Indore Crime Information: इंदौर में बोला इरफान, दोनों बहनों को बीवी बनाकर रखूंगा, छोटी के वीडियो करूंगा वायरल

Indore Crime Information: इंदौर में बोला इरफान, दोनों बहनों को बीवी बनाकर रखूंगा, छोटी के वीडियो करूंगा वायरल

24 साल की युवती ने मामला दर्ज कराया है। दोनों बहनें इंदौर में पढ़ाई करती हैं। पुलिस इऱफान की तलाश कर रही है।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 01:26 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 02:26 PM (IST)

दोनों बहनों को बीवी बनाकर रखूंगा, छोटी के वीडियो करूंगा वायरल

इंदौर। शहर में नरसिंहपुर की रहने वाली दो बहनों ने उनके ही शहर के एक युवक के खिलाफ शादी के लिए परेशान करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि उनके ही शहर का इरफान खान लगातार दोनों को शादी के लिए परेशान कर रहा है। हाल ही में सड़क पर उनका विवाद हो गया था। विवाद के दौरान इरफान ने कहा कि तेरी छोटी बहन से तो शादी करूंगा और तुझे भी पत्नी बनाकर रख लूंगा। हमारे धर्म में यह सब जायज है। मेरे पास तेरी छोटी बहन के अश्वलील फोटो हैं। इन्हें वायरल कर दूंगा तो तेरी बहन कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी।

naidunia_image

मामला भंवरकुंआ थाने का है। पुलिस ने बताया कि 24 साल की युवती ने मामला दर्ज कराया है। दोनों बहनें इंदौर में पढ़ाई करती हैं। छोटी बहन के साथ नरसिंहपुर का ही इरफान भी पढ़ता था। वह बहन को परेशान कर रहा है। बड़ी बहन ने जब उससे दूर रहने के लिए कहा। तो सड़क पर विवाद करने लगा, उसी दौरान उसने यह बात कही। उसने कहा कि तेरी छोटी बहन से तो शादी करूंगा और तुझे भी पत्नी बनाकर रख लूंगा। हमारे धर्म में यह सब जायज है। मेरे पास तेरी छोटी बहन के अश्वलील फोटो हैं। इन्हें वायरल कर दूंगा तो तेरी बहन कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी।

बहनों ने हिंदू संगठन की मदद से पुलिस थाना पहुंचकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस इऱफान की तलाश कर रही है।