Madhya Pradesh Chhattisgarh lok sabha election information dwell

Madhya Pradesh Chhattisgarh lok sabha election information dwell

LIVE BLOG

Up to date: Thu, 04 Apr 2024 08:21 PM (IST)

Printed: Thu, 04 Apr 2024 08:14 PM (IST)

MP CG Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024

MP Election 2024: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। एमपी में पहले चरण के चुनाव में 6 सीटों छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, शहडोल और सीधी में 19 अप्रैल को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। उधर दूसरे चरण के लिए भी नामांकन का दौर जारी है। दोनों प्रदेशों में प्रत्याशियों के साथ स्टार प्रचारक भी प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं।

MP CG Lok Sabha Election 2024 Information Dwell

4 April 2024

8 : 21 : 59 PM

सीएम मोहन यादव ने दमोह में किया रोड शो

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को दमोह में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के कामों को आम जनता पसंद करती है और पीएम मोदी 400 सीटों को पार कर फिर सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को भी फतह करेगी। निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलंब से दमोह पहुंचे डा. यादव सीधे तीन गुल्ली चौराहे से रोड शो में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल, धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, गोपाल भार्गव भी रोड शो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर लोगों ने उनका स्वागत किया और फूल बरसाए।

naidunia_image

8 : 19 : 39 PM

जीतू पटवारी ने कहा- मुख्यमंत्री किसी दल का नहीं, प्रदेश का होता है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को रीवा में हुई सभा में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा का एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्या लेकर पहुंचा तो उन्होंने उसकी समस्या नहीं सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छिंदवाड़ा में हमारा विधायक और सांसद नहीं है। मैं कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री किसी एक दल का नहीं होता। मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का होता है। पटवारी ने रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रसिद्धि के लिए शौचालय साफ करते हुए फोटो खिंचवा लेते हैं। पटवारी ने रीवा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा का नामांकन पत्र दाखिल कराया। इसके पहले वृंदावन गार्डन में सभा हुई, जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और गोविंद सिंह शामिल हुए।

 

8 : 17 : 49 PM

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण की सीटों पर 109 प्रत्याशियों ने जमा किए 157 नामांकन पत्र

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान वाली सात लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। कुल 109 प्रत्याशियों ने 157 नामांकन पत्र जमा किए हैं। इनकी जांच शुक्रवार (पांच अप्रैल) को होगी। आठ अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण में सात सीटों टीकमगढ, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल के लिए मतदान होगा। मतदान 26 अप्रैल को होगा। खजुराहो एकमात्र ऐसी सीट हैं जहां कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं है। कांग्रेस ने यह सीट गठबंधन के तहत सपा के लिए छोड़ी है।