AAP Chief Sanjay Singh: संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा, शराब घोटाले में 6 महीने बाद मिली जमानत, बोले- ये संघर्ष का समय

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह छह महीने बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें शराब नीति मामले में जमानत दी थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 08:27 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 09:07 PM (IST)

AAP Leader Sanjay Singh: संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा, शराब घोटाले में 6 महीने बाद मिली जमानत, बोले- ये संघर्ष का समय
संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा।

एएनआई, नई दिल्ली। AAP Chief Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह छह महीने बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें शराब नीति मामले में जमानत दी थी। लीगल कार्रवाई के कारण कल रिहाई नहीं हो पाई थी। उनकी पत्नी सुनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए आज (बुधवार) राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी। अदालत ने दो लाख रुपये के जमानती बॉन्ड और इतने ही राशि की सिक्योरिटी पर जमानत दी है। आप नेता की पत्नी ने दो लाख रुपये का बॉन्ड भरा है।

जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे- संजय सिंह

संजय सिंह ने तिहाड़ जेल से रिहा होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह वक्त जश्न मानने का नहीं है। यह समय संघर्ष करने का है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे।

ये समय संघर्ष करने का है- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये समय खुशी मनाने का नहीं है। ये समय संघर्ष करने का है। हमारे तीन बड़े नेता जब जेल से छूटेंगे नहीं, हम खुशी नहीं मनाएंगे बल्कि संघर्ष करेंगे।

यह सच्चाई की जीत है- आतिशी

संजय सिंह की रिहाई के बाद आप नेता आतिशी ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है। पिछले दो साल से इस फर्जी शराब घोटाले की जांच चल रही है। ईडी और सीबीआई ने हजारों अधिकारी लगा लिए। रेड कर ली लेकिन पार्टी के किसी नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक पैसा भी नहीं मिला।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह