Bilaspur Information: विवेचना में गलती से पांच आरोपित छूटे, विवेचकों पर होगी कार्रवाई

आइजी डा. संजीव शुक्ला ने बुधवार को रेंज के सभी जिलों के दोष मुक्त प्रकरण की समीक्षा की। इस दौरान बिलासपुर के 211, रायगढ़ के 153, कोरबा के 155, जांजगीर-चांपा के 88, मुंगेली के 63, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 35, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 134, सक्ती के 102 मामलों की समीक्षा की गई।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 12:40 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 12:40 AM (IST)

Bilaspur News: विवेचना में गलती से पांच आरोपित छूटे, विवेचकों पर होगी कार्रवाई
अधिकारियों को संबोधित करते आइजी।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। जांच के दौरान की गई गलती के कारण पांच आरोपित न्यायालय से छूट गए। इसे आइजी डा. संजीव शुक्ला ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित जिले के एसपी को पूरे मामले की जांच कर विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आइजी डा. संजीव शुक्ला ने बुधवार को रेंज के सभी जिलों के दोष मुक्त प्रकरण की समीक्षा की। इस दौरान बिलासपुर के 211, रायगढ़ के 153, कोरबा के 155, जांजगीर-चांपा के 88, मुंगेली के 63, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 35, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 134, सक्ती के 102 मामलों की समीक्षा की गई। इन मामलों में 56 पीड़ित अपने आरोप से मुकर गए। वहीं, रायगढ और मुंगेली के दो-दो मामलों में जांच में की गई गलती के कारण आरोपित न्यायालय से छूट गए। इसी तरह कोरबा जिले के एक मामले में आरोपित को न्यायालय से बरी कर दिया गया। आइजी ने इन जिलों के एसपी को विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान आइजी शुक्ला ने पाक्सो एक्ट के मामले में गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही साइबर टीप लाइन से मिले मामलों की जांच कर कार्रवाई करने कहा। बैठक में जांजगीर-चांपा एसपी विवेक शुक्ला, एएसपी मधुलिका सिंह, उपसंचालक अभियोजन श्यामलाल पटेल मौजूद रहे।