Right now In Indore: भगवान अदिनाथ के जन्म कल्याणम महोत्सव पर जैन संत-मुनि के प्रवचन होंगे

जानिये शहर में आज होंगे ये प्रमुख आयोजन, इन्हें देखकर बनाएं अपने दिन का कार्यक्रम। संत पं. कमलकिशोर नागर की भागवत कथा भी सुनाएंगे।

By ramkrashna Mule

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 07:31 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 07:31 AM (IST)

Today In Indore: भगवान अदिनाथ के जन्म कल्याणम महोत्सव पर जैन संत-मुनि के प्रवचन होंगे
इंदौर शहर में आज के कार्यक्रम।

Right now In Indore नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 3 अप्रैल को होंगे। इसमें मालवी माटी के संत पं. कमलकिशोर नागर की भागवत कथा भी सुनाएंगे और भगवान अदिनाथ के जन्म कल्याणम महोत्सव पर जैन संत-मुनि के प्रवचन भी होंगे। इसके अलावा शहर में साईंबाबा की प्रभातफेरी और संध्या फेरी भी निकलेगी। शहर में कला की कार्यशाला भी जारी है और बुनकर भी बुनकारी के नायाब कलेक्शन के साथ शहर आए हैं।

– शहर में एक बार फिर साईं के प्रति भक्ति और समर्पण का उल्लास छाएगा। केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट की प्रभातफेरी न्यू नगीन नगर में सुबह निकलेगी।

– देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति की संध्या फेरी नीलकंठ कालोनी स्थित राधा नगर में शाम 6 बजे निकाली जाएगी।

-योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर की महालक्ष्मी मंदिर, उषा नगर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह योग शिक्षकों द्वारा शरीर की अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताया जाएगा।

– जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याण महोत्सव भी हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। दिगंबर जैन समवशरण मंदिर तुकोगंज ट्रस्ट व दिगंबर जैन श्राविकाश्रम ट्रस्ट कंचन बाग के संयुक्त तत्वावधान में समवशरण मंदिर में यह आयोजन होगा। मंदिर में सुबह नित्य नियम पूजन अभिषेक, शांति धारा होगी। इसके बाद समवशरण मंदिर से श्रीजी की शोभा यात्रा निकलेगी। यात्रा कंचन बाग एवं रतलाम कोठी होते हुए समवशरण मंदिर पर संपन्न होगी। मंदिर में प्रवचन, अभिषेक, शांति धारा होगी व प्रभावना वितरित की जाएगी। शाम 7.30 बजे आरती होगी और उसके बाद भजन संध्या होगी।

naidunia_image

– सात दिवसीय भागवत कथा 2 से 8 अप्रैल तक गोम्मटगिरी जम्बूड़ी हप्सी स्थित गोवर्धन गोशाला पर आयोजित की जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक पं. कमल किशोर नागर के मुखारविंद से होगी। कथा से पहले सोमवार को आयोजन स्थल से कलश यात्रा निकलेगी। इसमें हजारों में महिलाएं कलश लेकर चलेगी।

– आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के मातृशक्ति प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार शाम 4 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित महर्षि गौतम आश्रम से श्री श्रीविद्याधाम तक गणगौर का बाना निकाला जाएगा। बाने में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ईसर, बेस्ट गणगौर आदि पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

– यदि आज दिन में आप रेसकोर्स रोड से गुजर रहे हैं तो थोड़ी देर के लिए बास्केटबाल काम्प्लेक्स जरूर जाएं, क्योंकि यहां देश के विभिन्न भागों के बुनकर अपनी बुनकारी के नमूने लेकर आए हैं। जिन्हें आप निहार भी सकते हैं और बुनकारी के बारे में जान भी सकते हैं।

– यदि आपकी रूचि इतिहास को करीब से जानने में है तो आप छत्रीबाग स्थित होलकरकालीन छत्रियों के देखने जरूर जाएं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आप यहां छत्रियों को निहार सकते हैं। यहां लगे साइन बोर्ड की मदद से आप होलकर राजवंश के बारे में भी जान सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव