इंदौर में गुरुवार को सोयाबीन 4600-4650, सरसों निमाड़ी 5800, एवरेज 5400-5600, राइया 4600-4800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।
By Lokesh Solanki
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 02:20 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 02:20 AM (IST)
Edible Oil Value in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मलेशिया बाजारों के मजबूत संकेत और भारतीय पोर्ट पर कमजोर तेल स्टाक के साथ ही कच्चे तेल में मजबूती से भारतीय तेल बाजारों में पिछले कुछ दिनों से तेजी का वातावरण बना हुआ है। गुरुवार को सोया तेल ऊंचे दामों पर ग्राहकी अकटने के कारण बढ़ते दाम थम गए हैं। इंदौर में सोयाबीन तेल 1000-1005 रुपये प्रति दस किलो पर स्थिर रहा। त्योहारी मांग के चलते सोया तेल में ज्यादा मंदी की गुंजाइश कम हैं।
बंदरगाहों पर जो आमतौर पर आठ-दस लाख टन खाद्य तेलों का स्टाक रहा करता था, वह फिलहाल कम हो गया है। खाद्य तेल कंपनियों के पास भी जो स्टाक होता था, वह भी काफी कम है। शादी-विवाह और नवरात्र की खाद्य तेलों की मांग आगे बढ़ेगी। दूसरी ओर सोयाबीन की आवक कम होने के कारण सोयाबीन के दाम ऊंचे बोले जा रहे है। गुरुवार को प्लांट खरीदी सोयाबीन के दाम करीब 40-50 रुपये तक ऊंचे बोले गए। सोयाबीन 4600-4650, सरसों निमाड़ी 5800, एवरेज 5400-5600, राइया 4600-4800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।
लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1510-1530, मुंबई मूंगफली तेल 1530, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1000-1005, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 960, इंदौर पाम 1012, मुंबई सोया रिफाइंड 990, सोया डीगम 905, मुंबई पाम तेल 990, राजकोट तेलिया 2400, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 960 रुपये।
सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – खंडवा आइल 4725, अवी एग्रो 4700, प्रकाश 4770, प्रेस्ट्रीज 4750, पतंजलि 4680, सांवरिया 4675, बंसल मंडीदीप 4725, बैतूल आइल सतना 4825, बैतूल 4800, धानुका सोया नीमच 4815, धीरेंद्र सोया नीमच 4810, दिव्या ज्योति 4750, पीथमपुर 4750, पचोर 4735, हरिओम रिफाइनरी 4820, केएन एग्री इटारसी 4690, लाभांशी एग्रोटेक देवास 4775, आइडिया लक्ष्मी देवास 4725, केपी साल्वेक्स निवाड़ी 4750, लिविंग फूड शुजालपुर 4750, मित्तल सोया देवास 4750, एमएस साल्वेक्स नीमच 4815, नीमच प्रोटीन 4825, महेश आइल 4725, सोनिक बायोकेम 4725, सालासर हरदा 4775 रुपये प्रति क्विंटल।
कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2800 रुपये।





