Janjgir-champa Information : सपोस से बगरैल तक अधूरे सड़क निर्माण से हो रही परेशानी

ग्राम पंचायत बगरैल विकास से कोसों दूर है। सपोस से बगरैल तक आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है लोग कच्ची सड़क में आवागमन करने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि ठेकेदार के द्वारा मिटटी मुरूम डालकर अधूरा छोड दिया गया है। मगर इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। न जनप्रतिनिधि कोई ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासन कोई पहल कर रही है।

By komal Shukla

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 12:22 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 12:22 AM (IST)

Janjgir-champa News : सपोस से बगरैल तक अधूरे सड़क निर्माण से हो रही परेशानी

नईदुनिया न्यूज डभरा । ग्राम पंचायत बगरैल विकास से कोसों दूर है। सपोस से बगरैल तक आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है लोग कच्ची सड़क में आवागमन करने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि ठेकेदार के द्वारा मिटटी मुरूम डालकर अधूरा छोड दिया गया है। मगर इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। न जनप्रतिनिधि कोई ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासन कोई पहल कर रही है।ब्लाक डभरा के ग्राम बगरैल में आजादी के इतने सालों बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। सपोस से बगरैल तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण कच्ची सड़क एवं गर्मी के दिनों में खेतों में बने पगडंडी के रास्ते से आना – जाना करते हैं। वर्षा के दिनों में कीचड़ से सरोबोर सड़क से मुश्किल से ग्रामीण आना जाना कर पाते हैं।

इस समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा ग्राम सपोस मुख्य सड़क मार्ग से बगरैल तक एक किलोमीटर तक पक्की सड़क निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई है जिसका विधायक रामकुमार यादव द्वारा 11 अक्टूबर 2023 को भूमि पूजन भी किया जा चुका है। लगभग 11 करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क राजनीति का शिकार हो रही है। पक्की सडक निर्माण के लिए पांच माह पहले भूमि पूजन किया जा चुका है। परंतु अभी तक सड़क निर्माण कार्य में कोईप्रगति दिखाई नहीं दे रहा है। ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर अधूरा छोड़ दिया गया है। ठेकेदार के द्वारा सड़क पर मुरूम डालकर छोड़ दिया गया है। वाहनों के चलने से रोड में डाला गया मिट्टी मुरूम धूल के गुबार बनकर उड़ रहे हैं।

इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कांग्रेस सरकार के समय सड़क निर्माण की राशि स्वीकृत की गई है और अब भाजपा की सरकार बन गई है इसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधूरे निर्माण कार्य के चलते कच्ची मार्ग में ग्रामीण चलने को मजबूर हैं। वहीं बरसात के समय इस मार्ग पर चलना मुश्किल होजाएगा। ग्राम बगरैल के छात्र – छात्राओं को स्कूल आने- जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वर्षा के दिनों में कीचड़ से सराबोर सड़क से होकर छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मरीज कोअस्पताल तक पहुंचाते हैं वहीं हर रोज तहसील कार्यालय ब्लाक कार्यालय और न्यायालय आतेजाते हैं ।

क्या कहते हैं ग्रामीण

ग्राम पंचायत बगरैल के ग्रामीण चिंतामण पटेल ने कहा कि बरसात के समय आने- जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं। सर्व दास महंत ने बताया कि गर्मी के माह में तो जैसे तैसे इस रोड में आते जाते बन जाता है लेकिन बरसात के समय कीचड़ के कारण इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो जाता है। नूतन पटेल ने कहा कि अगर समय पर सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन करना ही पड़ेगा। ग्रामीण नीलकमल पटेल ने कहा कि पक्की सड़क नहीं होने के कारण रात्रि के समय लोगों को आने- जाने में सांप बिच्छू का खतरा भी बना रहता है। रामेश्वर पटेल ने कहा कि देश आजाद हुए 75 वर्ष हो गए फिर भी बगरैल के ग्रामीणों का पक्की सड़क का सपना साकार नहींहोरहा है।

”” सपोस से बगरैल तक सड़क मार्ग निर्माण की अवधि 18 महीने हैं। ठेकेदार द्वारा निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

राकेश द्विवेदी

एसडीओ, लोक निर्माण विभाग सक्ती

”” विधायक रामकुमार यादव द्वारा इस मार्ग का भूमि पूजन किया गया था। भूमिपूजन के बाद ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण करने के तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मिट्टी मुरूम डालकर छोड़ दिया गया है। बरसात के पूर्व सड़क निर्माण पूर्ण करने विधायक, कलेक्टर एवं उच्च अधिकारियों से मांग कर चुके हैं।

रामकुमार चौहान

सरपंच , ग्राम पंचायत बगरैल

खेत में मिली वृद्धा की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस

पचपेड़ी क्षेत्र के सेमराडीह में रहने वाली पांचो बाई (65) रोजी-मजदूरी करती थी। शुक्रवार की सुबह वह खेत में काम करने क लिए गई थी।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 11:53 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 11:53 PM (IST)

खेत में मिली वृद्धा की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के सेमराडीह में 65 वर्षीय महिला की झुलसी हुई लाश मिली है। इसकी जानकारी होने पर स्वजन शव लेकर मस्तूरी स्थित अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डाक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर शव चीरघर भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि महिला ने खेत के सूखे पत्तों पर आग लगाई होगी। इसी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है।

पचपेड़ी क्षेत्र के सेमराडीह में रहने वाली पांचो बाई (65) रोजी-मजदूरी करती थी। शुक्रवार की सुबह वह खेत में काम करने क लिए गई थी। कुछ देर बाद गांव के लोग वहां पहुंचे तो वृद्धा झुलसी अवस्था में मिली। वहीं, खेत में बिखरे सूखे पत्तों में आग लगी थी। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पांचो बाई के बेटों को दी। साथ ही महिला को मस्तूरी अस्पताल भेजा। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस को आशंका है कि सूखे पत्तों में आग लगाने के बाद महिला उसकी चपेट में आ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ambikapur Information : बकाया राशि नहीं देने पर नगर पंचायत ने सात दुकानों में लगाया ताला

Ambikapur Information : नगर के ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर संडे मार्केट में निर्मित अटल बाजार की 18 दुकानों की बकाया निविदा व किराया राशि की वसूली के बावजूद बकाया राशि जमा नही करने वाले सात दुकानदारों की दुकानों में शुक्रवार की शाम नायब तहसीलदार की मौजूदगी में ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा ताला जड़ दिया ।

By Anang Pal Dixit

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 11:10 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 11:10 PM (IST)

Ambikapur News : बकाया राशि नहीं देने पर नगर पंचायत ने सात दुकानों में लगाया ताला

नईदुनिया न्यूज बिश्रामपुर। नगर के ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर संडे मार्केट में निर्मित अटल बाजार की 18 दुकानों की बकाया निविदा व किराया राशि की वसूली के बावजूद बकाया राशि जमा नही करने वाले सात दुकानदारों की दुकानों में शुक्रवार की शाम नायब तहसीलदार की मौजूदगी में ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा ताला जड़ दिया गया है। इस कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया।

बता दें कि ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर अंतर्गत साप्ताहिक बाजार में निर्मित अटल बाजार की 18 दुकानों समेत बस स्टैंड में पंचायत परिसर की दुकानों के साथ ही नल जल योजना की 28 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि वसूली तथा संडे मार्केट स्थित मांसाहार विक्रेताओं को अन्यंत्र स्थानान्तरित करने की भी मांग ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा कलेक्टर से की गई थी। उसके बाद से ही इस मामले में प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

बता दें कि जनपद पंचायत सुरजपुर के अंतर्गत आने वाली नगर स्थित ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर की सरपंच विमला सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ उक्ताशय को लेकर कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की थी। ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर को अवगत कराया गया था कि ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर के साप्ताहिक बाजार स्थित अटल बाजार की 18 दुकानों को निविदा के माध्यम से वर्ष 2011 – 12 में आबंटित किया गया था। जिसमें निविदा राशि 53 हजार रूपए के साथ ही आबंटित दुकानों का मासिक किराया पांच सौ रुपये भी निर्धारित था। उक्त दुकानदारों में कुछ लोगो को छोड़कर अधिकांश दुकानदारों ने पंचायत में अब तक बकाया राशि जमा नहीं की गई है, जबकि इस मामले को लेकर पंचायत द्वारा कई बार दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। उसके बावजूद आबंटी दुकानदारों द्वारा आज पर्यंत करीब 13.60 लाख रुपये की बकाया राशि जमा नही की गई है। इसके साथ ही बताया गया था कि अटल बाजार की 18 दुकानों का आबंटी दुकानदार से 13 लाख रुपए से अधिक की राशि वसूल की जानी है। वहीं नगर के बस स्टैंड में ग्राम पंचायत परिसर की 44 दुकानों के दुकानदारों से छह लाख रुपए से अधिक किराया राशि वसूल की जानी है। बार बार मांग के बावजूद दुकानदारों द्वारा लंबे समय से किराया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

