Sanjay Nirupam: संजय निरुपम पर कांग्रेस का एक्शन, स्टार कैंपेनर की लिस्ट से हटाया
महाराष्ट्र कांग्रेस ने बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही उन्हें स्टार कैंपेनर की सूची से हटा दिया है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 05:30 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 05:30 PM (IST)

एएनआई, मुंबई। Sanjay Nirupam: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही उन्हें स्टार कैंपेनर की सूची से हटा दिया है। प्रस्ताव राज्य कांग्रेस ने पास कर लिया है। फैसला दिल्ली में आलाकमान को लेना है।
बयान पर कार्रवाई की जाएगी
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों में था। जिसे रद्द कर दिया गया है। वह जिस तरह से बयान दे रहे हैं। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई उत्तर पश्चिम से लड़ना चाहते हैं चुनाव
संजय निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। शिवसेना (यूबीटी) ने यहां से अमोल कीर्तिकार को उतारा है। जिससे संजय नाराज हो गए। उन्होंने सीट बंटवारे में कांग्रेस पर हावी होने के लिए शिवसेना (यूबीटी) की कड़ी आलोचना की थी।


