Bihar Lok Sabha Election 2024: जमुई में पीएम मोदी ने चिराग को बताया छोटा भाई, करप्शन पर लालू परिवार को घेरा
पीएम मोदी ने कहा- आज जमुई की इस धरती पर उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 12:47 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 12:58 PM (IST)

एजेंसी, जमुई (Bihar Lok Sabha Election 2024)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के जमुई में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान चिराग पासवान को छोटा भाई बताया। नीतीश कुमार के काम की तारीफ की और लालू यादव को लैंड फॉर जॉब मामले में घेरा।
Jamui Lok sabha Seat: पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
- आज जमुई की इस धरती पर उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है। जमुई से भाजपा और एनडीए के पक्ष में उठी ये हुंकार बिहार के साथ ही पूरे देश में गूंज रही है।
- रेलवे में भर्ती के नाम पर जो लोग गरीब युवाओं से जमीन लिखवा लें, वो बिहार के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते।
- घमंडिया गठबंधन वालों के समय में केवल खस्ताहाल ट्रेनें चलती थीं। लेकिन अब पूरे देश की तरह ही बिहार के लोग भी वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं।
- आज का भारत, दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और हैसियत कैसे बढ़ी है।
- बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद बिहार के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हो पाया।
- बिहार को NDA गठबंधन बहुत ही परिश्रम से एक बड़े दलदल से बाहर निकाल कर लाया है।
- आज देश के सारे भ्रष्टाचारी, जो हमेशा एक दूसरे से लड़ते थे, अब मिलकर मोदी के खिलाफ हो गए हैं। मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ।
#WATCH | At PM Narendra Modi’s public rally in Jamui, Bihar CM Nitish Kumar says, “‘Wo To Jhuth-Muth Ka Hum Bich Me Ek Baar sath Kar Liye The To aaj Wo Baat Karta Hai’, however after I noticed that he’s doing flawed, I left them (RJD). And we’re collectively eternally now. ‘Ab Kabhi Idhar… pic.twitter.com/BuIlhNseXy
— ANI (@ANI) April 4, 2024