इसी प्रकार नल जल योजना के तहत आपूर्ति किए जाने पेयजल के उपभोक्ताओं से ग्राम पंचायत प्रशासन को आठ लाख रुपये की वसूली करना है, लेकिन उपभोक्ताओं द्वारा नल जल योजना की निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण ग्राम पंचायत प्रशासन को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।

एसडीएम ने दिया था अल्टीमेटम-

सरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर पिछले दिनों सूरजपुर एसडीएम जगन्नाथ वर्मा ने अपनी टीम के साथ सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अटल बाजार स्थित दुकानों के दुकानदारों समेत बस स्टैंड स्थित पंचायत परिसर की 40 दुकान के दुकानदारों को दो टूक शब्दों में कहा कि वे बकाया किराया राशि का भुगतान जल्द से जल्द कर दें, अन्यथा दुकानों को सील कर बकाया किराया राशि की वसूली की जाएगी। वहीं उन्होंने संडे मार्केट से मटन मछली की दुकानों को अन्यंत्र स्थानांतरित करने के लिए एसईसीएल के अमेरा सहक्षेत्र कार्यालय के पीछे खाली पड़े स्थान का पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चयन किया था।

अटल बाजार की दुकानों में जड़ा ताला-

एसडीएम के अल्टीमेटम के बाद अटल बाजार के 11 दुकानदारों ने बकाया राशि की अदायगी की शुरुआत करते हुए प्रथम किश्त मर 3.25 लाख रुपये जमा करते हुए जल्द से जल्द पूरी बकाया राशि जमा करने का आश्वासन दिया। वहीं सात दुकानदारों ने बकाया राशि जमा नहीं की। इधर प्रशासन की हरकत में आने के बाद बस स्टैंड में ग्राम पंचायत परिसर से सटी 40 दुकान के संचालकों ने भी किस्त में बकाया राशि जमा करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार आरबी मानिकपुरी समेत सरपंच बिमला सिंह, पंच अनीता सिंह व अन्य दुकानदारों की मौजूदगी में क्रमशः मधु गर्ग समेत कमल किशोर, गौरव शर्मा, चंद्रमा विश्वकर्मा एवं अजय कुमार को आवंटित दुकान में ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा अपना ताला जड़ दिया है।

शनि त्रयोदशी: शनिदेव की कृपा पाने भक्त रखेंगे प्रदोष व्रत

शनि देव भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे और प्रदोष व्रत बहुत पवित्र और विशेष होता है, शनि दोष से पीड़ित लोगों को शनि प्रदोष व्रत जरूर करना चाहिए, इससे जीवन में चल रहे कष्टों से छुटकारा मिलता है।

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:58 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 10:01 PM (IST)

शनि त्रयोदशी: शनिदेव की कृपा पाने भक्त रखेंगे प्रदोष व्रत

HighLights

  1. प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान
  2. छह अप्रैल को रखा जाएगा व्रत
  3. ऐसे करें शनिदेव की पूजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी छह अप्रैल को है। इस दिन शनिवार पड़ने के चलते यह शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा। इसे शनि त्रयोदशी भी कहा जाता है। भक्त शनिदेव की कृपा पाने इस दिन प्रदोष व्रत रखेंगे। प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान है। ज्योतिषाचार्य पंडित देव कुमार पाठक के अनुसार सूर्य देव के कहने पर शनि देव ने भगवान शिव की कठिन तपस्या की थी। शनि देव की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें नवग्रहों में श्रेष्ठ स्थान प्रदान किया। शनि त्रयोदशी का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट यथाशीघ्र दूर हो जाते हैं। अतः शनि त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव संग शनि देव की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी पूजा करनी चाहिए। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान है। शनि प्रदोष व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

