Coronary heart Assault: हार्ट अटैक से बचने के लिए आज ही अपनी लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव

थक्का धमनियों को अवरुद्ध कर सकता है, जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है। दिल के दौरे के लक्षण अलग-अलग होते हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 05:44 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 05:44 PM (IST)

Heart Attack: हार्ट अटैक से बचने के लिए आज ही अपनी लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव
coronary heart assault signs

HighLights

  1. इससे बचाव का तरीका यही है कि अपनी लाइफस्टाइल सही करें।
  2. सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक शेड्यूल बनाएं और उसे फॉलो करें।
  3. सुबह वॉक पर जाना, एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Coronary heart Assault: ठंड भले ही जा चुकी है, लेकिन अभी भी हार्ट अटैक के केस कम नहीं हो रहे। रोजाना ओपीडी पर कई केस हृदयाघात से जुड़े पहुंच रहे हैं। आजकल जवां लोग भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, जो एक बेहद चिंताजनक बात है। दरअसल, दिल का दौरा तब पड़ता है, जब हृदय में रक्त का प्रवाह बहुत कम या अवरुद्ध हो जाता है। जब हृदय तक रक्त और ऑक्सीजन भेजने वाली धमनी अवरुद्ध हो जाती है। समय के साथ वसायुक्त, कोलेस्ट्रॉल युक्त जमाव जमा हो जाता है, जिससे हृदय की धमनियों में प्लाक बन जाता है। यदि प्लाक फट जाए, तो रक्त का थक्का बन सकता है।

लाइफस्टाइल में करें बदलाव

थक्का धमनियों को अवरुद्ध कर सकता है, जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है। दिल के दौरे के लक्षण अलग-अलग होते हैं। कुछ लोगों में हल्के लक्षण होते हैं। इनमें सीने में दर्द, दबाव, जकड़न, निचोड़ने या दर्द जैसा महसूस हो सकता है। इससे बचाव का तरीका यही है कि अपनी लाइफस्टाइल सही करें। सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक शेड्यूल बनाएं और उसे फॉलो करें। सुबह वॉक पर जाना, एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।

समय-समय पर करवाएं जांच

धूम्रपान न करें। बाहर के खाने को अवॉइड करें। घर पर भी ज्यादा मिर्च, मसाले का खाना न खाएं। जिन मरीजों को ब्लड प्रेशर की समस्या है। वह समय-समय पर अपना परीक्षण कराते रहें और चिकित्सक के बताए अनुसार दवा लेते रहें। छाती में दर्द को हल्के में न लें। यदि ऐसा होता है तो चेकअप कराएं और ट्रीटमेंट शुरू कर दें।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

Sanjay Nirupam: संजय निरुपम पर कांग्रेस का एक्शन, स्टार कैंपेनर की लिस्ट से हटाया

महाराष्ट्र कांग्रेस ने बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही उन्हें स्टार कैंपेनर की सूची से हटा दिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 05:30 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 05:30 PM (IST)

Sanjay Nirupam: संजय निरुपम पर कांग्रेस का एक्शन, स्टार कैंपेनर की लिस्ट से हटाया
सजय निरुपम (फाइल फोटो)

एएनआई, मुंबई। Sanjay Nirupam: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही उन्हें स्टार कैंपेनर की सूची से हटा दिया है। प्रस्ताव राज्य कांग्रेस ने पास कर लिया है। फैसला दिल्ली में आलाकमान को लेना है।

बयान पर कार्रवाई की जाएगी

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों में था। जिसे रद्द कर दिया गया है। वह जिस तरह से बयान दे रहे हैं। उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई उत्तर पश्चिम से लड़ना चाहते हैं चुनाव

संजय निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। शिवसेना (यूबीटी) ने यहां से अमोल कीर्तिकार को उतारा है। जिससे संजय नाराज हो गए। उन्होंने सीट बंटवारे में कांग्रेस पर हावी होने के लिए शिवसेना (यूबीटी) की कड़ी आलोचना की थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Boney kapoor breaks silence on battle with Anil Kapoor | अनिल कपूर के साथ झगड़े पर बोनी ने तोड़ी चुप्पी: कहा – मेरे इस कमेंट को गंभीरता से लिया गया, भाई से बात करूंगा

