Lok Sabha Election CG: छग बनने के बाद सरगुजा, रायगढ़ में कांग्रेस को नहीं मिला जीत का स्वाद

कोरबा सीट वर्ष 2009 में जांजगीर से पृथक होकर अस्तित्व में आई है। तब से लेकर अभी तक तीन चुनाव हुए हैं। अब चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। रायगढ़ सीट में आजादी के बाद से लोकसभा चुनाव में आठ बार कांग्रेस ने प्रत्याशी बदला है, लेकिन सफलता नहीं मिली।

By Anang Pal Dixit

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 04:39 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 04:39 AM (IST)

Lok Sabha Election CG: छग बनने के बाद सरगुजा, रायगढ़ में कांग्रेस को नहीं मिला जीत का स्वाद
भाजपा का अभेद गढ़ है रायगढ़ सीट

HighLights

  1. भाजपा का अभेद गढ़ है रायगढ़ सीट
  2. कांग्रेस के लिए कोरबा सीट बचाने की बड़ी चुनौती
  3. साख बचाने सरगुजा में जुटी कांग्रेस

अनंगपाल दीक्षित, अंबिकापुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सरगुजा, कोरबा और रायगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के लिए इस बार कई बड़ी चुनौतियां दिख रही हैं। सरगुजा सीट पर राज्य बनने के बाद 2003 से भाजपा के प्रत्याशियों को बड़ी जीत मिलती आ रही है। हर बार वोट प्रतिशत भी बढ़ रहा है किंतु इस बार यहां से भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है, वे कुछ माह पहले कांग्रेस के विधायक थे, ऐसे में उनके लिए कांग्रेसी होने का आरोप लग रहा है, और इसे कांग्रेसी ही नहीं लगा रहे, बल्कि भाजपा से जुड़े लोग भी मैदानी स्तर पर मन लगाकर अब तक काम करते नजर नहीं आ रहे। इस चुनौती से निपटने के लिए भाजपा ने जो रणनीति बनाई है वह “मोदी” का नाम है।

कांग्रेस के लिए कोरबा सीट बचाने की बड़ी चुनौती

अंचल के कोरबा संसदीय सीट पर कांग्रेस के लिए सीट बचाने की बड़ी चुनौती है। रायगढ़ सीट भाजपा की पारंपरिक सीट है, यहां हमेशा भाजपा को जीत मिलती आई है। इस बार यहां से भाजपा ने युवा व नए चेहरे पर दांव खेला है। उनके सामने राजघराने की 70 वर्षीया महिला डाक्टर मैदान में हैं। भाजपा के लिए यहां भी अपनी सीट बरकरार रखने की चुनौती है। इन तीनों लोक सभा सीट पर चुनावी रण आरंभ हो गया है। भाजपा ने हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को काम करने लगाया है।

मोदी की केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी के नाम पर वोट भी मांगा जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महालक्ष्मी न्याय योजना को लेकर घर-घर दस्तक दे रहे हैं। कांग्रेस ने पांच न्याय योजना का पोस्टर, पंपलेट भी तैयार कर लिया है, जिसे कार्यकर्ताओं व मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक माहौल चुनावी रंग में रंगने लगा है। आरोप, प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

साख बचाने सरगुजा में जुटी कांग्रेस

सरगुजा सीट के अंतर्गत तीन जिले आते हैं। इनमें सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिला शामिल है। आठ विधानसभा क्षेत्र वाले इस लोकसभा सीट पर भले ही कांग्रेस विधानसभा चुनाव में लगातार मजबूत रही है किंतु बीते विधानसभा चुनाव में सभी आठ सीटें कांग्रेस को गंवानी पड़ी है। इतनी बड़ी हार कांग्रेस को पहले कभी नहीं मिली थी। इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है किंतु लोकसभा चुनाव में हमेशा यहां के मतदाताओं ने भाजपा को चुना है।

राज्य बनने से पहले जरूर कांग्रेस मजबूत थी, किंतु राज्य बनने के बाद लोकसभा चुनाव में इस सीट पर अब तक सफलता नहीं मिली है। 2004 में नंदकुमार साय, 2009 में मुरारी लाल सिंह, 2014 में कमलभान सिंह, 2019 में रेणुका सिंह भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए और सभी ने सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस को अभी भी जीत की तलाश है।

भाजपा का अभेद गढ़ है रायगढ़ सीट

रायगढ़ सीट में आजादी के बाद से लोकसभा चुनाव में आठ बार कांग्रेस ने प्रत्याशी बदला है, लेकिन सफलता नहीं मिली। नंदकुमार साय ने भाजपा को जीत दिलाकर नींव को मजबूत किया था। बाद में भाजपा के विष्णुदेव साय (वर्तमान मुख्यमंत्री) ने 1999 से 2014 तक लगातार जीत को बनाए रखा। गोमती साय ने 2014 से 2024 तक इस जीत को कायम रखा।

भाजपा के इस अभेद गढ़ को भेदने के लिए कांग्रेस ने राजघराने की डा मेनका सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 2018 में कांग्रेस ने संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा में कब्जा जमाया और जीत के लिए अनुकूल माहौल बनाया था किंतु मोदी लहर में गोमती साय ने जीत हासिल कर ली। अब एक बार फिर दोनों दल चुनावी मैदान में ताकत झोंक चुके हैं।

कोरबा : तीन चुनाव में दो बार जीती कांग्रेस

कोरबा सीट वर्ष 2009 में जांजगीर से पृथक होकर अस्तित्व में आई है। तब से लेकर अभी तक तीन चुनाव हुए हैं। अब चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। इस सीट में दो बार कांग्रेस और एक बार भाजपा को अब तक मौका मिला है। इस परपंरा की शुरुआत परिसीमन के बाद पहले चुनाव से ही शुरू हो गई। पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस के डा चरण दास महंत ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी करूणा शुक्ला को पराजित किया।

वर्ष 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने पुन: डा महंत को मैदान में उतारा और इस बार भाजपा के प्रत्याशी डा बंशीलाल महतो से मुकाबला हुआ और डा महंत को हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने डा महंत के स्थान पर उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत को मौका दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और

Aaj Ka Rashifal 4 April 2024: आज ऑफिस में सबसे मीठा बोलें, बॉस से पंगा भारी पड़ सकता है

Aaj Ka Rashifal 4 April 2024: कर्क राशि वाले आज परिवार और बच्चों के साथ बाहर जाने का मन बना सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 04:41 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 04:41 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 4 April 2024: आज ऑफिस में सबसे मीठा बोलें, बॉस से पंगा भारी पड़ सकता है

HighLights

  1. मेष: बेवजह के कामों में समय नष्ट न करें।
  2. वृषभ: परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।
  3. मिथुन: कार्य में निखार महसूस करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 4 April 2024: आज दिनांक 4 अप्रैल 2024, गुरुवार को विक्रम सम्वत 2080, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र, तिथि दशमी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। बेवजह के कामों में समय नष्ट न करें। आज भविष्य के निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त से मदद की उम्मीद ना करें। परिवार में किसी बात को लेकर आपसे लोगों की नाराजगी बनी रहेगी।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी बड़े काम को लेकर मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू ना करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम भी न उठाएं।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज नए कार्य के लिए अपने पार्टनरों के साथ मिलकर बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। सफलता मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्य में निखार महसूस करेंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज परिवार और बच्चों के साथ बाहर जाने का मन बना सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से व्यवहार मृदुल रखें, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपसे कोई बड़ा पद वापस लिया जा सकता है। परिवार में आंतरिक मामलों पर अपने विचारों को सीधे व्यक्त न करें।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज जल्दबाजी में कोई भी बड़ा डिसीजन परिवार के लिए या व्यवसाय के बारे में ना लें। समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज बिजनेस या नौकरी में कोई बड़ा ऑफर मिले, तो सोच-विचार के बाद ही फैसला लें। तरक्की के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। मन में चल रही कोई पुरानी योजना आज साकार हो सकती है। दोस्तों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज कोई पुराना विवाद खत्म कर सकते है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलेगा। परिवार में चल रही पुरानी बातों को खत्म करने के लिए आज बातचीत की पहल कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज आप खुद को एक नई ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे। कार्यक्षमता बढ़ेगी। अपने कार्य के प्रति समर्पित दिखाई देंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव करना आपके लिए कारगर साबित होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में नए काम के सिलसिले में बड़ी बैठक कर सकते हैं, जिसके अच्छे परिणाम आगामी समय में प्राप्त होंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज दिन समस्याओं से भर रहेगा। स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी से आंतरिक मतभेद बढ़ता नजर आएगा। व्यापार-व्यवसाय में दिन बड़ा निर्णय न लें। आंख मूंदकर किसी भी जगह पैसा ना लगाएं। घाटे में जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में बड़ी प्रॉपर्टी डील कर सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन ठीक रहने वाला है. परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई पड़ेगी।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At the moment)naidunia_image

आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं। जिस काम के लिए जा रहे हैं, उसमें थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है। उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा। आज पुराना विवाद निपटान का प्रयास करें जो आपकी प्रगति में बाधक है।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवन के लिए कोई बड़ी निधि धनराशि जमा कर सकते हैं जिससे आपका भविष्य सुरक्षित दिखाई देगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में अधिकतम 20 प्रतिशत सीटों पर ही सांसद चुनी गईं महिलाएं

मध्य प्रदेश में पिछले चार लोकसभा चुनावों के परिणामों पर ही नजर डालें तो वर्ष 2009 में सर्वाधिक छह महिलाएं चुनाव जीतीं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 04:00 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 04:00 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में अधिकतम 20 प्रतिशत सीटों पर ही सांसद चुनी गईं महिलाएं
विजया राजे सिंधिया, सुमित्रा महाजन, उमा भारती और मीनाक्षी नटराजन।

HighLights

  1. ग्वालियर राज घराने की विजयाराजे सिंधिया का प्रदेश से राजनीति में बड़ा नाम था, वह आठ बार सांसद रहीं।
  2. लोकसभा अध्यक्ष रह चुकीं सुमित्रा महाजन ने इंदौर से आठ चुनाव लड़े।
  3. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती चार बार खजुराहो और एक बार भोपाल से सांसद रहीं।

Girls MP From Madhya Pradesh: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश से लोकसभा के लिए अभी तक के चुनावों में कुल 29 सीटों पर अधिकतम 20 प्रतिशत महिलाएं ही चुनी गई हैं। भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों पार्टियां प्रत्येक चुनाव में महिलाओं को टिकट देती हैं लेकिन जीतने वालों में अधिकतर भाजपा से रही हैं। पिछले चार लोकसभा चुनावों के परिणामों पर ही नजर डालें तो वर्ष 2009 में सर्वाधिक छह महिलाएं चुनाव जीतीं।

इनमें दो कांग्रेस और चार भाजपा से थीं। जबकि, वर्ष 2004 में केवल दो महिलाएं- सुमित्रा महाजन और नीता पटेरिया ने विजय प्राप्त की। वर्ष 2019 में प्रदेश से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, हिमाद्री सिंह, रीति पाठक और संध्या राय चुनाव जीती थीं।

आठ बार चुनाव जीतीं विजयाराजे और सुमित्रा महाजन

– अपने वक्त में ग्वालियर राज घराने की विजयाराजे सिंधिया का प्रदेश से राजनीति में बड़ा नाम था। वह आठ बार सांसद रहीं। उन्होंने गुना, भिंड और ग्वालियर सीट से चुनाव जीते। सबसे पहले वर्ष 1957 में गुना से चुनाव लड़ा और जीतीं। यहां से उन्होंने छह बार संसद में प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1962 में ग्वालियर और वर्ष 1971 में भिंड से चुनाव लड़कर सांसद बनीं।