शनि देव भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे और प्रदोष व्रत बहुत पवित्र और विशेष होता है, शनि दोष से पीड़ित लोगों को शनि प्रदोष व्रत जरूर करना चाहिए, इससे जीवन में चल रहे कष्टों से छुटकारा मिलता है। शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। न्यायधानी में प्रतिवर्ष इस दिन बड़ी संख्या में भक्त व्रत रखते हैं। राजकिशोर नगर, शनिधाम चिल्हाटी, काली मंदिर रेलवे एवं तेलीपारा एवं रतनपुर शनिदेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं।

ऐसे करें शनिदेव की पूजा

इस दिन सुबह जल्दी उठें और पवित्र स्नान करें। इसके बाद पूजा घर को अच्छी तरह साफ करें। एक चौकी पर भगवान शिव और देवी पार्वती की मूर्ति स्थापित करें। पंचामृत और गंगाजल से उन्हें स्नान कराएं। अब सफेद चंदन और कुमकुम का तिलक लगाएं। इसके बाद देसी घी का दीपक लगाएं। फल, मिठाई और खीर का भोग लगाएं। शिव चालीसा, शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। आरती के साथ पूजा समाप्त करें। प्रदोष पूजा हमेशा शाम में की जाती है, इसलिए इसे शाम में ही पूजा करें।

उत्तराखंड के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रियंका-खरगे समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

Uttarakhand Congress Camaigners Checklist: उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे और सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई बड़े नेता शामिल है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:26 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 09:26 PM (IST)

उत्तराखंड के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रियंका-खरगे समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

एएनआई, नई दिल्ली। Uttarakhand Congress Camaigners Checklist: उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे और सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई बड़े नेता शामिल है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय और उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और विधायकों को स्टार प्रचारकों के तौर पर मैदान में उतारा है। हालांकि तमाम नेता कब से राज्य में चुनावी मोर्चा संभालेंगे। फिलहाल यह साफ नहीं है।

उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद, गुरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अलका लांबा, अमरिंदर सिंह के नाम शामिल है।

MP Information: मप्र में एक ही दिन में एक लाख कांग्रेसियों को भाजपा में किया जाएगा शामिल, BJP का दावा

भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में उसके स्थापना दिवस (छह अप्रैल) पर एक लाख कांग्रेसियों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का दावा किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर होगा।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 08:27 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 09:14 PM (IST)

MP News: मप्र में एक ही दिन में एक लाख कांग्रेसियों को भाजपा में किया जाएगा शामिल, BJP का दावा
भाजपा के स्थापना दिवस पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

HighLights

  1. मप्र में एक ही दिन में एक लाख कांग्रेसियों को भाजपा में किया जाएगा शामिल
  2. भाजपा का दावा स्थापना दिवस पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
  3. कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए नेताओं को बड़ी संख्या में दिलाई जाएगी सदस्यता

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों का मनोबल तोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत अब तक 20 हजार से अधिक नेताओं-कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई जा चुकी है। इसमें करीब 18 हजार कांग्रेस के ही हैं। अब भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में उसके स्थापना दिवस (छह अप्रैल) पर एक लाख कांग्रेसियों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का दावा किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर होगा।

छिंदवाड़ा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे तो भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि एक दिन में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सदस्यता का यह कीर्तिमान होगा। भाजपा द्वारा स्थापना दिवस मनाने के लिए बूथ स्तर पर बीते कई दिनों से भव्य तैयारी की जा रही है।

प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं को बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क और संवाद किया गया है। उन्हें पार्टी की सदस्यता लेने के लिए तैयार किया गया है। इस अवसर पर बूथों पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा और पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने और बूथ विजय पर चर्चा करेंगे।

वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी

डा. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि भाजपा में सदस्यता अभियान के कीर्तिमान को वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने की तैयारी है। पार्टी का दावा है कि विश्व में इतनी बड़ी संख्या में अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं का एक साथ भाजपा की सदस्यता लेना किसी कीर्तिमान से कम नहीं होगा। बता दें, प्रदेश भाजपा इसके पहले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पर लगातार 100 घंटे अलग-अलग वक्ताओं के माध्यम से चर्चा करवा कर रिकार्ड बना चुकी है।

यह है न्यू ज्वाइनिंग टोली

न्यू ज्वाइनिंग टोली कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए बनाया गया एक विशेष प्रकोष्ठ है। यह अन्य दलों के नेताओं से संवाद कर उनकी भाजपा में सदस्यता आदि के लिए समन्वय करता है।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश पचौरी सहित कई नेता भाजपा का दाम थाम चुके हैं। वहीं कमल नाथ के करीबियों में सैयद जाफर, छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक रहे कमलेश शाह, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके, दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

कांग्रेस के यह नेता विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में आए

  • सुरेश पचौरी- पूर्व केंद्रीय मंत्री
  • गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी – धार से पूर्व सांसद
  • संजय शुक्ला- इंदौर से पूर्व विधायक
  • विशाल पटेल- पिपरिया से पूर्व विधायक
  • अर्जन पलिया- पूर्व विधायक
  • अंतरसिंह दरबार- पूर्व विधायक
  • गंभीर सिंह — चौरई (छिंदवाड़ा) से पूर्व विधायक
  • अरुणोदय चौबे — पूर्व विधायक
  • राकेश मावई- मुरैना से पूर्व विधायक
  • शिवदयाल बागरी- गुनौर से पूर्व विधायक
  • कमलापत आर्य — भांडेर से पूर्व विधायक
  • जगत बहादुर सिंह (अन्नू)- जबलपुर के महापौर
  • अतुल शर्मा- एनएसयूआइ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
  • सैयद जाफर — कमल नाथ के करीबी
  • कमलेश शाह– विधायक अमरवाड़ा छिंदवाड़ा
  • विक्रम अहाके- छिंदवाड़ा महापौर
  • अजय सक्सेना — पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के पुत्र

20 हजार से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस, सपा, बसपा सहित अन्य दल के नेता — 20,000 लगभगकांग्रेस से भाजपा में आने वाले– 182500पूर्व विधायक– 13वर्तमान विधायक — 1पूर्व सांसद– 3पूर्व महापौर–1वर्तमान महापौर — 1जनप्रतिनिधि– 700

IPL 2024 RR vs RCB: शनिवार को राजस्थान को मिलेगी आरसीबी से चुनौती, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम 11 टीम

आईपीएल 2024 मैच प्रिव्यू: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शनिवार (6 अप्रैल) को सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे। आईपीएल 2024 में राजस्थान का यह चौथा और आरसीबी का पांचवां मैच होगा

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:04 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 09:04 PM (IST)

IPL 2024 RR vs RCB: शनिवार को राजस्थान को मिलेगी आरसीबी से चुनौती, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम 11 टीम
IPL 2024 RR vs RCB

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शनिवार (6 अप्रैल) को सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे। आईपीएल 2024 में राजस्थान का यह चौथा और आरसीबी का पांचवां मैच होगा। रॉयल्स तीन मैचों में 6 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं, बेंगलुरु के चार मैचों में 2 अंक है और 8वें स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से पटखनी दी। राजस्थान मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी विजय रही। हार्दिक पंड्या की टीम को 6 विकेट से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स को छोड़कर राजस्थान अपने पहले तीन मुकाबले जीतने वाली एक मात्र टीम है।

22 मार्च को खेले गए मुकाबले में आरसीबी को सीएसके के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की। फिर 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स से 7 विकेट से हार गए। 2 अप्रैल को लखनऊ के हाथों भी 28 रन से हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 RR vs RCB Head To Head File)

राजस्थान और बेंगलुरु के बीच अब तक 30 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से आरआर ने 12 और आरसीबी ने 15 जीते हैं। तीन मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला। आरसीबी के खिलाफ रॉयल्स का उच्चतम स्कोर 217 है। जबकि आरआर के खिलाफ चैलेंजर्स का हाई स्कोर 200 है। दोनों के बीच पिछले पांच मैचों में राजस्थान ने दो में जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 में आरआर नें बेंगलुरु को हराया था। जोस बटलर प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिच रिपोर्ट (IPL 2024 RR vs RCB Pitch Report)

सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। हालांकि बड़ी सीमाएं और उच्च तापमान स्कोर कम कर सकते हैं। आईपीएल में टारगेट का पीछा करने वाली टीमों ने 54 में से 34 मैच जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 160 है। इस मैदान पर आईपीएल में किसी भी टीम ने 200 का स्कोर नहीं बनाया है। सर्वोच्च स्कोर 197 है। यहां खेले गए आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 185/5 रन बनाए थे।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौसम अपडेट (IPL 2024 RR vs RCB Climate Replace)

मैच शुरू होने पर जयपुर में तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि मैच के खत्म होने तक तापमान 27 से 25 डिग्री तक हो जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 RR vs RCB Possible Enjoying 11)

राजस्था रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ड्रीम11 टीम (IPL 2024 RR vs RCB Dream11 Group)

जोस बटलर (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिम्रोन हेटमायर, विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स, मोहम्मद सिराज।

Indore Crime Information: इंदौर में गोबर फेंकने पर विवाद, समझाने गए तीन युवकों को चाकू मारे

रंगपंचमी पर गोबर फेंकने की बात को लेकर पीड़ित गुरुवार को आरोपितों को समझाने गए तो उन पर हमला हो गया।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 08:42 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 08:42 PM (IST)

Indore Crime News: इंदौर में गोबर फेंकने पर विवाद, समझाने गए तीन युवकों को चाकू मारे

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रंगपंचमी पर हुई मामूली कहासुनी गुरुवार को जानलेवा हमले में बदल गई। समझाइश देने आए तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना मल्हारगंज थाना अंतर्गत हुकमचंद कालोनी की है।

23 वर्षीय प्रियांशु चतुर्वेदी की शिकायत पर आरोपित विकास शेखावत, अप्पू व एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रियांशु के मुताबिक, आरोपितों ने रंगपंचमी पर गोबर फेंका था। गुरुवार को दोस्त गगन, आशुतोष के साथ समझाने गए तो तीनों पर चाकू से हमला कर दिया।

naidunia_image

नाबालिग लड़कियों को अगवा करने वाला गिरफ्तार

इंदौर। राऊ थाना पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित पूर्व में भी दो बार अपहरण कर चुका है। पुलिस के मुताबिक, जीवन ज्योति आश्रम से 25 मार्च को दो नाबालिग लड़कियां लापता हुई थी।

पुलिस ने जांच कर गुरुवार को आरोपित अजीत डामोर उर्फ एलिस को कुंडला जिला झाबुआ से पकड़ लिया। लापता एक लड़की की एलिस से दोस्ती थी। पूर्व में भी उसका अपहरण किया था। आरोपित दोबारा बहला फुसलाकर ले गया और एक गांव में कमरा भी ले लिया।

Korba wildlife Information: बाड़ी में केला खाने आए हाथी को देख जान बचाने खपरैल पर चढ़ा परिवार

वन परिक्षेत्राधिकारी अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथियों के दल पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में हाथियों के विचरण को देखते हुए मुनादी कर ग्रामीणाें को सतर्क किया जा रहा है।

By Suresh kumar Dewangan

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 07:55 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 07:55 PM (IST)

Korba wildlife News: बाड़ी में केला खाने आए हाथी को देख जान बचाने खपरैल पर चढ़ा परिवार

HighLights

  1. केंदई वन परिक्षेत्र के ग्राम परला की घटना
  2. वन कर्मियों ने रात को रेस्क्यू कर खदेड़ा जंगल की ओर
  3. कांपा नवापारा के 39 हाथियों के दल ने डाला है डेरा

कोरबा(नईदुनिया प्रतिनिधि)। केंदई वन परिक्षेत्र के ग्राम परला में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार की दरमियानी रात दल से बिछड़ा एक लोनर थी एक ग्रामीण के घर की बाड़ी में लगे केला खाने घुस गया। परिवार के लोगों छत पर चढ़कर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मियों की टीम ने रेस्क्यू कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा और छत पर चढ़े परिवार के लोगों को नीचे उतार कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।