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘नो एंट्री’ के सीक्वल पर प्रोड्यूसर बोनी कपूर के अनाउंसमेंट के बाद अनिल कपूर के साथ के साथ उनके झगड़े को लेकर इंडस्ट्री में तरह- तरह की बातें हो रही है। इसी बीच बोनी कपूर ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा – मजाक में कहे गए बात को लेकर मुद्दा बना दिया। बोनी कपूर ने अनिल कपूर के साथ रिश्तें पर बात करते हुए कहा कि भाई से बात करूंगा और इसे स्पष्ट करूंगा।

बोनी कपूर ने अनिल कपूर के साथ झगड़े पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा- अनिल बीजी स्टार हैं, मुझे पता है कि अगले दो वर्षों तक उनके के पास डेट्स नहीं है। मैंने कहा था कि उन्हें सीक्वल की जरूरत नहीं है। मेरे इस कमेंट को गंभीरता से लिया गया, अगर यह कमेंट गलत तरीके से अनिल तक पहुंचा है, जिससे वह दुखी हैं, तो मैं अपने भाई से बात करूंगा और इसे स्पष्ट करूंगा।

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर एक साथ।

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर एक साथ।

हम दोनों फिल्म इंडस्ट्री में एक साथ बढ़े हैं, कठिन समय में एक-दूसरे के लिए मौजूद रहे हैं और हम दोनों के बीच यह कभी नहीं बदलेगा। बोनी कपूर ने कहा – मैं हैरान हूं कि मजाक में कहे गए बात को मीडिया ने एक लाइट हार्टेड ह्यूमर पर मुद्दा बनाया। जबकि सच्चाई यह है कि मैं जिस फिल्म को बना रहा हूं, उसमें सलमान या अनिल नहीं हैं, क्योंकि वे दोनों बहुत बिजी स्टार्स हैं। इसलिए उनके साथ इसे बनाने के बारे में सोचने के बजाय मैंने यंग जनरेशन के साथ सीक्वल बनाने का फैसला किया।

अनिल कपूर और बोनी कपूर एक साथ।

अनिल कपूर और बोनी कपूर एक साथ।

यह सोचना कि उनमें से कोई भी मुझसे नाराज हो सकता है, क्योंकि वे ‘नो एंट्री’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं, यह पूरी तरह से बेतुका और हास्यास्पद विचार है। नो एंट्री सीक्वल को शायद उनकी जरूरत पड़ी होगी लेकिन उन्हें सीक्वल की जरूरत नहीं है।

अनीस बज्मी ने कहा- दरार वाली खबर सुनकर हैरान हूं

डायरेक्टर अनीस बज्मी ने बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच दरार की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा- बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच खटास भरे संबंधों के बारे में सुनकर हैरान हूं। इस विषय में अभी तक बोनी कपूर से बात नहीं कर पाया क्योंकि मैं भूल भुलैया 3 की शूटिंग में व्यस्त था।

डायरेक्टर अनीस बज्मी।

डायरेक्टर अनीस बज्मी।

अनीस बज्मी और अनिल कपूर एक साथ नो एंट्री के अलावा वेलकम और पागलपंती जैसी फिल्में साथ में कर चुके हैं। अनीस बज्मी ने कहा, ‘अगर अनिल कपूर नो एंट्री 2 में नहीं होंगे तो स्वाभाविक रूप से उन्हें बुरा लगेगा। लेकिन इस फिल्म में अनिल कपूर के न होने के बोनी जी के पास भी अपने कारण रहे होंगे। वे दोनों भाई है कल दोनों एक दूसरे से मिलेंगे और एक दूसरे को गले लगाएंगे। वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।’

Lok Sabha Chunav: परिवारवाद के खिलाफ थे बस्तर से कांग्रेस के पहले सांसद सुरती क्रिस्टैया, बेटियों को राजनीति में नहीं आने दिया

71 वर्षीय गीता पुराने दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि पिता सुरती क्रिस्टैया से कांग्रेस के लोगों ने कहा था कि आपकी तीन बेटियां हैं, किसी को राजनीति में अपना उत्तराधिकारी बनाइए लेकिन पिताजी ने साफ मना दिया था। उनका विश्वास सिद्धांतों की राजनीति पर था।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 05:00 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 05:00 PM (IST)

Lok Sabha Chunav: परिवारवाद के खिलाफ थे बस्तर से कांग्रेस के पहले सांसद सुरती क्रिस्टैया, बेटियों को राजनीति में नहीं आने दिया
परिवारवाद के खिलाफ थे बस्तर से कांग्रेस के पहले सांसद सुरती क्रिस्टैया

HighLights

  1. परिवारवाद के खिलाफ थे बस्तर से कांग्रेस के पहले सांसद सुरती क्रिस्टैया
  2. बेटियों को राजनीति में नहीं आने दिया, बेटी के चुनाव लड़ने का प्रस्ताव ठुकराया
  3. सांसद, विधायक और मंत्री रहते आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा पर दिया सबसे ज्यादा जोर

मो. अय्यूब खान, बीजापुर (नईदुनिया)। राजनीति में परिवारवाद कोई नई बात नहीं है। हर दल में यह परंपरा का रूप ले चुका है। अपवाद स्वरूप इक्का दुक्का दल ही इससे अछूते हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप ज्यादा लगते रहे हैं। बस्तर से कांग्रेस के पहले सांसद स्वर्गीय सुरती क्रिस्टैया राजनीति में परिवारवाद के खिलाफ थे। उन्होंने लोकसभा का 1952 का पहला आम चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए।

1957 में दूसरे आम चुनाव में जीत दर्ज कर सांसद बने थे। बाद में एक बार विधायक भी बने और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की प्रकाशचंद सेठी की सरकार में आदिम जाति कल्याण राज्यमंत्री मंत्री के रूप में काम किया। उनकी तीन बेटियां हैं। इकलौते बेटे गिरीश शाह का 12 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। बीजापुर जिले के प्रतिष्ठित कुटरू जमींदार परिवार के सुरती क्रिस्टैया पारिवारिक विवाद के बाद कुटरू छोड़कर नैमेड़ में बस गए थे।

बेटी के चुनाव लड़ने का प्रस्ताव ठुकराया

उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को राजनीति से दूर रखा। उनका मानना था कि राजनीति में परिवारवाद नहीं होना चाहिए। मध्यप्रदेश के समय 1980 में कांग्रेस नेताओं ने उनकी बड़ी बेटी गीता को विधानसभा चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन सुरती ने मना कर दिया था। सांसद, विधायक और मंत्री रहते उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया। उनका मानना था कि शिक्षा आदिवासियों को विकास में आगे ले जा सकती है।

उन्होंने बड़ी बेटी गीता को सिंधिया स्कूल ग्वालियर में पढ़ने के लिए भेजा था। गीता प्रधान अध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। मंझली बेटी रीता खेती-किसानी देखती हैं। छोटी बेटी नीता क्रिस्टैया कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर में वर्तमान में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि तीनों पुत्रियों ने अविवाहित रहने का निर्णय लिया है।

71 वर्षीय गीता पुराने दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि पिता सुरती क्रिस्टैया से कांग्रेस के लोगों ने कहा था कि आपकी तीन बेटियां हैं, किसी को राजनीति में अपना उत्तराधिकारी बनाइए लेकिन पिताजी ने साफ मना दिया था। उनका विश्वास सिद्धांतों की राजनीति पर था। घर-परिवार के लोगों को राजनीतिक कामों से दूर रखते थे। 1999 में सुरती का निधन हुआ।

