया गया है। जांच के लिए सैंपल रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

naidunia_image

महाराष्ट्र के गोंदिया सिविल लाइन नेहरू वार्ड निवासी राकेश ओमप्रकाश बंसल अपने कुछ रिश्तेदार तथा श्रमिकों को साथ लेकर अंबिकापुर आया था। बाबुपारा में उसने किराए पर एक घर लिया था। शुक्रवार को सूचना मिली कि उसके द्वारा नकली घी बनाया जा रहा है। कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देश पर खाद्य व औषधि प्रशासन की टीम ने तहसीलदार उमेश बाज व पुलिसकर्मियों को साथ लेकर छापा मारा। यहां का नजारा देखकर टीम अवाक रह गई। आंगन में प्लास्टिक के ड्रम और एल्युमिनियम के ड्रम में नकली घी बनाकर रखा गया था। कुछ ड्रमों में सोयाबीन रिफाइन तेल को भर कर रखा गया था। दो गैस चूल्हा और दो घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग कर वनस्पति(डालडा) को गर्म किया जा रहा था। टीम जब भीतर पहुंची तो वहां एक कमरे में 15 लीटर क्षमता वाले 98 टिन के डब्बे में नकली घी बनाकर भर कर रखा गया था। 81 टिन के डिब्बे में सोयाबीन रिफाइन तेल तथा 57 डिब्बे में वनस्पति(डालडा) भरा था। बाहर प्लास्टिक के आठ ड्रमों में डेढ़ हजार लीटर से अधिक नकली घी रखा गया था। नियम विरुद्ध तरीके से चल रहे कारोबार का कोई लाइसेंस भी नहीं था। व्यवसायी राकेश ओमप्रकाश बंसल की उपस्थिति में सारे सामान जब्त कर लिए गए। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

ऐसे बनाया जा रहा था नकली घी

naidunia_image

कथित सोयाबीन रिफाइन तेल को टिन के डिब्बे से निकालकर प्लास्टिक के बड़े ड्रमों में भरा जा रहा था। वनस्पति (डालडा) को घरेलू गैस सिलिंडर और चूल्हे का उपयोग कर गर्म किया जा रहा था। उसके तरल स्वरूप में आते ही रिफाइन तेल में मिला दिया जा रहा था। लकड़ी से दोनों को काफी देर तक अच्छे से मिलाया जा रहा था। ठंडा होने के बाद यही वनस्पति, सोयाबीन तेल के साथ मिलकर घी के स्वरूप में नजर आने लगती थी। दोनों का अनुपात एकसमान रहता था। संभावना है कि कुछ और एथेंस भी इसमें मिलाया जाता होगा लेकिन सहायक सामग्री मौके से बरामद नहीं हुई है।

कम से कम दोगुने के फायदे का धंधा

पूछताछ में व्यवसायी ने बताया कि वनस्पति (डालडा ) तथा सोयाबीन रिफाइन तेल का 15-15 लीटर टिन का डब्बा 1500-1500 रुपये में मिलता है।यानी तीन हजार रुपये के इन दोनों को मिलाकर 30 लीटर उत्पाद बनता है। इसकी बिक्री 200 रुपये प्रति लीटर की दर से की जाती है। इस हिसाब से 30 लीटर का दाम छह हजार रुपये होता है। यानी दोगुने की कमाई इस धंधे में होती है। परिवहन ,गैस आदि का खर्च हटा भी दिया जाए तो अच्छी खासी कमाई इस धंधे में हैं। हालांकि व्यवसायी ने सोयाबीन तेल और वनस्पति का जो दर बताया है,उससे भी कम दाम में इसे खरीदे जाने की संभावना है।

सोयाबीन तेल और वनस्पति की गुणवत्ता पर भी सवाल

सोयाबीन तेल और वनस्पति को मिलाकर नकली घी बनाया जा रहा था। इन दोनों उत्पादों की गुणवत्ता पर भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने सवाल उठाया है।दोनों उत्पाद विशुद्ध स्थानीय स्तर के हैं। अंबिकापुर शहर में इसकी उपलब्धता भी नहीं है।व्यवसायी ने पूछताछ में बताया कि रायपुर से सोयाबीन तेल और वनस्पति को खरीद कर लाया गया था, इसका ब्रांड नाम भी एकदम नया था।ऐसे में बेहद कम दाम में दोनों उत्पाद मिल जाने की संभावना है।

नवरात्रि में मंदिरों में घी के रूप में होता उपयोग

नवरात्रि पर्व पर मंदिरों में तेल और घी के दीपक जलाए जाते हैं। इसके लिए मंदिर प्रबंधनों द्वारा श्रद्धालुओं से शुल्क भी लिया जाता है।बताया जा रहा है कि नकली घी का उपयोग मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाने के लिए किए जाते। बकायदा चार पिकअप नकली घी उक्त व्यवसायी द्वारा शहर में खपाया भी जा चुका था। व्यवसायी द्वारा सरगुजा के अलावा पड़ोसी जिले सूरजपुर और कोरिया में भी इस उत्पाद को मंदिरों में बेचे जाने की तैयारी थी, इसके लिए बाकायदा उन्होंने सभी से संपर्क भी कर लिया था। उसके पहले ही सरगुजा प्रशासन की सजगता से मामला का भंडाफोड़ हो गया।

इन आरोपों पर हो रही कार्रवाई

खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि व्यवसायी के पास खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं है जबकि इस प्रकार के उत्पादन के लिए खाद्य पंजीयन होना जरूरी है। नकली घी के उत्पाद में लिखा भी नहीं गया था कि यह खाने योग्य नहीं है। यह घोषणा पत्र उल्लेखित नहीं होने के कारण भी इसे स्वास्थ्य से खिलवाड़ माना गया है। अधिकारियों ने बताया कि उक्त कमियों के अलावा नकली घी का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।जांच में स्पष्ट पता चलेगा की असली घी में जो पोषक तत्व होते हैं उस हिसाब से यह नकली घी कितना कारगर है। यह खाने योग्य है भी या नहीं। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर भी आगे कार्रवाई की जाएगी।