Bhopal Crime Information: नौ साल से चोरी के मामले में फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में वाहन और चोर की तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।शिकायत के लगभग एक महीने बाद अशोका गार्डन थाना पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल जब्त की है।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 06:58 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 06:58 PM (IST)

Bhopal Crime News: नौ साल से चोरी के मामले में फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

HighLights

  1. आरोपी पप्पू को भोपाल न्यायालय में पेश किया गया
  2. फिलहाल वह केन्द्रीय जेल भोपाल में है
  3. 2020 में लक्ष्मण पाल को गिरफ्तार कर लिया था

Bhopal Crime Information: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। भोपाल पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में नौ सालों से फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपित पप्पू पाल को विदिशा जिले के गंगरबाड़ा गांव से गिरफ्तार किया है।

2015 में वाहन चोरी के मामले में शामिल था आरोपी

साल 2015 अक्टूबर में अप्सरा टाकिज भोपाल के रहने वाले अरीश कुरैशी (20) ने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक अरीश ने रात को अपनी बिल्डिंग की पार्किंग में गाड़ी पार्क की थी। दूसरे दिन सुबह उनकी गाड़ी उस जगह पर नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में वाहन और चोर की तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।शिकायत के लगभग एक महीने बाद अशोका गार्डन थाना पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल जब्त की है। अपनी मोटरसाइकिल वापस पाने के लिए अरीश ने फरवरी 2018 में न्यायालय में आवेदन दिया था। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मोटरसाइकिल अरीश के सुपुर्द की थी। इस मामले में लक्ष्मण पाल और पप्पू पाल नाम के दो आरोपित शामिल थे।

पुलिस ने जनवरी 2020 में लक्ष्मण पाल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पप्पू फरार हो गया था। एक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 2 अप्रैल 2024 को फरार आरोपित पप्पू को उसके गांव गंगरबाड़ा (जिला विदिशा) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पप्पू को भोपाल न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल वह केन्द्रीय जेल भोपाल में है।