72 वर्षीय सुशील कुमार मोदी दो कार्यकाल के दौरान, 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक, बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 12:59 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 12:59 PM (IST)
HighLights
- बिहार के कद्दावर नेता रहे हैं सुशील कुमार मोदी
- नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रहे थे
- एक्स पोस्ट के लिए किया चौंकाने वाला खुलासा
एजेंसी, पटना। बिहार में भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) पिछले छह माह से कैंसर से जूझ रहे हैं। खुद सुशील कुमार मोदी ने यह खुलासा किया और बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी है। वे लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे।
सुशील कुमार मोदी ने एक्स पर किया खुलासा
पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।
72 वर्षीय सुशील कुमार मोदी दो कार्यकाल के दौरान, 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक, बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे।
सुशील मोदी 1974-75 के जेपी (जयप्रकाश नारायण) आंदोलन से उभरने वाले तीसरे सबसे महत्वपूर्ण नेता हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि से आने के बाद वह 1980 के दशक में राजनीति में सक्रिय हुए थे।
- ABOUT THE AUTHOR
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …