Lok Sabha Chunav April 5 2024 Stay Updates Breaking Information in Hindi

LIVE BLOG

Up to date: Fri, 05 Apr 2024 01:00 PM (IST)

Printed: Fri, 05 Apr 2024 12:31 PM (IST)

Lok Sabha Chunav Live: ‘भाजपा में शामिल होने का ऑफर’ वाले बयान पर AAP मंत्री आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आतिषी ने यह बात कही थी।

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान अब चंद दिन दूर है। दलों और नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। स्टार प्रचारक बड़ी-बड़ी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं, तो छोटे स्तर के नेता घर-घर जाकर सम्पर्क कर रहे हैं। हर नेता के लिए यह प्रतिष्ठा बचाने का चुनाव है। बयानबाजी भी तेज है। विवादित बयान दिए जा रहे हैं। जहां आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है, वहीं चुनाव आयोग एक्शन भी ले रहा है। यहां पढ़िए 5 अप्रैल 2024, शुक्रवार की लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर

Lok Sabha Chunav April 5 2024 Stay Updates Breaking Information in Hindi

5 April 2024

1 : 00 : 17 PM

Karnataka Lok Sabha Election 2024: सुमालता अंबरीश भाजपा में शामिल

 लोकसभा की निर्दलीय सांसद सुमालता अंबरीश कर्नाटक के बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।

12 : 58 : 35 PM

PM Modi In Churu, Rajasthan: चूरू में बोले पीएम मोदी..

12 : 41 : 50 PM

Lok Sabha Election Replace: वाइको के आरोप ने कांग्रेस के विश्वासघात को बेनकाब किया : भाजपा

 एमडीएमके के संस्थापक वाइको द्वारा कांग्रेस पर 1974 के दौरान तमिलनाडु के साथ हर मोर्चे पर विश्वासघात करने का आरोप लगाने के बाद भाजपा नेता सीआर केशवन ने गुरुवार को कांग्रेस पर कच्चातिवु मामले को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वाइको ने कांग्रेस के विश्वासघात को और उजागर कर दिया है।केशवन ने कहा कि वाइको का कांग्रेस पर हमला बेहद चौंकाने वाला है क्योंकि वह उनके गठबंधन के सहयोगी हैं। उनकी नई पार्टी का चुनाव चिह्न माचिस है और चिह्न के अनुरूप उन्होंने द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन में आग लगा दी है।

12 : 35 : 13 PM

Delhi Lok Sabha Chunav: केजरीवाल की मंत्री को नोटिस

 चुनाव आयोग ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना को नोटिस जारी किया। आतिशी ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजे जाने के बाद कहा था कि मुझे भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया जा रहा है। यदि मैं भाजपा में शामिल होती हूं तो गिरफ्तारी से बच जाऊंगा।