IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुनील नरेन का तूफान, चौके-छक्के से फिफ्टी, इशांत के एक ओवर में ठोके 26 रन

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुनील नरेन का तूफान, चौके-छक्के से फिफ्टी, इशांत के एक ओवर में ठोके 26 रन

सुनील नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने चौके-छक्कों से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 217.95 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 10:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 10:36 PM (IST)

सुनील नरेन

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Sunil Narine: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का 16वां मैच विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीएस स्टेडियम में बुधवार को खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जोकि ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन के कारण सही साबित हुआ। वेस्टइंडीज के नरेन अपने गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल में बल्लेबाजी में तूफान मचा देते हैं।

39 गेंदों पर बनाए 85 रन

सुनील नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने चौके-छक्कों से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 217.95 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 39 गेंद पर 85 रन बनाए। नरेन से अपनी पारी में सात चौके और इतने ही छक्के जड़े। उन्होंने दिल्ली के किसी भी बॉलर को बख्शा नहीं। हर गेंदबाज की जमकर कुटाई की। इशांत शर्मा की उन्होंने हवा टाइट कर दी।

Sunil Narine at it once more 🔥🔥@KKRiders are off to some begin in Vizag!

Head to @JioCinema and @StarSportsIndia to observe the match LIVE#TATAIPL | #DCvKKR pic.twitter.com/UipTFUHznQ

— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2024

इशांत शर्मा के एक ओवर में जड़े 26 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का चौथा ओवर डालने इशांत शर्मा आए। स्ट्राइक पर सुनील नरेन थे। उन्होंने शुरुआत की छक्के के साथ की। दूसरी बॉल पर गगनचुंबी छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद डॉट रही। सुनील ने पांचवें बॉल पर सिक्सर लगाया और ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया। नरेन शर्मा ने इशांत के एक ओवर में 26 रन ठोक दिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन