Katni Crime : स्टेशनों में घूमकर करते थे मोबाइल, लैपटाप पार, दो आरोपितों को पकड़ा

Katni Crime : छह माह पूर्व से लेकर अभी तक रेलवे स्टेशन कटनी, कटनी साउथ, मुडवारा स्टेशनों व स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों से चोरी करना आरोपित ने स्वीकार किया।

By Mukesh Tiwari

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 02:32 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 02:32 PM (IST)

Katni Crime : स्टेशनों में घूमकर करते थे मोबाइल, लैपटाप पार, दो आरोपितों को पकड़ा

HighLights

  1. चोरी किया गए लैपटाप, चार्जर सहित जब्त किया गया।
  2. आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
  3. पूछताछ में ट्रेनों में अलग-अलग चोरियां करना स्वीकार किया।

Katni Crime : नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। जीआरपी ने स्टेशनों में घूमकर यात्रियों के मोबाइल, लैपटाप चोरी करने वाले दो आरोपितों को पकड़ा है। उनके पास से मोबाइल व लैपटाप जब्त किए गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी अरूणा वाहने ने बताया कि टीम ने सोमवार की रात को प्लेटफार्माें की जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा और पूछताछ की। जिसमें उन्होंने अपना नाम आकाश मलिक पिता बब्बू मलिक 25 वर्ष निवासी शंकर टाकीज सराय मोहल्ला कोतवाली और मंजा सिंह राजपूत पिता मुन्ना सिंह राजपूत 20 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड सूर्या होटल के पीछे गली नं. 13 थाना कुठला बताया।

पूछताछ में ट्रेनों में अलग-अलग चोरियां करना स्वीकार किया

दोनों युवकों को थाना लाकर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने ट्रेनों में अलग-अलग चोरियां करना स्वीकार किया। जीआरपी ने आकाश मलिक के कब्जे से चोरी किया गया एक लैपटाप सहित 19 नग मोबाइल जब्त किए। छह माह पूर्व से लेकर अभी तक रेलवे स्टेशन कटनी, कटनी साउथ, मुडवारा स्टेशनों व स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों से चोरी करना आरोपित ने स्वीकार किया। वही मंजा सिंह राजपूत से पूछताछ की गई और उसके पास से चोरी किया गए लैपटाप, चार्जर सहित जब्त किया गया। आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु