Lok Sabha Chunav 2024: राजगढ़ में दिग्गी राजा के पक्ष में पत्नी अमृता ने संभाला मोर्चा, ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर किया संवाद

Lok Sabha Chunav 2024: राजगढ़ में दिग्गी राजा के पक्ष में पत्नी अमृता ने संभाला मोर्चा, ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर किया संवाद

दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जरूरी फीडबैक लिया। ब्यावरा में आइटी सेल संग की बैठक। लसुडली धाकड़ गांव पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं से मिलीं।

By Ravindra Soni

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 01:14 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 01:14 PM (IST)

HighLights

  1. दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार करने पहली बार राजगढ़ पहुंचीं अमृता सिंह।
  2. ग्रामीण महिलाओं के साथ बातचीत कर उनका दुख-दर्द जाना।
  3. कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति के बारे में की चर्चा।

राजगढ़, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र का चुनाव लगातार रोचक होता जा रहा है। जहां एक ओर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पदयात्रा के जरिए ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पत्नी अमृता सिंह भी अब उनके पक्ष में मैदान में उतर गई। उन्होंने कार्यकर्ताओ की बैठक ली व एक गांव में पहुंचकर महिलाओं से मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 33 साल बाद फिर इस संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर से है, जो लगातार दो बार से यहां से सांसद हैं। ऐसे में दिग्विजय ने लोकसभा क्षेत्र में 31 मार्च से पद यात्रा शुरू की है। इसके बाद अब पत्नी अमृता सिंह भी उन्हे जिताने के लिए मैदान में आ गई हैं। उन्होंने जिले में पहुंचकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। चुनाव के बारे में जरूरी फीडबैक लिए. चुनाव प्रचार, पदयात्रा, जनता का दिग्विजय सिँह के प्रति जुड़ाव आदि के बारे विस्तार से चर्चा की। साथ ही आइटी सेल की ब्यावरा में बैठक ली, तो लसुडली धाकड़ गांव पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं से मिलीं।

naidunia_image

आइटी सेल के कार्यकर्ताओं से बोलीं, धरातल पर भी उतरना है

अमृता सिंह ने आइटी सेल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हमें अपने कामों का इंटरनेट मीडिया पर प्रचार करना है। साथ ही भाजपा की झूठ व भ्रम पैदा करने वाली पोस्ट्स का मुंहतोड़ जवाब देना है। इसमें कोई कोताही न बरतें, लेकिन यह भी याद रखें कि चुनाव जमीन पर है, इसलिए धरातल पर जाकर ही काम करना है। हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी यह तय कर ले कि अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं के बीच जाएं व उनके साथ बैठें, बात करें। उन्हें दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के बारे में बताएं। भाजपा की वादाखिलाफी से अवगत कराएं।

महिलाओं के बीच पहुंची, उनका दुख-दर्द जाना

दिग्विजय सिंह जब पदयात्रा के दौरान राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव लसुडली धाकड़ में थे, तब ही अमृता सिंह वहां पहुंची. इसके अलावा उन्होने गांव की महिलाओ के बीच पहुंचकर ग्रामीण महिलाओ से बात की। उनकी तकलीफो के बारे में पूछा।

पहली बार आईं राजगढ़

यह पहला मौका है जब अमृता सिंह राजगढ़ चुनाव प्रचार में आई हैं। इसके पहले वह कभी राजगढ़ इस तरह न आई ओर न ही जनता के बीच गईं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन