Janjgir-champa Information : दस दिन में 35 हजार कापियां जांचने की चुनौती

Janjgir-champa Information : दस दिन में 35 हजार कापियां जांचने की चुनौती

दसवीं – बारहवीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन इन दिनों चल रहा है। जिले के मूल्यांकन केंद्र में जांचने के लिए 1 लाख 7 हजार 46 कापियां पहुंची है जिसमें से अब तक 72 हजार 146 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। मगर अभी भी 34 हजार 900 कापियों का मूल्यांकन शेष है।

By komal Shukla

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 11:50 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 11:50 PM (IST)

नईदुनिया न्यूज जांजगीर – चांपा । दसवीं – बारहवीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन इन दिनों चल रहा है। जिले के मूल्यांकन केंद्र में जांचने के लिए 1 लाख 7 हजार 46 कापियां पहुंची है जिसमें से अब तक 72 हजार 146 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। मगर अभी भी 34 हजार 900 कापियों का मूल्यांकन शेष है। ऐसे में में बोर्ड द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 14 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पूर्ण कर लेने को लेकर संशय है। क्योंकि जिन शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन में है उनमें से अधिकांश की ड्यूटी निर्वाचन प्रशिक्षण में लगा दिया गया है। इससे मूल्यांकन प्रभावित हो रहा है। हालांकि समय के पूर्व मूल्यांकन पूर्ण कर लिए जाने का दावा किया जा रहा है। मूल्यांकन में तीन सौ से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं – बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन 23 मार्च से प्रारंभ हुआ है। मूल्यांकन के लिए स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल खोखराभांठा जांजगीर को केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के लिए पहली खेप और दूसरी खेप को मिलाकर 1 लाख 7 हजार 46 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है। मूल्यांकन में तीन सौ से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में हाईस्कूल की 64 हजार 598 कापियां आई है जिसमें से 49 हजार 196 कापियोंका मूल्यांकन पूरा हो गया है। इसी तरह हायरसेकेंडरी की 42 हजार 448 कापियां आई है जिसमें से 22 हजार 956 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। अब तक 34 हजार 900 कापियां जांचने के लिए शेष रह गई है जिसे बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि 14 अप्रैल तक पूर्ण करना होगा।

मगर इसे लेकर संशय है क्योंकि जिन शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन में लगाई गई है उनमें से अधिकांश की ड्यूटी निर्वाचन प्रशिक्षण में भी लगा दिया गया है। इससे मूल्यांकन प्रभावित हो रहा है। यही वजह है कि हाईस्कूल के संस्कृत और सामाजिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय के कापियों की जांच अभी नहीं हो पाई है। वहीं हायरसकेंडरी के हिन्दी , अंग्रेजी, फिजिक्स, कैमेस्ट्रिी, इकोनामिक्स और बायोलाजी जैसे कई महत्वपूर्ण विषय के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी बाकी है।हालांकि मूल्यांकन के लिए अभी 10 दिन का समय है और समय पूर्व पूर्ण कर लेने का दावा किया जा रहा है।

सहायक सचिव और कलेक्टर ने किया निरीक्षण

उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल के सहायक सचिव योगेश कश्यप को जिले का प्रभारी बनाया गया हैं अब तक वे तीन बार निरीक्षण कर चुके हैं। अभी तीन दिन पूर्व भी उन्होंने मूल्यांकन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की गई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया है। इसके अलावा कलेक्टर आकाश छिकारा और डीईओ अश्वनी कुमार भारद्वाज ने भी निरीक्षण कर मूल्यांकन गंभीरता से करने और किसी प्रकार की त्रुटि नहीं करने के निर्देश दिए।

सीसीटीवी से रखी जा रही मूल्यांकन पर नजर

स्वामी आत्मानंद शासकीय उमा विद्यालय क्रमांक 2 जांजगीर में 23 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन सौ से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर तीसरी आंख की निगरानी में किया जा रहा है। मूल्यांकन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो इस पर नजर रखने के लिए मूल्यांकन केंद्र के कमरों में 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी से सभी मूल्यांकन कर्ताओं की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

जिले में बोर्ड परीक्षा की कापियां का मूल्यांकन जारी है। हाईस्कूल और हायरसेकेंडरी की 34 हजार 900 कापियों का मूल्यांकन शेष रह गया है जिसे निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। दोनों कक्षाओं के कुछ महत्वपूर्ण विषयों का मूल्यांकन अभी बाकी है। मूल्यांकन के लिए अंतिम तिथि 14 अप्रैल है।

संदीप श्रीवास्तव

मूल्यांकन केंद्र प्रभारी