हाथी के उत्पात की गांव में यह लगातार दूसरी घटना है। इससे पहले गुरूवार की रात परला में एक ग्रामीण के घर के आंगन में रखे महुआ को खाने के लिए घुसे एक हाथी ने मकान को तोड़ दिया था। जान बचाने के लिए परिवार के सदस्यों को घर के पटाव में चढ़ना पड़ा था। दूसरे दिन हुई घटना क्रम के अनुसार रात 10.30 बजे परला निवासी राजकुमार गोस्वामी के बाड़ी में दल से बिछड़ा लोनर हाथी घुस आया। फल से लदे केला पेड़ के टूटने की आवाज और बाड़ी में हुई हलचल से राजकुमार जाग गया। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो सामने हाथी खड़ा था। दीवार को तोड़ भीतर घुस आने के डर से उसने घर में सो रहे पत्नी और दो बच्चों को को जगाया। अचानक जगाए जाने से परिवार के सभी लोग डर गए।

गोस्वामी ने बाड़ी में हाथी आने की बात बताई। सामने दरवाजे की ओर भी हाथी होने की आशंका से डरे हुए लोग घर के छत पर चढ़ गए। जान बचाने के लिए जोर- जोर से चिल्लाने लगे उनकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी जाग गए। रात में गश्त कर रहे वन कर्मियों की टीम को इसकी सूचना दी गई। दल के साथ पहुंचे टीम ने परिवार के लोगों को छत पर ही रहने की समझाइस देकर हाथी को खदेड़ा। और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित छत से उतारने के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथियों के दल पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में हाथियों के विचरण को देखते हुए मुनादी कर ग्रामीणाें को सतर्क किया जा रहा है।

कांपा नवापारा के 39 हाथियों के दल ने डाला है डेरा

हाथियाें के दल ने पिछले सप्ताह भर कांपानवापारा के पास जंगल में डेरा डाल रखा है। दल के विचरण से आसपास गांवों भय का माहौल देखा जा रहा है। 39 हाथियों के दल में छह नन्हे हाथी भी शामिल हैं। हाथियों का रहवास स्थल हाईवे मार्ग से निकट है। आए दिन हाथियों के सड़क पर आने से आवागमन बाधित होता है। वर्षा काल की तुलना हाथी एक स्थान से दूसरे स्थान तब तक पलायन नहीं करते जब चारा की सुविधा रहती है। इन दिनों महुआ का सीजन चल रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओ नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही है।

IPL 2024: खराब दौर से गुजर रहे हार्दिक पंड्या पहुंचे महादेव की शरण में, सोमनाथ मंदिर में की पूजा, देखें वीडियो

हार्दिक पंड्या भगवान शिव के शरण में जा पहुंचे और पूजा कर मन को शांत किया है। वीडियो में हार्दिक शिवलिंग का अभिषेक करते नजर आ रहे हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 07:41 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 07:41 PM (IST)

IPL 2024: खराब दौर से गुजर रहे हार्दिक पंड्या पहुंचे महादेव की शरण में, सोमनाथ मंदिर में की पूजा, देखें वीडियो

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Hardik Pandya: भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। मुंबई इंडियंस में बतौर कप्तान उनकी शुरुआत खराब रही है। टीम अपने शुरुआती तीन मुकाबले हार गई। अंक तालिका में भी नीचे पायदान पर है। मैदान से लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स हार्दिक को काफी ट्रोल कर रहे हैं। मुंबई के फैंस रोहित शर्मा को ही दोबारा कप्तानी संभालते हुए देखना चाहते हैं। इस बीच हार्दिक पंड्या भगवान शिव के शरण में जा पहुंचे और पूजा कर मन को शांत किया है।

सोमनाथ मंदिर में की पूजा-पाठ

हार्दिक पंड्या के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में वे मंदिर में टीका लगवाते नजर आ रहे हैं। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने सोमनाथ मंदिर में उनके पूजा करने का वीडियो एक्स हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में हार्दिक शिवलिंग का अभिषेक करते नजर आ रहे हैं।

#WATCH | Gujarat: Indian Cricket Crew all-rounder Hardik Pandya provides prayers at Somnath Temple.

Supply: Somnath Temple Belief pic.twitter.com/F8n05Q1LSA

— ANI (@ANI) April 5, 2024

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की शुरुआत आईपीएल में काफी निराशाजनक रही है। तीन मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक को अहमदाबाद, हैदराबाद और वानखेड़े में हुटिंग का सामना करना पड़ा। वह बल्ले और गेंद से भी फ्लॉप चल रहे हैं। उनकी कप्तानी के फैसले की भी खूब आलोचना हुई। जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज से पहले ओवर करवाने की जगह वह खुद पहला ओवर करने आएं।