अच्छे शिकारी थे क्रिस्टैया

सुरती क्रिस्टैया अच्छे शिकारी भी थे। सादा जीवन उच्च विचार के धनी सुरती ने समूचे बस्तर के विकास के लिए काम किया। आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा बीजापुर क्षेत्र से लगी है, इसलिए यहां शिक्षा को लेकर पहले से भी जागरूकता थी। सुरती क्रिस्टैया ने अपने समय में कई स्कूल खुलवाए थे। गृहग्राम नैमेड़ अंचल का विकसित क्षेत्र के रूप में आज जाना जाता है तो इसका श्रेय उन्हें भी जाता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने आदेश रखा सुरक्षित

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उनकी गिरफ्तारी और ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 04:40 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 04:40 PM (IST)

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने आदेश रखा सुरक्षित
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और ईडी रिमांड के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। सीएम केजरीवाल ने अदालत में याचिका दायर की और खुद की रिहाई की मांग की है। बुधवार को सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पक्ष रखा। फिर प्रवर्तन निदेशालय क तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दलीलें दी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Chaitra Navratri 2024 Puja Samagri: चैत्र नवरात्र में विधि-विधान से करें देवी मां की पूजा, नोट करें सामग्री लिस्ट

अगर आप भी अपने कार्यों में सफल होना चाहते हैं, तो मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने के लिए आज ही सभी सामग्री इकट्ठा कर लें।

By Ekta Sharma

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 04:40 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 04:46 PM (IST)

Chaitra Navratri 2024 Puja Samagri: चैत्र नवरात्र में विधि-विधान से करें देवी मां की पूजा, नोट करें सामग्री लिस्ट
chaitra navratri 2024 puja samagri

HighLights

  1. चैत्र नवरात्र में देवी दुर्गा के 9 रूपों की विशेष पूजा की जाती है।
  2. चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल को समाप्त होंगे।
  3. चैत्र नवरात्र की पूजा विधि-विधान से करें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Chaitra Navratri 2024 Puja Samagri: चैत्र नवरात्र का त्योहार देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी काफी रौनक देखने को मिलती है। चैत्र नवरात्र में देवी दुर्गा के 9 रूपों की विशेष पूजा की जाती है और उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। नवरात्र में सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान से की जाए, तो देवी मां की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप भी अपने कार्यों में सफल होना चाहते हैं, तो मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने के लिए आज ही सभी सामग्री इकट्ठा कर लें। यहां देखिए चैत्र नवरात्र पूजा सामग्री लिस्ट।

चैत्र नवरात्र पूजा सामग्री

चैत्र नवरात्र में पूजा के लिए सामग्री में मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर, चौकी पर बिछाने के लिए लाल रंग का कपड़ा, बंदनवार, सोलह श्रृंगार (बिंदी, चूड़ी, तेल, कंघी, दर्पण आदि), थोड़ी सी पिसी हुई हल्दी, आसन, चौकी, मौली, रोली, कमलगट्टा, शहद, चीनी, सिन्दूर, सुपारी, पान, लौंग, बताशा, हल्दी की गांठ, नैवेध, जावित्री, जटा वाला नारियल, सूखा नारियल, पंचमेवा, गंगा जल, नवग्रह पूजा के लिए चावल, पूजा की थाली, दीपक, घी, अगरबत्ती , कपड़े, दही, आदि शामिल करें।

मां दुर्गा श्रृंगार सामग्री

चैत्र नवरात्र के दौरान मां दुर्गा का श्रृंगार जरूर करना चाहिए। इसलिए श्रृंगार सामग्री में लाल चुनरी, लाल चूड़ियां, बिछिया, इत्र, चोटी, गले की माला या मंगलसूत्र, पायल, नेल पेंट, लाली, सिन्दूर, बिंदी, काजल, मेहंदी, महावर, शीशा, चोटी के लिए बैंड, नथ, गजरा, मांग टीका, झुमके, कंघी, शीशा आदि शामिल करें शामिल कर सकते हैं।

चैत्र नवरात्र तिथि

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को रात 11.51 बजे शुरू होगी और यह तिथि 9 अप्रैल को रात 8.29 बजे समाप्त होगी। ऐसे में चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल को समाप्त होंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

चैत्र नवरात्रि पर करें परिवार संग माता वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC लाया वंदे भारत का सबसे सस्ता पैकेज

