Warmth Wave Alert: आज इन राज्यों में चल सकते हैं लू के थपेड़े, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Warmth Wave Alert: आज इन राज्यों में चल सकते हैं लू के थपेड़े, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चलने का अनुमान है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 08:27 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 08:27 AM (IST)

झारखंड और विदर्भ के कुछ इलाकों में भी 4 और 5 अप्रैल को लू की स्थिति का अनुभव होगा।

HighLights

  1. कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में 4 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है।
  2. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भी लू के थपेड़े महसूस किए जाएंगे।
  3. 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक रायलसीमा, पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की आशंका है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश में कई राज्यों में तेज गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ राज्यों में अभी बारिश व तूफानी गतिविधि जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 6 अप्रैल तक पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में हीटवेव चलने की संभावना है, वहीं 7 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश व तेज हवाएं चल सकती है।

इन राज्यों में चलेगी लू

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में 4 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है, जबकि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भी लू के थपेड़े महसूस किए जाएंगे। 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक रायलसीमा, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की आशंका है। इधर झारखंड और विदर्भ के कुछ इलाकों में भी 4 और 5 अप्रैल को लू की स्थिति का अनुभव होगा। 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चलने का अनुमान है।

naidunia_image

सावधानी बरतें लोग

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा , उत्तरी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में हीटवेव के कारण लोगों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है।

पश्चिम बंगाल व सिक्किम में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 1 से 3 अप्रैल तक गरज और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाएं होंगी। इस बीच अरुणाचल प्रदेश में 1 से 5 अप्रैल तक भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 4 अप्रैल को मेघालय में भारी बारिश का अनुमान है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन