Sanjay Nirupam का पलटवार, ‘कांग्रेस में 5 पावर सेंटर्स, सोनिया, राहुल, प्रियंका में ही टकराव’
संजय निरुपम ने इस पर भी विरोध जताया कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर का न्योता ठुकराया।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 12:27 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 12:27 PM (IST)
.jpg)
HighLights
- संजय निरुपम बोले- कांग्रेस बिखरी हुई पार्टी
- संगठन गर्त में जा रहा
- सोनिया, राहुल, प्रियंका में ही टकराव
एजेंसी, मुंबई। पार्टी से निकाले जाने के बाद संजय निरुपम खुलकर कांग्रेस के विरोध में आ गए हैं। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बिखर गई है। उन्होंने बताया कि किस तरह पार्टी में पांच पावर सेंटर्स बन गए हैं, जिनमें आपस में टकराव होता रहा है।
निरुपम ने कहा कि कांग्रेस में तीन पावर सेंटर तो गांधी परिवार के ही हैं। एक सोनिया गांधी, दूसरा राहुल गांधी और तीसरा प्रियंका वाड्रा। चौथा पॉवर सेंटर मल्लिकार्जुन खरगे का है और पांचवां केसी वेणुगोपाल है। ये पॉवर सेंटर आपस में टकराते रहते हैं। एक दूसरे के खिलाफ ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल करते हैं, जिसके बारे में बताया नहीं जा सकता।
#WATCH | On his expulsion from the Congress occasion, Sanjay Nirupam says “…I made an announcement yesterday and despatched my resignation to Mallikarjun Kharge at round 10:40. I believe proper after they made this choice (to expel me from the occasion)…Congress occasion is a very… pic.twitter.com/55Iv5AXIQe