आईआरसीटीसी ने विशेष वंदे भारत पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज का नाम माता वैष्णोदेवी बाय वंदे भारत (एनडी010) है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 04:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 04:23 PM (IST)

चैत्र नवरात्रि पर करें परिवार संग माता वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC लाया वंदे भारत का सबसे सस्ता पैकेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Mata Vaishno Devi Darshan 2024: शुभता और तीर्थयात्रा के गहरे धार्मिक महत्व के कारण चैत्र नवरात्रि पर माता वैष्णो देवी में भक्तों की बड़ी भीड़ आती है। नवरात्रि का नौ दिवसीय त्योहार देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करने के लिए समर्पित है। इस साल यह पर्व 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलेगा। कई पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माता वैष्णो देवी को विशेष रूप से पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवी अपने भक्तों की इच्छाए पूरी करती हैं।

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों से भी लोग आते हैं। हाल ही में आईआरसीटीसी ने विशेष वंदे भारत पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज का नाम माता वैष्णोदेवी बाय वंदे भारत (एनडी010) है। इस टूर की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 11 अप्रैल से होगी। यह एक रात और दो दिन के लिए है।

पैकेज में मील प्लान शामिल

इस टूर पैकेज में माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार टिकट से दिल्ली से कटरा आना और जाना होगा। इसमें आप एक रात कटरा में एसी होटल में ठहरेंगे। इसके अलावा मील प्लान की बात करें तो दिन में तीन बार का भोजन शामिल है।

पैकेज की कीमत

आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस पैकेज के टिकट बुक कर सकते हैं। सिंगल बुकिंग के लिए 9,145 रुपये चुकाने होंगे। दो लोगों के लिए 7,660 रुपये देने होंगे। तीन लोगों के लिए 7,290 रुपये चुकाने होंगे। अगर आप 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड चाहते हैं तो 6,055 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, अगर बेड नहीं चाहिए तो 5,560 रुपये देने होंगे। पैकेज को बुक करने के लिए यहां क्लिक करें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Seoni Highway Accident: ट्रक की टक्कर से रेलिंग में घुसी बाइक में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

रेलिंग से टक्कर और स्पार्किंग से निकली चिंगारी के कारण बाइक में आग भड़क गई।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 04:04 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 04:07 PM (IST)

Seoni Road Accident: ट्रक की टक्कर से रेलिंग में घुसी बाइक में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत
सिवनी में दुर्घटना के बाद बाइक में लगी आग।

HighLights

  1. नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में गोपालगंज के दर्दनाक हादसा।

Seoni Highway Accident: सिवनी। सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर नागपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 में बुधवार दोपहर करीब एक बजे गोपालगंज के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र नागपुर निवासी सीताराम पुत्र किशनलाल मानवटकर (40) बाइक में सवार होकर अकेला सिवनी के बरघाट अंतर्गत जेवनारा गांव में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह फोरलेन पर घिसटते हुए सड़क किनारे लगी स्टील रेलिंग से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलिंग से टक्कर और स्पार्किंग से निकली चिंगारी के कारण बाइक में आग भड़क गई।

देखते ही देखते दुघर्टनाग्रस्त बाइक आग में जलकर पूरी खाक हो गई। जबकि फोरलेन सड़क में कुछ दूरी पर गिरकर बाइक सवार सीताराम मानवटकर की मौत हो गई। बाइक वाहन की रेलिंग से इतनी जोरदार टक्कर हुई कि सीताराम के हाथ-पैर शरीर से अलग हो गए।

कई फिट तक घिसटा वाहन

लखनवाड़ा थाना प्रभारी चंद्रकिशोर सिंगरामे ने नईदुनिया को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात ट्रक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल जब मौके पर पहुंचा, तब तक दुघर्टनाग्रस्त बाइक वाहन जलकर खाक हो गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Shivam Mavi: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, IPL से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

तेज गेंदबाज शिवम मावी आईपीएल 2024 सीजन के बाहर हो गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 03:39 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 03:39 PM (IST)

Shivam Mavi: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, IPL से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज
शिवम मावी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024, Shivam Mavi: लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी आईपीएल 2024 सीजन के बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर दी।

लखनऊ टीम ने दी जानकारी

एलएसजी ने एक बयान जारी कर कहा कि शिवम मावी सीजन की शुरुआत से पहले प्री-सीजन कैंप का हिस्सा थे। दुर्भाग्य से चोट के कारण शिवम आईपीएल 2024 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। लखनऊ ने कहा, प्रतिभाशाली दाएं हाथ का तेज गेंदबाज दिसंबर में ऑक्शन के बाद हमारे साथ जुड़ गया। प्री-सीजन से शिविर का हिस्सा रहा है। फ्रेंचाइजी आने वाले दिनों में शिवम मावी की रिकवरी प्रक्रिया में उनका सपोर्ट करेगी।

You may come again stronger, Shivam. And we’re with you all the way in which. 💙 pic.twitter.com/zYSs3URV1p

— Lucknow Tremendous Giants (@LucknowIPL) April 3, 2024

लखनऊ सुपर जायंट्स ने कहा कि शिवम मावी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। इसलिए हम और शिवम निराश हैं। उनका सीजन जल्दी समाप्त हो गया। फ्रेंचाइजी उनका समर्थन जारी रखेगी। उनकी रिकवरी प्रक्रिया में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम उनकी शीघ्र और पूर्ण वापसी की कामना करते हैं।

अंक तालिका में चौथे स्थान पर एलएसजी

फिलहाल लखनऊ चार अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट +0.483 है। केएल राहुल की कप्तानी वाली एलएसजी की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 रन से हार के साथ सीजन की निराशाजनक शुरुआत हुई। हालांकि अपने अगले दो मैचों में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत हासिल की।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Sanjay Leela Bhansali’s ‘Heeramandi’ music out | संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ का सॉन्ग आउट: सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है गाना, 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी सीरीज

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग बेव सीरीज ‘हीरामंडी’ लंबे समय से चर्चा में है। ‘हीरामंडी’ का पहला गाना ‘तिलस्मी बाहें’ आज रिलीज कर दिया गया है। ये गाना सोनाक्षी पर फिल्माया गया है। इसमें सोनाक्षी काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। सॉन्ग में दिखाया गया है कि सोनाक्षी और आदिति राव हैदरी मिलकर किसी मकसद को अंजाम देना चाहती हैं। गाने के आखिर में दोनों एक दूसरे को लुक देती हुई नजर आई हैं। बता दें, ‘तिलस्मी बाहें’ को संजय लीला भंसाली ने ही कंपोज किया है।

‘हीरामंडी’ में कुल 8 एपिसोड होंगे। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 190 देशों में लॉन्च की जाएगी। हाल ही में सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस की गई थी। सीरीज 1 मई, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए भंसाली ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है।

तवायफों की जिंदगी को दर्शाएगी हीरामंडी

‘हीरामंडी’ ब्रिटिश राज के खिलाफ इंडियन फ्रीडम मूवमेंट के दौरान लाहौर के हीरामंडी रेड-लाइट इलाके में तवायफों की जिंदगी को दिखाता है। सीरीज में स्टारकास्ट की बात करें, तो सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सेहगल, फरीदा जलाल जैसी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीरामंडी का इतिहास 450 साल पुराना है। ये पाकिस्तान के लाहौर शहर का एक इलाका है। इसे ‘शाही मोहल्ला’ के नाम से भी जाना जाता रहा है। हीरामंडी में उज्बेकिस्तान और अफगानिस्तान से महिलाएं आया करती थीं। यहां आकर वो क्लासिकल डांस और गाना गाया करती थीं। अकबर के शासन के दौर में हीरामंडी को ‘शाही मोहल्ला’ कहा जाता था। यहां पर स्थित कई कोठे मुगल शासन के दौर के हैं।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी फिल्मों की आइटम गर्ल थीं हीरामंडी की निग्गो:प्रोड्यूसर से शादी की, परिवार ने लालच में अलग किया तो पति ने की हत्या