– लोकसभा अध्यक्ष रह चुकीं सुमित्रा महाजन ने इंदौर से आठ चुनाव लड़े। सबसे पहले वह वर्ष 1989 में चुनी गई थीं और अंतिम चुनाव वर्ष 2014 में लड़कर सांसद बनी थीं। इस कार्यकाल में ही वह लोकसभा अध्यक्ष रहीं, लेकिन पिछले चुनाव 2019 में भाजपा ने उनको टिकट नहीं दिया तो चुनाव नहीं लड़ सकीं।

naidunia_image

– प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती चार बार खजुराहो और एक बार भोपाल से सांसद रहीं। वह अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व वाली सरकार में मंत्री भी रहीं। वहीं, कांग्रेस से जमुना देवी वर्ष 1962 में झाबुआ लोकसभा सीट (अब रतलाम) से चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं।

लोकसभा में महिला प्रतिनिधित्व

वर्ष — संख्या

2019 — 4

2014 — 5

2009 — 6

2004 –2

कब कितनी महिलाएं लड़ीं चुनाव

वर्ष — संख्या

2019 — 40

2014 — 37

2009 — 29

2004 — 30

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

तीन दुकान का टूटा ताला, नकदी और सामान ले गए चोर

सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला चौक पर लाइन से गुमटियां है। इनमें अलग-अलग दुकानें संचालित की जाती है। बुधवार की सुबह जब दुकान संचालक वहां पहुंचे ताे कपड़ा, पान और बिरयानी सेंटर का ताला टूटा था।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 12:55 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 12:55 AM (IST)

तीन दुकान का टूटा ताला, नकदी और सामान ले गए चोर
चोरों ने नकदी रकम और सामान पार कर दिया।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। मंगला चौक के तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकदी रकम और सामान पार कर दिया। इधर पुलिस मामले की शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला चौक पर लाइन से गुमटियां है। इनमें अलग-अलग दुकानें संचालित की जाती है। बुधवार की सुबह जब दुकान संचालक वहां पहुंचे ताे कपड़ा, पान और बिरयानी सेंटर का ताला टूटा था। चोरों ने कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर कपड़े और गल्ले से रुपये पार कर दिए थे। वहीं, पान की दुकान से कोल्ड ड्रिंक और गल्ले से नकदी रकम ले गए थे। चोरों ने बिरयानी सेंटर के गल्ले से भी नकदी रकम पार किया है। शहर के प्रमुख चौक पर हुई इस घटना के बाद पुलिस अब तक शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है।

जवानों की रहती है ड्यूटी, पेट्रोलिंग टीम को भी नहीं लगी भनक

मंगला चौक पर रातभर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं, पुलिस के जवानों की ड्यूटी भी चौक पर रहती है। इसके अलावा पेट्रोलिंग टीम की भी ड्यूटी क्षेत्र में लगाई जाती है। पुलिस ने इन सबको चुनौती देते हुए एक साथ तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इधर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। इधर पुलिस देर शाम तक इस मामले में शिकायत नहीं मिलने की बात कहती रही।

Bilaspur Political Information: संविधान की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो लाठी भी चलाऊंगा: देवेंद्र

बुधवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में देवेन्द्र बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि बिलासपुर की जनता ने भाजपा के जिन नेताओं को जिताकर संसद में भेजा वे सभी मूक सांसद साबित हुए।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 02:27 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 02:27 AM (IST)

Bilaspur Political News: संविधान की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो लाठी भी चलाऊंगा: देवेंद्र
कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने नेता प्रतिपक्ष डा. चरण दास महंत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हां मैं लाठी चलाऊंगा क्योंकि मैं यादव हूं और यादव लाठी चलाने में माहिर होते हैं। संविधान की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है और कोई संविधान के साथ गलत इरादों को लेकर छेड़छाड़ करता है तो हम लाठी चलाने से नही चूकेंगे।

बुधवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में देवेन्द्र बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि बिलासपुर की जनता ने भाजपा के जिन नेताओं को जिताकर संसद में भेजा वे सभी मूक सांसद साबित हुए। भाजपा को ताली बजाने और हाथ उठाने वाले लोगों की ही जरूरत है। सीट डाउन और स्टैंडअप के अलावा इन सांसदों को और कोई काम नहीं दिया गया। इसलिए इस बार क्षेत्र की आवाज उठाने वाले प्रत्याशी को जिताकर संसद में भेजेंगे। बिलासपुर न्यायधानी और पुराना शहर है। इस लोकसभा सीट का सांसद ऐसा हो जो मुखर होकर यहां की बात संसद में रख सकें। उन्होंने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दरअसल साय सरकार में उन्हें ही नहीं, कई पूर्व मंत्रियों को शामिल नहीं किया है। इसलिए वे सब दुखी हैं और अपने अंदर की पीड़ा को व्यक्त नहीं कर पा रहे। मेरी उन लोगों के प्रति पूरी सहानुभूति है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को घर बैठाने की तैयारी है और उनका बोरिया-बिस्तर बांधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में बदलाव होकर रहेगा। भाजपा जैसे सोच रही है वैसा कुछ भी नहीं है। बिलासपुर को मैं अपना कर्मभूमि मानकर आया हूं। बिलासपुर के कांग्रेसी क्रांतिकारी हैं । हमारे बीच कोई मतभेद और मनमुटाव नहीं है। हम सब एकजुट होकर लड़ेंगे।

चने के खेत में वृद्ध की पिटाई, मरा हुआ समझकर भागे बदमाश

अमेरी में रहने वाले राजेश्वर पाटले किसान हैं। तुर्काडीह में उनकी खेती की जमीन है। उनके पिता मोतीलाल खेत में ही मकान बनाकर रहते हैं। सोमवार की रात वे खेत में चने की फसल की रखवाली कर रहे थे

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 01:00 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 01:00 AM (IST)

चने के खेत में वृद्ध की पिटाई, मरा हुआ समझकर भागे बदमाश
होश आने पर वृद्ध ने गांव वालों को दी घटना की जानकारी

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। चना की रखवाली के लिए खेत गए किसान की बदमाशों ने पिटाई कर दी। मारपीट से बेहोश किसान को मरा हुआ समझकर बदमाश भाग निकले। दूसरे दिन सुबह होश आने पर किसान ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के बेटे ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमेरी में रहने वाले राजेश्वर पाटले किसान हैं। तुर्काडीह में उनकी खेती की जमीन है। उनके पिता मोतीलाल खेत में ही मकान बनाकर रहते हैं। सोमवार की रात वे खेत में चने की फसल की रखवाली कर रहे थे। रात को तीन-चार लड़के उनकी खेत में आकर चना उखाड़ने लगे। इसे देख किसान ने आवाज लगाई। इसके बाद लड़कों ने किसान को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। युवकों ने किसान को बेहोश होने तक पीटा। इसके बाद उसे मरा हुआ समझकर भाग निकले। दूसरे दिन सुबह करीब सात बजे किसान को होश आया। किसी तरह वे बस्ती तक पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल किसान के बेटे ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

हाई कोर्ट से श्रम निरीक्षक का स्थानांतरण आदेश किया निरस्त

गेंदूराम आर्मों ने अधिवक्ता अधिवक्ता अभिषेक पांडेय एवं दुर्गा मेहर के माध्यम से हाई कोर्ट के समक्ष रिट याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि मुंगेली जिले में श्रम निरीक्षक के पद पर वे कार्य कर रहे थे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 01:03 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 01:03 AM (IST)

हाई कोर्ट से श्रम निरीक्षक का स्थानांतरण आदेश किया निरस्त
हाईकोर्ट से श्रम निरीक्षक का स्थानांतरण आदेश किया निरस्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश को चुनौती देते हुए दायर याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को राहत दी है। कोर्ट ने स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है।

गेंदूराम आर्मों ने अधिवक्ता अधिवक्ता अभिषेक पांडेय एवं दुर्गा मेहर के माध्यम से हाई कोर्ट के समक्ष रिट याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि मुंगेली जिले में श्रम निरीक्षक के पद पर वे कार्य कर रहे थे। पदस्थापना के दौरान मार्च 2024 में सचिव, छग. शासन श्रम विभाग, रायपुर द्वारा एक आदेश जारी कर स्थानांतरण जिला कांकेर कर दिया गया। मामले की सुनवाई जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच में हुई। प्रकरण की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता पांडेय ने कहा कि वर्तमान में याचिकाकर्ता 61 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं एवं फरवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं। अर्थात याचिकाकर्ता के रिटायरमेंट को एक वर्ष से भी कम का समय शेष है। यदि इस दौरान याचिकाकर्ता का स्थानांतरण अनुसूचित जिला कांकेर में किया जाता है तो उन्हें इस उम्र में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उनके परिवार के सदस्यों को भी परेशानियां उठानी पड़ेगी। रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले सेवानिवृत्ति देयक के संबंध में भरे जाने वाले फार्म एवं अन्य प्रक्रिया में विलंब होने से याचिकाकर्ता को सेवानिवृत्ति के बाद सेवा निवृत्ति देयक प्राप्त करने में भी विलंब एवं परेशानी होगी। याचिकाकर्ता की आयु को देखते हुए उनका स्थानांतरण निरस्त किया जाना आवश्यक है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका को स्वीकार करते हुए स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है।

Bilaspur Information: विवेचना में गलती से पांच आरोपित छूटे, विवेचकों पर होगी कार्रवाई

आइजी डा. संजीव शुक्ला ने बुधवार को रेंज के सभी जिलों के दोष मुक्त प्रकरण की समीक्षा की। इस दौरान बिलासपुर के 211, रायगढ़ के 153, कोरबा के 155, जांजगीर-चांपा के 88, मुंगेली के 63, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 35, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 134, सक्ती के 102 मामलों की समीक्षा की गई।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 12:40 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 12:40 AM (IST)

Bilaspur News: विवेचना में गलती से पांच आरोपित छूटे, विवेचकों पर होगी कार्रवाई
अधिकारियों को संबोधित करते आइजी।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। जांच के दौरान की गई गलती के कारण पांच आरोपित न्यायालय से छूट गए। इसे आइजी डा. संजीव शुक्ला ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित जिले के एसपी को पूरे मामले की जांच कर विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आइजी डा. संजीव शुक्ला ने बुधवार को रेंज के सभी जिलों के दोष मुक्त प्रकरण की समीक्षा की। इस दौरान बिलासपुर के 211, रायगढ़ के 153, कोरबा के 155, जांजगीर-चांपा के 88, मुंगेली के 63, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 35, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 134, सक्ती के 102 मामलों की समीक्षा की गई। इन मामलों में 56 पीड़ित अपने आरोप से मुकर गए। वहीं, रायगढ और मुंगेली के दो-दो मामलों में जांच में की गई गलती के कारण आरोपित न्यायालय से छूट गए। इसी तरह कोरबा जिले के एक मामले में आरोपित को न्यायालय से बरी कर दिया गया। आइजी ने इन जिलों के एसपी को विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान आइजी शुक्ला ने पाक्सो एक्ट के मामले में गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही साइबर टीप लाइन से मिले मामलों की जांच कर कार्रवाई करने कहा। बैठक में जांजगीर-चांपा एसपी विवेक शुक्ला, एएसपी मधुलिका सिंह, उपसंचालक अभियोजन श्यामलाल पटेल मौजूद रहे।

CG Climate Replace: गर्मी से थोड़ा राहत भरा रहेगा अगला सप्ताह, छह से बारिश के आसार

पश्चिमी हवाओं के चलते गुरुवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी संभावित है। बुधवार को प्रदेश भर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा

By Paras Pandey

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 11:45 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 11:45 PM (IST)

