Indore Mandi Bhav: तुवर, चना, उड़द, मोगर और मूंग दाल के दामों में तेजी

Indore Mandi Bhav: तुवर, चना, उड़द, मोगर और मूंग दाल के दामों में तेजी

इंदौर में गुरुवार को चना कांटा बढ़कर 5850-6000, विशाल 5650-5900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका गया।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Indore Mandi Bhav: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आस्ट्रेलिया में फरवरी के अंतिम दिनों से ही चना, मसूर का भाव सीमित उतार चढ़ाव के साथ स्थिर बना हुआ है। चना में कारोबार अब मौजदू स्टाक के बजाए अगली नई फसल की तरफ केन्द्रित होने लगा है। व्यापारियों, निर्यातकों को उम्मीद है कि भारत सरकार जून में आम चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चना पर लगे भारी रकम आयात शुल्क को कम या खत्म कर सकती है। इसी सोच के सहारे व्यापारी अगली नई फसल के चने का अग्रिम सौदा बड़े पैमाने पर करने पर लगे हैं ताकि इसका बेहतर स्टाक बना सके।

आस्ट्रेलिया में किसानों का ध्यान शीतकालीन फसलों की बोवनी पर लगा हुआ है, जिसमें चना भी शामिल है। इसलिए वहां सीमित मात्रा में इस दलहन का कारोबार हो रहा है। रमजान की मांग पहले ही पूरी हो चुकी है। इसलिए मुस्लिम देश इसकी खरीद में कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग में हुई अच्छी वर्षा से मसूर, मटर की खेती के लिए उपयुक्त माहौल बन गया है। चालू महीने के तीसरे चौथे सप्ताह से वहां दलहन फसलों की बोवनी आरंभ होने वाली है। चना की बोवनी मई के दूसरे पखवाड़े से शुरू होकर जून तक जारी रहेगी। ल्यूपिन का उत्पादन मुख्यत: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया प्रान्त में होता है और वहीं से इसका सर्वाधिक निर्यात भी किया जाता है। वहां किसान सूखे में ही इसकी बोवनी कर रहे हैं क्योंकि आगामी सप्ताहों के दौरान वहां पतझड़ कालीन वर्षा होने की संभावना है। इससे फसल को फायदा होगा।

भारत में देसी चना के आयात पर 66 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगा हुआ है। इसलिए आस्ट्रेलिया जैसे देशों से इसका नगण्य आयात किया जाता है। इस बार भारत में चना का उत्पादन कुछ घटने की संभावना है। फिलहाल बाजारों में चने की शार्टेज होने और मिलर्स की डिमांड अच्छी होने के कारण भाव में सुधार का रुख बना हुआ है। चना कांटा बढ़कर 5850-6000, विशाल 5650-5900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका गया।

दूसरी ओर आयातित तुवर के दामों में तेजी आने के कारण भारतीय बाजारों में भी तुवर के दाम पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को तुवर में 100-200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। तुवर महाराष्ट्र सफेद 10600-10800, कर्नाटक 10800-11000, निमाड़ी तुवर 9000-10000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। इधर, तुवर दाल में उपभोक्ता मांग के दबाव से 300 रुपये की और तेजी दर्ज की गई। वहीं चना दाल में 100, उड़द दाल में 100 मोगर में 50 और मूंग दाल-मोगर में 50 रुपये की तेजी रही। वहीं मसूर में भी अच्छी पूछताछ से भाव मजबूती बोले जा रहे है। अन्य दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहने से भाव में स्थिरता रही। कंटेनर में डॉलर चना बढ़कर 40/42 11900, 42/44 11700, 44/46 11400, 58/60 9400, 60/62 9300, 62/64 9200 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया।

दलहन के दाम – चना कांटा 5850-6000, विशाल 5650-5900, डंकी 5300-5400, मसूर 6100, तुवर महाराष्ट्र सफेद 10600-10800, कर्नाटक 10800-11000, निमाड़ी तुवर 9000-10000, मूंग 9000-9200, बारिश का मूंग नया 9200-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 8800-9200, मीडियम 7000-8000, हल्की उड़द 3000-5000, गेहूं मिल क्वालिटी 2250-2460, मालवराज गेहूं 2200-2350, लोकवन 2650-2800, पूर्णा 2650-2960 रुपये क्विंटल।

दालों के दाम – चना दाल 7800-7900, मीडियम 8000-8100, बेस्ट 8200-8300, मसूर दाल 7200-7300, बेस्ट 7400-7500, मूंग दाल 10550-10650, बेस्ट 10750-10850, मूंग मोगर 11450-11550, बेस्ट 11650-11750, तुवर दाल 12800-13000, मीडियम 13900-14000, बेस्ट 14700-14800, ए. बेस्ट 15700-15800, पैक्ड तुवर दाल नई 15900, उड़द दाल 11100-11200, बेस्ट 11300-11400, उड़द मोगर 11450-11550, बेस्ट 11650-11750 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 10000-11000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9500, मिनी दुबार 7500-8500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल।