स्काउट गाइड के बच्चों ने मतदान जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद जागरूक रैली निकाली।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 12:22 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 12:22 AM (IST)
मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। स्काउट गाइड के बच्चों ने मतदान जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद जागरूक रैली निकाली।
जिले के मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में सात मई को मतदान के लिए प्रेरित करने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को मतदाता जागरूकता के माध्यम से स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा डोर टू डोर संपर्क कर 18 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए ग्राम पंचायत लालपुर कला में शासकीय प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक शाला,स्वास्थ्य मितानिन,ग्रामपंचायत लालपुर कला के द्वारा रैली निकाली गई। बैंडबाजा के साथ ग्राम भ्रमण के दौरान मतदान के लिए आह्वान की। उन्होने कहा ग्रामीण घर से बाहर निकलें , सभी मतदान के लिए सेल्फी जोन से फोटो खिंचवाए और बच्चों द्वारा स्लोगन, चौक – चौराहे पर सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से उत्साह पूर्वक ग्रामीणजनों को लोकसभा निर्वाचन में निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए कहा गया इसके साथ में मतदाता शपथ दिलाई गई। दीवारों पर मतदाता जागरूकता स्टीकर भी चिपकाया गया।
इस अवसर पर सुखबाई नट सरपंच, हरिशंकर कश्यप उपसरपंच,परमेश्वर निर्मलकर, लव निर्मलकर,आरती ध्रुव,हेमा कश्यप, लक्ष्मी कुलमित्र एवम दामिनी कश्यप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,उदय कश्यप सचिव,रामगोपाल कश्यप,परमेश्वरी निर्मलकर, पुनीता कश्यप,जमुना बाई स्वास्थ्य मितानिन,रसोईया,चंद्रकुमार राजपूत प्रधान पाठक,दरबार सिंह राजपूत,धर्मेंद्र राजपूत,रितेश कश्यप,युगल राजपूत,विजय ध्रुव,कृष्णकुमार साहू,अनिता राजपूत,ज्योति मिश्रा,गायत्री राजपूत,सनत निर्मलकर अन्य उपस्थित रहे।




.jpg)