CG Weather Update: गर्मी से थोड़ा राहत भरा रहेगा अगला सप्ताह, छह से बारिश के आसार
भारी गर्मी से परेशान लोगों को अगले सप्ताह गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रायपुर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भारी गर्मी से परेशान लोगों को अगले सप्ताह गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज बदलने वाला है और छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश शुरू होने के आसार है।

हालांकि अभी पश्चिमी हवाओं के चलते गुरुवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी संभावित है। बुधवार को प्रदेश भर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी तिल्दा का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

naidunia_image

बुधवार को रायपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते उमस भी काफी बढ़ गई है। दोपहर के वक्त तेज धूप के साथ गर्म हवाओं चलने लगी है और गर्मी से लोग परेशान होने लगे है। गर्मी बढ़ते ही इन दिनों शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ठंडे पेय पदार्थों के स्टाल देखे जा सकते है,यहां ग्राहकों की भीड़ भी लगने लगी है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि छह अप्रैल से मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और बारिश का दौर शुरू होगा,इसके चलते अप्रैल का दूसरा सप्ताह राहत भरा रह सकता है।

IPL 2024 GT vs PBKS: पंजाब के शेरों के सामने अहमदाबाद में गुजरात के ‘टाइटंस’, देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व ड्रीम 11

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला 4 अप्रैल (गुरुवार) को खेला जाएगा। यह आईपीएल 2024 में दोनों का चौथा मैच होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 07:48 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 11:21 PM (IST)

IPL 2024 GT vs PBKS: पंजाब के शेरों के सामने अहमदाबाद में गुजरात के 'टाइटंस', देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व ड्रीम 11
IPL 2024 GT vs PBKS

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 GT vs PBKS: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला 4 अप्रैल (गुरुवार) को खेला जाएगा। यह आईपीएल 2024 में दोनों का चौथा मैच होगा। गुजरात तीन मैचों में 4 अंक और -0.738 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। पंजाब के 2 अंक है। वह +0.337 के साथ अंक तालिका में 8वें नंबर पर है।

गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रन से जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से 63 रन से हार गए। फिर तीसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था। पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से पटखनी दी थी। फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अपने तीसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से 21 रन से हार गए।

आईपीएल 2024 गुजरात कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (IPL 2024 GT vs PBKS Head To Head)

गुजरात कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक तीन आईपीएल मैच खेले गए हैं। गुजरात ने उनमें से दो और पंजाब ने एक जीता है। पीबीकेएस के खिलाफ जीटी का उच्चतम स्कोर 190 है। वहीं, गुजरात के खिलाफ पंजाब का हाईस्कोर 189 है।

गुजरात कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 GT vs PBKS Pitch Report)

दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी दोनों तरह की सतह वाली पिच है। काली पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। लाल पिच स्पिनर्स को सहायता देती है। इसमें बल्लेबाजी करना आसान होता है। गुजरात और हैदराबाद के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में जीटी का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक जड़ नहीं पाया था। रिद्धिमान साहा ने 25, शुभमन गिल 36, साई सुदर्शन 45 और डेविड मिलर ने 44 रन की पारी खेली थी।

गुजरात कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मौसम अपडेट (IPL 2024 GT vs PBKS Climate Report)

AccuWeather के अनुसार, शाम को अहमदाबाद का तापमान 35 डिग्री के आसपास होगा। मैच के अंत तक 31 से 29 डिग्री तक हो जाएगा। बारिश की संभावना नहीं है। आर्द्रता 33 फीसदी से अधिक होने की उम्मीद नहीं है।

गुजरात कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 GT vs PBKS Possible Enjoying 11)

गुजरात कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, उमेश यादव।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत बरार, शशांक सिंह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

गुजरात कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 GT vs PBKS Dream 11 Workforce)

विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा

बल्लेबाज- शिखर धवन, शुभमन गिल, साई सुदर्शन

ऑलराउंडर- अजमतुल्लाह उमरजई, सैम कुरेन (कप्तान)

गेंदबाज- कगिसो रबाडा (उपकप्तान), राशिद खान, अर्शदीप सिंह, मोहित शर्मा

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह